‘रामायण’ में Ranbir Kapoor का लुक देख आया लोगों का ऐसा रिएक्शन!देखें वीडियो..
बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. हाल ही में रिलीज हुए टीजर ने जहां एक तरफ फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है, तो वहीं दूसरी ओर इसे लेकर अलग-अलग रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर जहां कई लोग रणबीर कपूर के राम वाले लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने इस लुक को देखकर सवाल भी उठाए हैं. उन्होंने साफ तौर पर कहा कि रणबीर कपूर एक अच्छे एक्टर हैं, लेकिन उन्हें भगवान राम के किरदार में वो मासूमियत नहीं दिखी, साथ ही साथ लोगों ने यह भी कहा की रणबीर कपूर arun govil के आगे फीके लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह फिल्म 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही है. फिल्म की पहला टीजर 2 अप्रैल को रिलीज हो गया है.
‘भूत बंगला’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज; अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी का हॉरर-कॉमेडी धमाका
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी 14 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी है. उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'भूत बंगला' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. कॉमेडी और हॉरर के इस अनोखे मेल ने न केवल पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, बल्कि फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है. ट्रेलर में अक्षय की सिग्नेचर कॉमिक टाइमिंग के साथ राजपाल यादव और परेश रावल की तिकड़ी दर्शकों को हंसाने का वादा करती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







