Responsive Scrollable Menu

ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, कहा – 'बिचौलियों के जरिए भेजा गया संदेश....'

ईरान ने पाकिस्तान के सीजफायर प्रस्ताव को किया रिजेक्ट, कहा – 'बिचौलियों के जरिए भेजा गया संदेश....'

Continue reading on the app

राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने शपथ ली:शरद पवार व्हीलचेयर पर पहुंचे; 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (SP) प्रमुख शरद पवार समेत 19 नए और दोबारा चुने गए राज्यसभा सदस्यों ने सोमवार को शपथ ली। शरद पवार व्हीलचेयर पर शपथ लेने के लिए संसद पहुंचे। शपथ लेने वालों में 5 महाराष्ट्र, 3 ओडिशा, 6 तमिलनाडु और 5 पश्चिम बंगाल के सदस्य है। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन की मौजूदगी में सभी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। 16 अप्रैल से तीन दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। दरअसल, 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटें 2 अप्रैल को खाली हुई थीं। इन सीटों के 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए थे, जबकि बाकी 11 सीटों पर 16 मार्च को वोटिंग हुई। शपथग्रहण की दो तस्वीरें… इन सदस्यों ने शपथ ली… 16 अप्रैल से राज्यसभा का विशेष सत्र सांदसों के शपथ ग्रहण का आयोजन ऐसे समय हुआ, जब संसद का सत्र नहीं चल रहा है। हालांकि इस मौके पर उप सभापति हरिवंश और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू भी मौजूद थे। किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर सभी दलों से साथ आने की अपील की। महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर संसद का विशेष सत्र 16 अप्रैल से बुलाया जाएगा। 16, 17 और 18 अप्रैल को सदन में महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े अहम बिल पर चर्चा की जाएगी। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50% की बढ़ोतरी के साथ सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी, जिसमें से 273 (करीब एक तिहाई) सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सरकार ने 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पेश किया था। उसी दौरान इस बिल को आधिकारिक रूप से ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ कहा गया। किरेन रिजिजू ने कहा कि यह मुद्दा किसी एक दल का नहीं, बल्कि पूरे देश का है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस और कुछ अन्य दल अभी आगे नहीं आए हैं, लेकिन उनसे विरोध की उम्मीद नहीं है। 16 मार्च: राज्यसभा चुनाव में NDA ने 11 में 9 सीटें जीतीं, 26 सांसद निर्विरोध चुने गए थे हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव हुआ था। इनमें 9 सीटों पर NDA कैंडिडेट्स या NDA समर्थित कैंडिडेट्स ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस और बीजू जनता दल (BJD) ने एक-एक सीट पर जीत हासिल की। राज्यवार सीटों की बात करें तो बिहार की सभी पांचों सीटों पर NDA प्रत्याशी विजयी रहे। ओडिशा की 4 सीटों में से 3 NDA और 1 बीजद उम्मीदवार ने जीती। हरियाणा की दो सीटों में से एक पर भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पूरी खबर पढ़ें… ----------- ये खबर भी पढ़ें… राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को चुनाव:इनमें 25 सीटें विपक्ष, एनडीए की 12; पवार, सिंघवी का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। 37 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव कराया जाएगा। जो सीटें खाली हो रही हैं उनमें 12 एनडीए के पास हैं, 25 पर विपक्ष का कब्जा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल.., सीएम योगी ने पत्रकारिता को बताया समाज का आईना और जनविश्वास का प्रतीक, पत्रकारों से की खास अपील

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने पर इसे राष्ट्र सेवा का आधार बताया। उन्होंने कहा कि 30 मई 1826 को कोलकाता से पंडित जुगुल किशोर शुक्ल ने हिंदी के पहले समाचार पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ का शुभारंभ किया था। उस समय देश की आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता ने एक … Mon, 06 Apr 2026 17:43:07 GMT

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: क्या होर्मुज की डेडलाइन फ्लॉप हो रही?|#ytshorts #newskipathshala #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:08:03+00:00

CM YOGI VS OWAISI | Salar Masud: योगी का 'नायक'... यूपी में ओवैसी के लिए 'खलनायक' कैसे? Suhaldev #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T11:59:13+00:00

IIT Baba Abhay Singh Marriage : महाकुंभ वाले आईआईटी बाबा ने कर ली शादी, जानिए कौन है पत्नी ? | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:00:28+00:00

Omar Abdullah:'जल्द से जल्द एक Ceasefire हो..' उमर अब्दुल्ला का बयान छा गया! #shorts #iranvsamerica #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T12:01:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers