Responsive Scrollable Menu

KKR vs PBKS Pitch Report: ईडन गार्डन्स की पिच का कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 12वां मैच आज यानी 6 अप्रैल को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना है। वहीं केकेआर की शुरुआत सीजन -19 में निराशाजनक रही है, टीम ने अभी तक खेले दोनों मैच हारे हैं। एक मैच में तो उन्हें अपने घर पर हार झेलनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स की टीम बेहतरीन लय में चल रही है। टीम ने अभी तक खेले गए अपने दोनों मैच में जीत हासिल की है। 

पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले ये सवाल हर किसी के मन में है कि यहां की पिच कैसी होगी? तो बता दें कि, यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ा स्विंग मिलता है। लेकिन कुछ ओवर बाद मैच पूरी तरह से बल्लेबाजों का हो जाता है। लाइट्स में यहां चेज करने वाली टीमों को फायदा मिलता है, ओस अहम रोल अदा करती है। इस मैदान पर पंजाब ने केकेआर के खिलाफ 262 रन चेज किए थे। स्पिनर्स को ओस के कारण दूसरी पारी में दिक्कत हो सकती है, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना ही पसंद करेगी। 

ईडन गार्डन्स आईपीएल आंकड़े
मैच-101
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 43 (42.57%)
दूसरे बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच- 57 (56.44%)
टॉस हारकर जीते गए मैच- 49 (48.51%)
बिना रिजल्ट वाले मैच-1 (0.99%)
हाईएस्ट स्कोर- 262/2
लोएस्ट स्कोर- 49
हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 262/2
हर विकेट पर औसत रन- 27.94
हर ओवर पर औसत रन- 8.57
पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर- 165.88

Continue reading on the app

OTT Release This Week: 'Tu Yaa Main' से लेकर 'The Boys Season 5' तक, इस हफ्ते होंगी ये जबरदस्त रिलीज, जानिए कहां करें स्ट्रीम

OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का मिलने वाला है. 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 के बीच कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें थ्रिलर, रोमांस, एक्शन और ड्रामा सब कुछ देखने को मिलेगा. खास बात यह है कि इस बार कई चर्चित स्टार्स और पॉपुलर फ्रेंचाइजी भी वापसी कर रही हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है. आइए शुरू करते हैं-

'Tu Yaa Main' 10 अप्रैल, (Netflix)

यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें दो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स की कहानी दिखाई गई है. दोनों एक ट्रिप पर जाते हैं और वहीं एक-दूसरे के करीब आते हैं. लेकिन उनकी लव स्टोरी उस वक्त डरावनी बन जाती है, जब वे एक स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं, जहां एक खतरनाक मगरमच्छ मौजूद होता है. फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में हैं. कहानी में डर, रोमांस और सर्वाइवल का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.

'Big Mistakes' 9 अप्रैल, (Netflix)

यह एक क्राइम और कॉमेडी से भरी सीरीज है, जो दो ऐसे भाई-बहनों की कहानी दिखाती है जो बेहद लापरवाह और नासमझ होते हैं. एक गलती की वजह से वे संगठित अपराध की दुनिया में फंस जाते हैं. इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है और हालात मजेदार लेकिन खतरनाक हो जाते हैं. सीरीज में डैन लेवी, टेलर ओर्टेगा और लॉरी मेटकाफ जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह शो हंसी और थ्रिल दोनों का मजा देगा.

'The Boys Season 5' 8 अप्रैल, (Amazon Prime)

यह पॉपुलर सुपरहीरो सीरीज का नया सीजन है, जिसमें एक बार फिर सुपरहीरोज और आम लोगों के बीच टकराव देखने को मिलेगा. इस सीजन में कहानी और ज्यादा गंभीर और खतरनाक हो जाती है. बुचर अपनी टीम के साथ होमलैंडर को खत्म करने के मिशन पर निकलता है. कार्ल अर्बन, जैक क्वैड और एंटनी स्टार अपने पुराने किरदारों में वापसी कर रहे हैं. एक्शन और ड्रामा से भरपूर यह सीरीज फैंस को काफी पसंद आने वाली है.

ये भी पढ़ें: 'एक रात सोने के 50 लाख रुपये,' वड़ा पाव गर्ल ने कहा- मेरे पास सबूत हैं, बिजनेसमैन ने रखी थी शर्त

'O Romeo' 10 अप्रैल, (Amazon Prime)

यह एक रोमांटिक और एक्शन से भरी फिल्म है, जिसमें प्यार और बदले की कहानी दिखाई गई है. फिल्म में तृप्ति डिमरी का किरदार अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए एक गैंगस्टर के साथ मिल जाता है. शाहिद कपूर इसमें एक अलग अंदाज में नजर आते हैं, जो एक अंडरवर्ल्ड कनेक्शन से जुड़ा हुआ है. नाना पाटेकर भी इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में इमोशन, एक्शन और ड्रामा का अच्छा मिश्रण है.

'Star Wars Maul Shadow Lord" 6 अप्रैल, (JioHotstar)

यह एक एनिमेटेड सीरीज है, जो स्टार वॉर्स की दुनिया को आगे बढ़ाती है. इसमें मॉल नाम का किरदार अपने क्रिमिनल नेटवर्क को फिर से खड़ा करने की कोशिश करता है. यह कहानी क्लोन वॉर के बाद की स्थिति को दिखाती है, जहां वह एक नए प्लान के साथ सामने आता है. सीरीज में सैम विटवर की आवाज सुनाई देगी और साथ में कई नए किरदार भी नजर आएंगे. यह शो खासतौर पर साइंस फिक्शन और एक्शन पसंद करने वालों के लिए है.

'Thaai Kizhavi' 10 अप्रैल, (JioHotstar)

यह एक तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक सख्त और अमीर महिला की कहानी दिखाई गई है. वह गांव में पैसे उधार देने का काम करती है और अपने सख्त रवैये के लिए जानी जाती है. लेकिन उसकी जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जो कहानी को दिलचस्प बना देते हैं. फिल्म में राधिका सरथकुमार मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म गांव की जिंदगी, रिश्तों और हास्य को एक साथ पेश करती है. 

 

ये भी पढ़ें: सोनाली बेंद्रे के पति को जाकिर खान की अवॉर्ड होस्टिंग नहीं आई पसंद? कॉमेडियन बोले- 'गरीब आदमी बर्दाश्त नहीं हो रहा'

Continue reading on the app

  Sports

जरीन खान की मां का निधन! 65 की उम्र में ली अंतिम सांस, लंबे समय से थीं बीमार

कभी-कभी जिंदगी ऐसे मोड़ पर ला खड़ी करती है, जहां शब्द भी कम पड़ जाते हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। एक दिन पहले अपने बेहद प्यारे पालतू को खोने का दर्द अभी कम भी नहीं हुआ था कि अगले ही दिन उनकी मां के निधन की खबर … Wed, 08 Apr 2026 14:57:42 GMT

  Videos
See all

Iran-US Ceasefire Big Breaking : दुनिया में मजाक बने ट्रंप! | Mojtaba Khamenei | Trump | Pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:35:00+00:00

Bhopal News: भोपाल में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, सड़क जाम, एम्बुलेंस फंसी, दुकानों में तोड़फोड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:42:36+00:00

विदेश मंत्री S.Jaishankar UAE दौरे पर जाएंगे | PM Modi | S.Jaishankar | Ceasefire | UAE |Middle East #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:37:37+00:00

Iran-America Ceasfire News:सीजफायर के बाद क्या बोला ईरान?World News।Top News।Latest News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T09:38:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers