Yeida Residential Plot Scheme 2026: नोएडा एयरपोर्ट के पास घर बनाने का सुनहरा मौका! जानें यीडा प्लॉट स्कीम 2026 की कीमत समेत पूरी डिटेल्स
Yeida Residential Plot Scheme 2026: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की आवासीय प्लॉट योजना 2026 के तहत हाल ही में उद्घाटन किए गए नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अलग-अलग आकारों के 973 प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. यह योजना आज यानी छह अप्रैल को शुरू की गई है. बता दें कि इस योजना के तहत सामान्य कैटेगरी के लिए 755 प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं. योजना का लाभ उठाने के लिए आप 1 महीने तक आवेदन कर सकते हैं.
कैसे किया जाएगा प्लॉट्स का आवंटन?
YEIDA प्लॉट स्कीम के तहत 18 जून को लॉटरी निकालकर प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा. दरअसल, उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण से पंजीकरण के बावजूद नए वित्त वर्ष में नई आवंटन दर लागू होने के इंतजार में यीडा की आवासीय प्लॉट योजना भी अटकी हुई थी. 1 अप्रैल से नई दरें प्रभावी हो गई है. इसके साथ ही यीडा ने आवासीय प्लॉट योजना लॉन्च कर दी है.
ये भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगी लंबी लाइन, सरकार ने बदल डाला पेमेंट सिस्टम; 10 अप्रैल से नया नियम लागू
प्लॉट का साइज और स्थान
ये प्लॉट आपको हाल ही में तैयार हुए नोए़डा सेक्टर 15-सी, 18 और 24 में मिलेंगे. यीडा ब्रोशर के अनुसार, प्लॉट का साइज 162 वर्ग मीटर के 476 प्लाट, 183 वर्ग मीटर के 4 प्लॉट, 184 वर्ग मीटर के 4 प्लाट, 200 वर्ग मीटर के 481 प्लॉट, 223 वर्ग मीटर के 6 प्लॉट और 290 वर्ग मीटर के 2 प्लॉट है.
प्लॉट की कीमत और शुल्क
इस योजना के तहत जमीन की दर 36,260 रुपए प्रति वर्ग मीटर है. ब्रोशर के अनुसार, 162 वर्ग मीटर के प्लॉट्स के लिए पंजीकरण शुल्क 5.87 लाख रुपए, 183 वर्ग मीटर के लिए 6.63 लाख रुपए, 184 वर्ग मीटर के लिए 6.67 लाख रुपए, 200 वर्ग मीटर के लिए 7.25 लाख रुपए, 223 वर्ग मीटर के लिए 8.08 लाख रुपए और 290 वर्ग मीटर के लिए 10.51 लाख रुपए है.
रजिस्ट्रेशन फीस देना अनिवार्य
आपको आवेदन के साथ प्लॉट की कुल कीमत की 10 प्रतिशत तक राशि पंजीकरण शुल्क के तौर पर भी जमा करवानी होगी. प्लॉट आवंटित होने पर यह राशि कुल कीमत में समायोजित हो जाएगी और असफल होने पर आवेदक के खाते में वापस भेज दी जाएगी.
कैसे करें आवेदन?
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि आवेदन 6 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं और इन्हें केवल प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा किया जा सकेगा. एप्लिकेशन ऑनलाइन भुगतान गेटवे के माध्यम से 600 रुपए में उपलब्ध है. बता दें कि ऑफलाइन आवेदन या भुगतान स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवंटन लॉटरी के माध्यम से होगा, जिसमें प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग ड्रॉ होंगे. ब्रोशर में ये सभी जानकारियां उपलब्ध करवाई गई है.
कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
YEIDA योजना के तहत प्लॉट के लिए आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए. वह इस योजना के तहत केवल एक प्लॉट के लिए आवेदन कर सकते हैं. जिन व्यक्तियों को पहले से ही किसी YEIDA योजना के तहत आवासीय प्लॉट या फ्लैट आवंटित हो चुका है, वह पात्र नहीं होगा. यदि किसी आवेदक, सह-आवेदक, पति/पत्नी या नाबालिग बच्चों के नाम पर एक से ज्यादा आवंटन पाए जाते हैं, तो आवंटन को रद्द कर दिया जाएगा और जमा राशि भी जब्त कर ली जाएगी.
ये भी पढ़ें- PM Kisan 23rd Installment: पीएम किसान योजना की अगली किस्त से पहले हुआ बड़ा बदलाव, 2000 पाने के लिए ये काम हुआ जरूरी
Jewellery Stocks: ज्वेलरी सेक्टर में तूफानी तेजी, 14% तक उछले स्टॉक्स; सरकार का ये फैसला बना वजह
Jewellery Stocks: सरकार के एक फैसले ने ज्वेलरी स्टॉक्स में तूफानी तेजी ला दी। 14% तक उछाल के पीछे क्या है असली वजह? जानिए क्या ज्वेलरी कंपनियों की बिक्री और मार्जिन बढ़ने वाले हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Moneycontrol





















