iPhone 17 Pro Max जैसे लुक वाले Infinix Note 60 Pro की बुकिंग पर मिल रहे ₹7000 के ऑफर
Infinix Note 60 Pro 5G की भारत में लॉन्च से पहले प्री-बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें 7000 रुपए तक के फायदे मिल रहे हैं। जिसमें फ्री एक्सेसरी, बैंक डिस्काउंट और वारंटी जैसी चीजें शामिल हैं।
Karishma Tanna: 42 की उम्र में मां बनने वाली है करिश्मा; जानिए कब आएगा नन्हा मेहमान?
Karishma Tanna Pregnant: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने शादी के चार साल बाद फैंस को खुशखबरी दी है। 42 साल की उम्र में वो मां बनने जा रही है। एक्ट्रेस ने पति वरुण बंगेरा के साथ क्यूट तस्वीरें शेयर कर बताया कि उनका बेबी अगस्त 2026 में आने वाला है।
क्यूट फोटो के साथ किया ऐलान
करिश्मा तन्ना और उनके पति वरुण बंगेरा ने साथ में कई प्यारी तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में दोनों ने ‘मॉम’ और ‘डैड’ लिखी कैप पहनी हुई है। एक फोटो में छोटे-छोटे ऊनी मोजे भी नजर आए।
अगस्त 2026 में आएगा बेबी
कपल ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एक नन्हा सा चमत्कार, हमारा सबसे बड़ा तोहफा – अगस्त 2026।” इस ऐलान के बाद फैंस और सेलेब्स दोनों ही उन्हें बधाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़े - ‘सीता के रूप में देखा तो समझ गया…’ रणबीर कपूर ने Sai Pallavi की तारीफ में कही बड़ी बात!
सेलेब्स ने दी बधाई
करिश्मा की इस पोस्ट पर कई सितारों ने प्यार लुटाया। क्रिस्टल डिसूजा, दीया मिर्जा, जैस्मीन भसीन और अनीता हसनंदानी समेत कई कलाकारों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
2022 में हुई थी शादी
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को मुंबई में वरुण बंगेरा संग शादी की थी। दोनों की शादी काफी चर्चा में रही थी और अब चार साल बाद यह खुशखबरी सामने आई है।
इन शोज और फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा तन्ना क्योंकि सास भी कभी बहू थी, नागिन 3 और खतरों के खिलाड़ी 10 जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'स्कूप' में भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं।
इस खबर के सामने आते ही फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार करिश्मा और वरुण को शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनके नए सफर के लिए प्यार जता रहे हैं।
यह भी पढ़े - धर्मेंद्र के लिए अवॉर्ड लेते हुए बॉबी देओल के छलके आंसू, स्टेज पर बोले- 'पापा आप बेस्ट हो'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi


















