Responsive Scrollable Menu

Common Cause Of Weight Loss: आपका भी घट रहा है Weight, इन 5 Serious Symptoms को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आजकल बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल का सीधा असर लोगों के शरीर पर पड़ रहा है। आज के समय में तेजी से वेट लॉस की समस्या बेहद आम होती जा रही है। ऐसे में आपको यह समझने की जरूरत है कि अचानक से वेट लॉस का कारण सिर्फ लाइफस्टाइल या डाइट नहीं हो सकता है। बल्कि यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का भी संकेत हो सकता है। शरीर का तेजी से वेट कम होना, कमजोरी, थकान और इम्यूनिटी में कमी जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

ऐसे में अगर आपको भी लगता है कि आपका वेट लगातार कम हो रहा है और नींद, भूख या ऊर्जा में बदलाव दिख रहा है। तो इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। इसलिए सही समय पर जांच और इलाज आपको गंभीर सेहत संबंधी जोखिम से बचा सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसी दिक्कतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी वजह से आपका वेट तेजी से घट सकता है।

इसे भी पढ़ें: Women Health: Periods से पहले Breast Pain सामान्य है या Breast Cancer, जानें Doctors के बताए Red Flags


थायरॉयड की समस्या होना

बता दें कि थायरॉइड ग्रंथि बॉडी के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है।

अगर थायरॉयड ग्रंथि ज्यादा सक्रिय हो, तो शरीर की कैलोरी बर्निंग दर तेजी से बढ़ने लगता है।

जिसका परिणाम यह होता है कि व्यक्ति का बिना एक्सरसाइज और डाइट के भी तेजी से वेट लॉस होने लगता है।

इस दौरान हाथ-पांव कांपना, दिल की धड़कन तेज होना, नींद न आना और थकान आदि जैसी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।

डायबिटीज की समस्या

अनियंत्रित डायबिटीज में बॉडी ग्लूकोज को सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता है।

शरीर एनर्जी के लिए मांसपेशियों और फैट का इस्तेमाल करने लगता है, जिससे वेट कम होने लगता है।

इसके लक्षणों में बार-बार पेशाब आना, भूख में बदलाव, थकान और लगातार प्यास लगना आदि बदलाव शामिल हैं।

अगर सही समय पर इलाज न हो तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है।

पाचन संबंधी दिक्कत

पाचन तंत्र संबंधी समस्या जैसे अल्सरस,  क्रॉनिक डाइजेशन डिसऑर्डर, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल इंफेक्शन या इर्रिटेबल बॉवेल सिंड्रोम पोषण अवशोषण को प्रभावित करते हैं।

इसका सीधा असर ऐसे होता है कि शरीर जितना खाता है, उतनी ही कैलोरी और न्यूट्रिएंट्स अवशोषित नहीं होते हैं।

जिसके परिणामस्वरूप पेट दर्द, वेट कम होना, दस्त या गैस जैसी समस्या हो सकती है।

मानसिक तनाव होना

लगातार मानसिक तनाव रहने से शरीर में हार्मोनल असंतुलन पैदा होता है।

तनाव के कारण हार्मोन कोर्टिसोल भूख को कम करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ा देता है।

लंबे समय तक तनाव रहने से व्यक्ति का वेट तेजी से कम हो सकता है।

वहीं तनाव होने पर चिड़चिड़ापन, नींद न आना और ऊर्जा की कमी जैसी समस्याएं होती हैं।

संक्रामक रोग

कुछ संक्रमण जैसे इंफ्लुएंजा, टीबी, वायरल फीवर या अन्य गंभीर संक्रमण शरीर की एनर्जी खपत बढ़ा देते हैं।

यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और वेट लॉस में भी योगदान देता है।

इसके अलावा कमजोरी, बुखार, पसीना और भूख कम होना जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं।

Continue reading on the app

हर किसी के लिए नहीं है पन्ना रत्न! पहनने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व माना जाता है, जो ग्रहों के प्रभाव को संतुलित करने का काम करते हैं. इन्हीं में से एक है पन्ना रत्न, जिसे बुध ग्रह का प्रतिनिधि माना जाता है. यह बुद्धि, तर्क शक्ति, वाणी और व्यापार से जुड़ा होता है. लेकिन इसे धारण करने से पहले इसके नियम और सावधानियां जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि हर किसी के लिए यह लाभकारी नहीं होता.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: बड़े नामों पर कैसे काम के खिलाड़ी लगातार दबाव बनाते जा रहे है जानिए

टूर्नामेंट के शुरुआती 12–13 मैचों में साफ दिखा कि युवा खिलाड़ियों का दबदबा बढ़ा है. 15–16 साल के वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज़ को उभरता हुआ बड़ा ब्रांड माना जा रहा है, जबकि यशस्वी जायसवाल जैसे फियरलेस बल्लेबाज़ जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड-क्लास गेंदबाज़ को पहली ही गेंद पर छक्का मारकर यह संदेश दे रहे हैं कि अब खेल नाम से नहीं, सिर्फ गेंद से खेला जाता है. अगर बुमराह, दीपक चाहर या संदीप शर्मा जैसे गेंदबाज़ लाइन-लेंथ में चूकते हैं, तो यशस्वी जैसे बल्लेबाज़ उनके पूरे प्लान को बिगाड़ देते हैं. Wed, 8 Apr 2026 21:58:06 +0530

  Videos
See all

India vs Pakistan | US Iran Ceasefire: India में Pakistan को लेकर कलेजा क्यों फटा? Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:37:57+00:00

Arrest as £200k stolen from scouts trip fund. #Scouts #UK #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:32:30+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: भारत ने परमाणु के साथ क्या कर दिया कि चीन-अमेरिका के होश उड़ गए! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:39:26+00:00

Shorts | चुनाव प्रचार करने पहुंचे युसूफ पठान क्या बोले ? | Bengal Election 2026 | Yusuf Pathan | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T16:32:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers