विलुप्ति की कगार पर पहुंचा सफेद मालवी ऊंट, देश में बचे सिर्फ 102, अब NRCC ने संरक्षण के लिए शुरू किया अभियान
Bikaner Hindi News: सफेद रंग और अपनी खास पहचान के लिए फेमस मालवी ऊंटों पर अब विलुप्ति का संकट मंडरा रहा है. देश में इस दुर्लभ नस्ल के सिर्फ 102 ऊंट बचे होने की जानकारी सामने आई है. घटती संख्या को देखते हुए राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केंद्र (NRCC) ने मालवी ऊंटों के संरक्षण की दिशा में अभियान शुरू किया है. इसका उद्देश्य इस दुर्लभ नस्ल का संरक्षण, प्रजनन और संख्या बढ़ाना है. मालवी ऊंट अपनी अनोखी शारीरिक बनावट और सफेद रंग के कारण खास पहचान रखते हैं. विशेषज्ञों के अनुसार समय रहते संरक्षण के प्रयास नहीं किए गए तो यह दुर्लभ नस्ल भविष्य में गंभीर संकट का सामना कर सकती है.
फरीदाबाद के सेक्टर 56 में डंपिंग यार्ड की बदबू से लोग परेशान, बारिश ने बढ़ाई परेशानी, हवा के साथ बीमारी फैलने का खतरा
फरीदाबाद के सेक्टर 56 में और इसके आसपास रहने वाले लोगों के लिए यही बारिश नई मुसीबत लेकर आई है. यहां डंपिंग यार्ड से आने वाली बदबू ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. लोगों का कहना है कि बारिश होते ही कूड़े से निकलने वाली दुर्गंध और ज्यादा बढ़ जाती है और हवा के साथ आसपास की कॉलोनियों और सेक्टरों तक फैल जाती है. हालात ऐसे हैं कि लोगों के लिए खाना पीना तो दूर की बात है, घर में सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत कर चुके हैं, रोड जाम कर चुके हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18










