Responsive Scrollable Menu

Baba Ramdev Health Tips: दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 एक्यूप्रेशर तरीके, बाबा रामदेव से जानें आसान उपाय

Baba Ramdev Health Tips: एक्यूप्रेशर इलाज करने की एक पुरानी पद्धति है, जिसमें शरीर के कुछ स्पेशल पॉइंट्स को प्रेस करके दर्द को घटाने की कोशिश की जाती है. इस प्रैक्टिस को मॉडर्न वर्ल्ड में भी काफी पॉपुलर माना जाता है. यह पांरपरिक और आयुर्वेदिक तरीका है, जो उपचाप करने में लाभकारी माना जाता है. इस प्रकार की थेरेपी से दुनियाभर में लोग अपना इलाज करवा रहे हैं. एक्यूप्रेशर की मदद से स्ट्रेस, अनिद्रा और तनाव की समस्या बढ़ जाती है. स्वामी रामदेव ने अपने एक वीडियो में बताया है कि कैसे एक्यूप्रेशर की मदद से एक नहीं कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है. 

क्या कहते हैं स्वामी रामदेव?

पतंजलि के संस्थापक स्वामी रामदेव बताते हैं कि हमारा शरीर ऊर्जा मांगता है ताकि रोजमर्रा के काम कर सके. इसके लिए आपको डाइट के अलावा कुछ और सही आदतों को अपनाना होता है ताकि गंभीर से गंभीर बीमारियों से बचाव किया जा सके. उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर से मधुमेह, थायरॉइड, आंखों की समस्या और कार्डियो प्रॉब्लम में भी राहत पाई जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Monsoon Health Tips: बरसात के साथ बीमारियों का विस्फोट, डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए डॉक्टर ने दी सलाह

एक्यूप्रेशर से कैसे करें दर्द को कम?

  • 1.रोजाना सुबह के समय 2 मिनट दोनों हाथों से जोर-जोर तालियां बजाएं. इससे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और दिमाग को भी रिलैक्स मिलता है.
  • 2.थायराइड के मरीजों को प्रतिदिन कपालभाति करना चाहिए. इसके साथ-साथ दोनों हाथों के अंगूठे के नीचे 2-2 मिनट तक प्रेशर करना चाहिए. ऐसा करने से थायराइड की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है. इसके साथ इन लोगों को रोजाना खाली पेट 1 गिलास मेथी दाने का पानी भी पीना चाहिए.
  • 3.आंखों की समस्या को दूर करने के लिए अनामिका (Index Finger) उंगली और बीच (Middle Finger) की उंगली के नीचे बीच के हिस्से पर प्रेशर रिलीज करना चाहिए. ऐसा करने से चश्मे का नंबर भी कम हो सकता है. इन लोगों को अपनी डाइट में आंवला और नींबू जैसे फलों को भी शामिल करना चाहिए.
  • 4.कान में दर्द की समस्या रहती है तो आपको हाथों की सबसे छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से पर प्रेशर करना चाहिए. इससे वहां होने वाले दर्द की समस्या भी दूर होती है और सुनने की क्षमता भी बढ़ती है.

दिल के रोगी क्या करें?

अगर किसी के शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ गई है या फिर दिल की बीमारी से पीड़ित है, तो वह अपने हाथ की छोटी उंगली के थोड़े नीचे वाले हिस्से में प्रेशर करेंगे तो कार्डियो रिलेटेड प्रॉब्लम्स से राहत मिल सकती है.

कैसे करें एक्यूप्रेशर?

एक्यूप्रेशर में आपको अंगूठों की मदद से पॉइंट्स पर हल्का-हल्का सर्कुलर मोशन में रोटेट करना होता है. इससे स्ट्रेस भी कम होने लगता है. अर्थराइटिस के मरीजों को इस प्रैक्टिस को फॉलो करना चाहिए.

एक्यूप्रेशर करने का सही तरीका

एक्यूप्रेशर करते समय शरीर के निर्धारित पॉइंट्स पर अंगूठे या उंगलियों की मदद से हल्का दबाव दिया जाता है. पॉइंट पर दबाव डालते हुए उंगली को हल्के गोलाकार तरीके से घुमा सकते हैं. शुरुआत में करीब 30 सेकंड से 1 मिनट तक हल्का दबाव दें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं. दबाव इतना ही होना चाहिए कि हल्का खिंचाव या दबाव महसूस हो, लेकिन ज्यादा तेज दर्द न हो. शरीर के अलग-अलग हिस्सों में पॉइंट्स की स्थिति अलग होती है, इसलिए सही पॉइंट की जानकारी किसी प्रशिक्षित विशेषज्ञ से लेना बेहतर है. चोट, सूजन या त्वचा पर घाव वाली जगह पर एक्यूप्रेशर करने से बचें. यह किसी बीमारी के डॉक्टर द्वारा बताए गए इलाज का विकल्प नहीं है.

ये भी पढ़ें-H1N1 Cases in Delhi: राजधानी में तेजी से पैर पसार रहा स्वाइन फ्लू! क्या है यह वायरस, जानें इसके लक्षण व बचाव

Disclaimer: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.

Continue reading on the app

Surajpur student suicide News: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। छात्रा ने सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

Surajpur student suicide News: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। छात्रा ने सुसाइड नोट में माता-पिता से मांगी माफी

Continue reading on the app

  Sports

77 लाख की सैलरी, 6 मैच खेलकर टीम को बनाया नंबर-1, चोट के कारण भारतीय बल्लेबाज बाहर

The Hundred Women's: इस टूर्नामेंट में सदर्न ब्रेव के लिए खेल रहीं भारतीय बल्लेबाज ने 6 पारियों में बल्लेबाजी की और लगभग हर मैच में उपयोगी रन बनाकर टीम को जिताने में बड़ी भूमिका निभाई है. Sat, 08 Aug 2026 18:10:44 +0530

  Videos
See all

CM Yogi In Meerut: मेरठ में कांवड़ियों पर सीएम योगी ने जमकर की पुष्प वर्षा! #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:09:19+00:00

शियाओ के खिलाफ सुन्नियों का फरमान, खामनेई से दूर रहें भारत के मुसलमान ! Bareilly | Sunni | Shia #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T13:16:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers