Responsive Scrollable Menu

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की

Continue reading on the app

पिंच मयूरासन से पाएं मजबूत कंधे और फिट शरीर, जानिए इसे करने का आसान उपाय

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बढ़ती उम्र और कामकाज के बीच शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है। आगे चलकर यही शारीरिक समस्याएं बड़ी बीमारियों का कारण बनती है। हालांकि, योग और नियमित खान-पान से इस पर सुधार किया जा सकता है। ऐसे ही चुनौतीपूर्ण और शक्तिशाली आसनों में से एक है पिंच मयूरासन, जिसे अंग्रेजी में फेदर पीकॉक पोज भी कहा जाता है।

इस आसन में शरीर को सिर के बल नहीं, बल्कि कोहनियों और अग्रबाहुओं यानी कोहनी से कलाई तक के हिस्से के सहारे उल्टा साधा जाता है। देखने में जितना आसान लगता है, अभ्यास में उतना ही संतुलन, ताकत और धैर्य चाहिए। पिंच मयूरासन तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। यह आसन सिर्फ बाहों, कंधों और कोर को ही मजबूत नहीं करता, बल्कि डर पर काबू पाकर आत्मविश्वास बढ़ाने में भी मदद करता है।

आयुष मंत्रालय ने पिंच मयूरासन को संतुलन और व्युत्क्रम आसन के रूप में मान्यता दी है। इसके अनुसार, पिंच मयूरासन को करने के दौरान शरीर का पूरा भार कोहनियों और बांहों पर होता है।

यह आसन कंधों, पीठ और पैरों की हड्डियों पर असर करता है। इस आसन को करते समय जब कूल्हों को ऊपर उठाया जाता है, तो शरीर की मांसपेशियों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और पोषक तत्व तेजी से हड्डियों तक पहुंचते हैं। यह आसन शरीर को ऊर्जावान बनाता है और कमर के निचले हिस्से की मजबूती बढ़ाता है।

इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर मूवमेंट की क्षमता बेहतर होती है, जिससे अभ्यास करने वाले एडवांस्ड आर्म बैलेंस के लिए मदद मिलती है।

इस आसन को करने के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठकर अपनी दोनों कोहनियों और हथेलियों को फर्श पर समानांतर रखें। पैरों को सीधा करते हुए कूल्हों और हिप्स को ऊपर उठाएं, जैसे कि अधोमुख श्वानासन में करते हैं। कोर और कंधों की ताकत का उपयोग करते हुए धीरे-धीरे पैरों को हवा में ऊपर की ओर उठाएं। सिर को जमीन से ऊपर रखते हुए पैरों को आसमान की तरफ सीधा तान दें।

उच्च रक्तचाप, कंधे या गर्दन में चोट होने पर यह आसन न करें। शुरुआत में संतुलन बनाने के लिए दीवार का सहारा लें।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज खान फिर करते रह जाएंगे इंतजार? सुदर्शन की जगह के लिए 21 साल के बल्लेबाज से टक्कर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को चोट के कारण इस सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचने से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. अब उनकी जगह भऱने के लिए ही जद्दोजहद शुरू हो गई है. Sat, 08 Aug 2026 16:32:12 +0530

  Videos
See all

Sanctions Against Iran: अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T11:15:42+00:00

भाई के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ Ali Ahmed #AtiqAhmed #AliAhmed #Jhansi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T11:14:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers