Responsive Scrollable Menu

'एक रात सोने के 50 लाख रुपये,' वड़ा पाव गर्ल ने कहा- मेरे पास सबूत हैं, बिजनेसमैन ने रखी थी शर्त

Vada Pav Girl Chandrika Dixit News: दिल्ली की फेमस सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका एक बड़ा खुलासा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है. एक इंटरव्यू के दौरान चंद्रिका ने बताया कि उन्हें एक बड़े बिजनेसमैन ने एक रात के लिए 50 लाख रुपये का ऑफर दिया था. उन्होंने कहा कि यह कोई मजाक या अफवाह नहीं है, बल्कि उनके पास इसके सबूत भी मौजूद हैं. चंद्रिका ने बताया कि यह ऑफर उन्हें प्रोफेशनल ईमेल के जरिए मिला था, जिसे उन्होंने चेक भी करवाया था. इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा हो रही है.

पहली बार नहीं हुआ ऐसा

सिद्धार्थ कनन के संग बातचीत में चंद्रिका ने आगे बताया कि यह पहली बार नहीं था जब उन्हें इस तरह का ऑफर मिला हो. उनके अनुसार, कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन करके ऐसे ही कंप्रोमाइज के प्रस्ताव दिए थे. कुछ लोगों ने उन्हें दुबई आने का न्योता भी दिया और कहा कि अगर उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ना है तो उन्हें इस तरह की शर्तें माननी होंगी. चंद्रिका का कहना है कि उन्होंने हर बार ऐसे ऑफर्स को साफ मना कर दिया, क्योंकि वह अपने दम पर आगे बढ़ना चाहती हैं.

पति युगम को लेकर कही ये बात

इसी बीच उनकी निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में बनी हुई है. चंद्रिका ने अपने पति युगम गेरा से अलग होने की बात कही है. उनका दावा है कि उनके पति का किसी और के साथ रिश्ता है. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति का एक नहीं बल्कि दो महिलाओं के साथ अफेयर चल रहा है. इस बात को बताते हुए चंद्रिका काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने कहा कि वह अपने पति से बहुत प्यार करती थीं और उनके साथ बिताए पल उनके लिए खास थे, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल गए हैं.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह की 'धुरंधर' ने जीते 16 Screen Awards, फिर भी नहीं बन पाई बेस्ट फिल्म, जानिए किसने मारी बाजी?

बहुत दुख होता है

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए चंद्रिका ने कहा कि वह अपने पति की जिंदगी की पहली लड़की थीं, जिनके साथ उन्होंने हर छोटी-बड़ी बात साझा की थी. उन्होंने याद करते हुए कहा कि वह उनके साथ हर जगह जाती थीं और उनका पूरा साथ देती थीं. लेकिन अब उन्हें यह देखकर दुख होता है कि वही इंसान किसी और के साथ अपनी बातें साझा कर रहा है. चंद्रिका ने कहा कि यह बदलाव उनके लिए बहुत मुश्किल है और इससे वह काफी टूट चुकी हैं. 

वड़ा पाव गर्ल के बारे में जानिए

अब बात करते हैं कि आखिर कौन हैं वड़ा पाव गर्ल. चंद्रिका दीक्षित दिल्ली की एक फूड स्टॉल चलाने वाली और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो वड़ा पाव बेचकर वायरल हुई थीं. उन्होंने पिटमपुरा इलाके में अपना स्टॉल शुरू किया था और धीरे-धीरे उनके वीडियो इंटरनेट पर छाने लगे. वह बाद में एक रियलिटी शो में भी नजर आईं, जिससे उनकी पहचान और बढ़ी. चंद्रिका अक्सर अपनी कमाई, काम और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहती हैं. उनकी कहानी एक साधारण काम से पहचान बनाने की है, लेकिन हाल के विवादों ने उन्हें और ज्यादा खबरों में ला दिया है.

ये भी पढ़ें: 'जमील जमाली' को महंगा पड़ा 'हरिजन' शब्द बोलना, अब 'धुरंधर' एक्टर ने मांगी माफी

Continue reading on the app

US-ईरान के बीच 45 दिनों का सीजफायर की कोशिश, पाकिस्तान समेत 3 देश करा रहे समझौता, क्या रुकेगी वॉर?

US Iran 45-day Ceasefire: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच 28 फरवरी से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए मध्यस्ता की पुरजोर कोशिश की जा रही है. यह मेडिएशन पाकिस्तान और दो अन्य देश ऐसे समय करवा रहे हैं, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के अंदर समझौते की मोहलत दी है.

The post US-ईरान के बीच 45 दिनों का सीजफायर की कोशिश, पाकिस्तान समेत 3 देश करा रहे समझौता, क्या रुकेगी वॉर? appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

CSK जिसे नहीं दे रही मौका, उस खिलाड़ी की IPL 2026 के बीच PSL पर नजर

Akeal Hosein, PSL: जिस खिलाड़ी को IPL में CSK से अपने पहले मैच के खेलने का इंतजार है, वो फिलहाल PSL पर नजरें जमाए बैठे है. हम बात कर रहे हैं अकील हुसैन की, जिन्होंने PSL के मुकाबले का लुत्फ उठाया. Tue, 07 Apr 2026 08:43:23 +0530

  Videos
See all

Lake Accident News: लेक हवासु में बड़ा धमाका, बोटर्स का रेस्क्यू | #lakehavasu #explosion #rescue #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:01:16+00:00

Delhi Weather Today: बारिश के बाद दिल्ली में ठंडक, मौसम हुआ सुहाना | #delhiweather #rain #weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:08:15+00:00

Iran Israel War : ईरान में आज की रात 'कयामत' | Trump Statement | America Iran News | IRGC | US Army #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:03:16+00:00

Viral Video | ईरान ने USA का K 135 किया क्रैश! | #viralnews | #usa | #iran | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T04:09:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers