Surya Shani Mangal Yuti 2026: सूर्य-शनि और मंगल की युति से बन रहा त्रिग्रही योग, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Surya Shani Mangal Yuti 2026: अप्रैल 2026 की शुरुआत में मीन राशि में तीन खास ग्रहों का संयोग बन रहा है. इस संयोग में सूर्य, शनि और मंगल एक साथ आए हैं. ज्योतिष में इस तरह की युति कभी-कभी नजर आती है. ज्योतिष में इसे प्रभावशाली संयोग कहा जाता है. दरअसल, सूर्य को आत्मविश्वास और पहचान का प्रतीक माना जाता है जबकि मंगल ऊर्जा का ग्रह होता है और शनि ग्रह को कर्मों और अनुशासन का ग्रह माना गया है. इन तीन ग्रहों के एक साथ आने से लोगों के जीवन में अचानक बदलाव आते हैं.
कितने दिनों तक दिखेगा असर?
द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य, शनि और मंगल ग्रह के संयोग से जो त्रिग्रही योग का निर्माण हुआ है इसका प्रभाव अगले 9 दिनों तक रहेगा. इसका मतलब है कि लोगों को इसका फल 14 अप्रैल तक मिलने वाला है. उसके बाद जब सूर्य मेष राशि में कर जाएंगे. इस दौरान कुछ लोगों को करियर में नए मौके और तरक्की के अवसर मिलने वाले हैं. वहीं, कुछ लोगों के लिए यह समय थोड़ा कठिन भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें- Mangal Nakshatra Gochar: 6 अप्रैल को मंगल का शनि के नक्षत्र में गोचर, इन 4 राशियों को धन और करियर में मिलेगा लाभ
इन 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों पर इस संयोग का प्रभाव विशेष रूप से पड़ने वाला है. कामकाज के लिहाज से संयोग महत्वपूर्ण है. इन्हें कुछ जिम्मेदारियां मिल सकती हैं लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें अच्छे से पूरा कर पाएंगे. कई जातकों के अटके काम पूरे होंगे. ऑफिस में ये लोग तारीफ के पात्र साबित होंगे. आर्थिक मामलों में भी इन्हें अच्छे मौके मिल सकते हैं, मगर सोच समझकर ही बड़े फैसले लेने की सलाह दी जाती है. इन्हें अपने स्वास्थ्य पर भी विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए.
धनु राशि
धुन राशि के जातकों के लिए यह समय संतुलन और स्थिरता लाने वाला साबित होगा. तीनों ग्रहों के संयोग से धनु राशि के लोगों को करियर में नए मौके मिल सकते हैं. इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है. ये लोग नए लोगों से मिल सकते हैं, जो इन्हें भविष्य में फायदा देंगे. परिवार-दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. हालांकि, कभी-कभी थकान और तनाव भी महसूस हो सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए भी यह समय नई शुरुआत का साबित हो सकता है. इस राशि के लोग अपने अंदर गजब का कॉन्फिडेंस और प्रोडक्टिविटी देखेंगे. नौकरी और बिजनेस में भी लाभ के अवसर आएंगे. आगे बढ़ने के कई मौके मिलने वाले हैं. सेहत में सुधार होता दिखेगा और आप पहले से भी ज्यादा खुद को फिट महसूस करेंगे. घर का माहौल खुशनुमा रहेगा.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
दोस्त बने दुश्मन! डीजे पर पसंद का गाना नहीं बजा तो दोस्तों ने दूल्हे को जमकर पीटा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















.jpg)







