NCP (शरद पवार) गुट के सांसद अगले हफ़्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल सकते हैं। संसद में जारी गतिरोध को खत्म करने और मॉनसून सत्र के आखिरी हफ़्ते में परिसीमन (डिलिमिटेशन) और महिला आरक्षण बिल पर चर्चा करने की NDA सरकार की कोशिशों के बीच, इस बैठक में परिसीमन की प्रक्रिया मुख्य मुद्दों में से एक हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, सांसदों ने प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने का समय मांगा था और यह बैठक 10 अगस्त को होने की संभावना है। हालांकि, तारीख और समय की औपचारिक पुष्टि का अभी भी इंतज़ार है।
हालांकि कुछ सांसदों ने संकेत दिया है कि प्रस्तावित बैठक एक शिष्टाचार मुलाकात हो सकती है, लेकिन संसद में चल रही गतिविधियों और आने वाले विधायी एजेंडे के बीच इसके समय का राजनीतिक महत्व है। खासकर, परिसीमन बिल पर चर्चा में प्रमुखता से बात हो सकती है। NCP (SP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पहले संकेत दिया था कि अगर प्रस्तावित बदलावों से सभी राज्यों में लोकसभा सीटों में एक समान बढ़ोतरी होती है, तो पार्टी परिसीमन की प्रक्रिया का समर्थन करने पर विचार कर सकती है।
मीडिया से बात करते हुए सुले ने कहा कि अगर बिल में देश भर में लोकसभा सीटों की संख्या में 50% बढ़ोतरी का प्रावधान हो, तो पार्टी इस प्रस्ताव का समर्थन करने पर विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। हालांकि, सुले ने स्पष्ट किया था कि NCP (SP) प्रस्तावित कानून का अंतिम मसौदा सार्वजनिक होने के बाद ही इस पर कोई औपचारिक रुख अपनाएगी।
परिसीमन की प्रक्रिया एक राजनीतिक रूप से संवेदनशील मुद्दा बन गई है, खासकर इस चिंता के कारण कि लोकसभा सीटों के आवंटन में बदलाव से अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ सकता है। इसलिए, सुले द्वारा सुझाया गया सीटों में एक समान बढ़ोतरी का विचार, प्रस्तावित कानून पर पार्टी के रुख के लिए अहम हो सकता है।
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें
National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर।
Continue reading on the app
आजकल बच्चे हेल्दी चीजों को खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। लेकिन अगर बच्चों को बर्गर, पिज्जा, फ्रेंच फ्राई और मोमोज आदि मिल जाए, तो उनको खाने में मजा आता है। वहीं फलों को देखकर बच्चों का मुंह बनना तो तय होता है। लेकिन अगर आप फलों में थोड़ा क्रिएटिविटी दिखाकर इसको अलग तरीके से बनाएं, तो बच्चे भी इसको बिना नखरे किए खा लेंगे। सेब भी उन्हीं फलों में से एक है।
सेब एक ऐसा फल है, जिसको कच्चा खाने के अलावा आप इसको कई स्वादिष्ट रेसिपी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपका बच्चा भी रोज-रोज सेब खाने में आनाकानी करता है तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सेब से बनने वाली कुछ स्वादिष्ट और आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
एप्पल दही पार्फे
अगर आपका बच्चा दही खाता है, तो आपको यह रेसिपी जरूर ट्राई करना चाहिए। इसको बनाना भी काफी आसान है और इसको बनाने के लिए आपको ये चीजें चाहिए होंगी।
सामग्री
सेब- 1
दही- 1 कप (गाढ़ा)
शहद- 1 या 2 चम्मच
थोड़े कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
थोड़ा ग्रेनोला या भुने हुए ओट्स
बनाने का तरीका
इसको बनाने के लिए सबसे पहले सेब को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर कांच के गिलास में दही डालें और फिर सेब के टुकड़े डालें। ऊपर से ग्रेनोला या ओट्स डालें। लास्ट में थोड़ा शहद और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व कर सकती हैं। यह आपके बच्चों को जरूर पसंद आएगा।
एप्पल ओट्स पैनकेक
अगर आप भी उनमें से हैं, तो बच्चे को हमेशा हेल्दी नाश्ता देती हैं। तो एप्पल ओट्स पैनकेक से बेहतर ऑप्शन और क्या हो सकता है। इसको बनाने के लिए आपको कुछ चीजें चाहिए होंगी।
सामग्री
सेब- 1 ग्रेट किया हुआ
ओट्स का आटा- 1 कप
एग या दूध- 1
थोड़ा घी
आधा चम्मच दालचीनी पाउडर (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
ऊपर बताई गई सभी सामग्री को मिलाकर अच्छा सा बैटर तैयार कर दें। बैटर में गुठली न रह पाए। फिर तवा गर्म करें और थोड़ा सा घी लगाएं। अब बैटर डालकर दोनों ओर से गोल्डन होने तक सेंक लें। इसको आप शहद या दही के साथ सर्व कर सकती हैं।
एप्पल स्मूदी
अगर आपका बच्चा फल नहीं खाता है, तो आपको उसको स्मूदी बनाकर भी दे सकती हैं। इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है।
सामग्री
सेब- 1
ठंडा दूध- 1 गिलास
खजूर या थोड़ा शहद- 2-3
कुछ बादाम (ऑप्शनल)
थोड़ी दालचीनी (ऑप्शनल)
बनाने का तरीका
एप्पल स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले सेब के बीज को निकालकर इसको टुकड़ों में काट लें। इसके बाद ऊपर बताई गई सभी चीजों को मिक्सर में डालें और अच्छे से ब्लेंड कर लें। इस आसान तरीके से आपकी एप्पल स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।
एप्पल सैंडविच
आप बच्चों के टिफन के लिए एप्पल सैंडविच भी बनाकर तैयार कर सकती हैं। एप्पल सैंडविच खाने में काफी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है।
सामग्री
ब्राउन या व्हाइट ब्रेड स्लाइस- 4
सेब- 1
थोड़ा दालचीनी पाउडर
पीनट बटर या मलाईदार चीज
बनाने का तरीका
इसको बनाने के लिए ब्रेड पर पीनट बटर या फिर चीज लगाएं। फिर ऊपर से सेब के पतले-पतले स्लाइस रखें। आपको अगर पसंद हो, तो इस पर थोड़ा दालचीनी पाउडर भी छिड़क सकती हैं। इसके बाद दूसरी ब्रेड रखकर सैंडविच बना लें। फिर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर बच्चों के टिफिन में पैक कर दें।
एप्पल खीर
हर भारतीय घर में खीर खाना तो लगभग हर किसी को पसंद होता है। ऐसे में अगर आपके बच्चे फ्रूट्स नहीं खाते हैं, तो बच्चों के लिए एप्पल खीर बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी।
सामग्री
सेब- 1 ग्रेट किया हुआ
दूध- 500 मिली
गुड़ पाउडर या चीनी- 1 या 2 चम्मच
घी
थोड़े से कटे हुए पिस्ता और बादाम
बनाने का तरीका
इसको चावल की खीर की तरह बनाना है। बस चावल की जगह सेब का इस्तेमाल करना है। सेब को ग्रेट करके सबसे पहले इसको घी में भून लें और फिर दूध डालें। इसको गाढ़ा होने दें और इस बीच इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स डाल दें। जब यह गाढ़ हो जाए, तो गैस बंद कर दें। वहीं दूध के ठंडे होने पर गुड़ का पाउडर मिला दें और इस आसान तरीके से सेब की खीर तैयार है।
Continue reading on the app