दक्षिण कोरिया: हीटवेव के कारण बीमारों की संख्या 10 साल में 3 गुना बढ़ी
सोल, 8 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया में गर्मी से जुड़ी बीमारियों का असर अगस्त के दूसरे पखवाड़े तक भी लगातार बढ़ रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, गर्मियों के अंतिम दौर में लू और अत्यधिक गर्मी से बीमार पड़ने वाले लोगों की संख्या पिछले एक दशक में करीब तीन गुना हो गई है।
योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, गृह मंत्रालय के तहत एक शोध संस्थान ने कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन एजेंसी (केडीसीए) के डेटा का विश्लेषण किया है। इसके अनुसार, 2011-2015 के दौरान इपचू से अगस्त के अंत तक हर साल औसतन 215 मामले सामने आए थे।
‘इपचू’ पारंपरिक कोरियाई कैलेंडर में शरद ऋतु की शुरुआत का संकेत माना जाता है। इस साल इपचू 7 अगस्त को पड़ा। यह आंकड़ा 2016-2020 में बढ़कर सालाना औसत 658 और 2021-2025 में 638 हो गया।
इसी अवधि में गर्मी से जुड़ी बीमारियों से होने वाली मौतों में भी इजाफा हुआ है। 2012-2015 में सालाना औसत 3.3 मौतें होती थीं, जो पिछले दशक 2016 से 2025 में बढ़कर 4 से अधिक हो गई हैं। 2024 में स्थिति खास तौर पर गंभीर रही। उस साल इपचू से अगस्त के अंत तक 1,299 लोग गर्मी से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आए, जबकि 12 लोगों की मौत हुई।
मौसम विभाग का अनुमान है कि इस साल भी अगस्त के अंत तक हीट वेव का असर जारी रहेगा, यानी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है। देश भर में दिन का अधिकतम तापमान 31-35 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। आंकड़े संकेत देते हैं कि पारंपरिक रूप से शरद ऋतु की शुरुआत माने जाने वाले समय में भी दक्षिण कोरिया में अत्यधिक गर्मी अब गंभीर स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है।
दिनों दिन बढ़ते तापमान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। आम लोगों को पानी पीते रहने, सुबह 11 से शाम 4 बजे तक घर से बाहर न निकलने, और ढीले और सूती कपड़े पहनें। मौसम विभाग के अनुसार अगस्त के अंत तक 31-35 डिग्री की गर्मी और लू जारी रहेगी। बुजुर्गों और बच्चों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
--आईएएनएस
केआर/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Akanksha Chamola ने नाम से हटाया गौरव का सरनेम ‘खन्ना’? एक्ट्रेस ने Meta को भेजी रिक्वेस्ट
Akanksha Chamola Surname: टीवी एक्ट्रेस और 'लॉक अप 2' फेम आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में एंट्री के साथ ही आकांक्षा ने अपनी शादी और पति गौरव खन्ना से अलग होने की खबर का खुलासा करके हर किसी को चौंका दिया था. इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते और तलाक को लेकर लगातार चर्चाएं होती रही हैं. अब शो खत्म होने के बाद आकांक्षा अपने तलाक को लेकर पहले से ज्यादा खुलकर बात कर रही हैं. एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि गौरव खन्ना के साथ उनके तलाक की खबर महज अफवाह नहीं है, बल्कि दोनों सच में अलग होने की प्रक्रिया में हैं. आकांक्षा के मुताबिक, तलाक की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ कुछ फॉर्मलिटीज बाकी हैं.
इसी बीच आकांक्षा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर भी एक खास मांग की है. दरअसल, एक्ट्रेस अभी भी इंस्टाग्राम पर अपने नाम के साथ पति गौरव खन्ना का सरनेम 'खन्ना' इस्तेमाल कर रही हैं. अब वो अपने नाम से इस सरनेम को हटाना चाहती हैं. इसके लिए उन्होंने सीधे इंस्टाग्राम और मेटा से मदद मांगी है.
यूजरनेम बदलने की मदद मांग रही हैं आकांक्षा
आकांक्षा चमोला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में उन्होंने मेटा, मेटा इंडिया और इंस्टाग्राम को टैग किया. आकांक्षा ने बताया कि वो अपना इंस्टाग्राम यूजरनेम बदलना चाहती हैं, लेकिन वेरिफिकेशन से जुड़ी कुछ पाबंदियों के कारण वो ऐसा नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा. ऐसे में आकांक्षा ने मेटा की टीम से इस मामले को देखने और उनकी मदद करने की अपील की.
एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वो अपना यूजरनेम बदलना चाहती हैं, लेकिन वेरिफिकेशन से जुड़ी कुछ सीमाओं की वजह से कई बार कोशिश करने के बावजूद वो इसे बदल नहीं पा रही हैं. उन्होंने मेटा से डिमांड की कि उनकी टीम इस मामले को देखे और यूजरनेम बदलने में उनकी मदद करे.
क्यों बदलना चाहती हैं आकांक्षा अपना नाम?
आकांक्षा चमोला के इंस्टाग्राम यूजरनेम में अभी भी उनके पति गौरव खन्ना का सरनेम दिखाई देता है. ऐसे में तलाक की प्रक्रिया के बीच अब एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस पहचान को हटाना चाहती हैं. आकांक्षा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोगों का मानना है कि अगर आकांक्षा अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल से 'खन्ना' सरनेम हटाना चाहती हैं, तो ये इस बात का हिंट हो सकता है कि दोनों के तलाक की प्रक्रिया अब फाइनल स्टेज में पहुंच चुकी है. हालांकि, सिर्फ सोशल मीडिया यूजरनेम बदलने की कोशिश के आधार पर ये कहना सही नहीं होगा कि दोनों का कानूनी तौर पर तलाक हो चुका है. आकांक्षा खुद पहले बता चुकी हैं कि प्रक्रिया पूरी होने के करीब है और कुछ फॉर्मलिटीज बाकी हैं.
'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर किया था तलाक का ऐलान
आकांक्षा और गौरव के रिश्ते को लेकर सबसे बड़ा खुलासा 'लॉक अप 2' के प्रीमियर के दौरान हुआ था. शो के प्रीमियर के मौके पर आकांक्षा ने बताया था कि वो और गौरव खन्ना अलग होने का फैसला कर चुके हैं और उनका रिश्ता तलाक की ओर बढ़ रहा है. उनके इस खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया था, क्योंकि दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर इससे पहले ऐसी कोई बड़ी जानकारी पब्लिक के सामने नहीं आई थी. आकांक्षा ने बताया था कि दोनों पिछले करीब एक साल से अलग रह रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि दोनों ने इस मामले को काफी समय तक निजी रखने की कोशिश की थी. उनके मुताबिक, अलग होने का फैसला अचानक नहीं लिया गया, बल्कि दोनों ने लंबे समय तक इस बारे में बातचीत की थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation








