Responsive Scrollable Menu

Zakir Khan: ‘धुरंधर से सबकी जली है’, जाकिर खान ने बॉलीवुड पर कसा तंज; बोले- ‘बम ल्यारी में फूटा लेकिन इसका असर…’

Zakir Khan On Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ जहां बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है, वहीं अब इसका असर अवॉर्ड शो और सोशल मीडिया तक साफ दिखने लगा है। हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने फिल्म की सफलता पर मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड पर तंज कस दिया, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

अवॉर्ड शो में जाकिर ने कसा तंज

स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 में होस्टिंग करते हुए जाकिर खान ने ‘धुरंधर’ की सफलता पर चुटकी ली। उन्होंने कहा,“कितने भी बधाई पोस्ट डाल लो, कितने भी इंटरव्यू दे दो, लेकिन सच ये है कि ‘धुरंधर’ से जली तो सबकी है।”

जाकिर यहीं नहीं रुके। उन्होंने फिल्म के एक सीन का जिक्र करते हुए कहा, “बम फूटा ल्यारी में, लेकिन धुआं उठा है जुहू से बांद्रा में।” उनका ये बयान सुनकर वहां मौजूद लोग हंस पड़े।

यह भी पढ़े - BO पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान, बड़े-बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर; 1000 करोड़ पार कर बनी नंबर 1 हिंदी फिल्म!

धुरंधर 2 की कमाई 1000 करोड़ पार

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 18 दिनों के अंदर भारत में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह ऐसा करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म की जबरदस्त कमाई और पॉपुलैरिटी ही इसकी चर्चा की सबसे बड़ी वजह है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

 

जाकिर खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में उनकी टाइमिंग की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म की दमदार कास्ट

‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म को देश-विदेश में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़े -  केरल रैली में पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना; धुरंधर 2 समेत इन फिल्मों की बताई सच्चाई!

Continue reading on the app

मंदिर की घंटियों से लेकर मन की शांति तक, सुबह-शाम करें बाबा खाटू श्याम की आरती, ये रहे लिरिक्स

Khatu Shyam Ji Ki Aarti Lyrics In Hindi: खाटू श्याम बाबा की आरती श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक है, जो भक्तों को मानसिक शांति और आत्मबल देती है. सच्चे मन से आरती करने पर जीवन की कठिनाइयों से उबरने का विश्वास मिलता है.

Continue reading on the app

  Sports

Mohammed Shami: 357 दिन बाद उतरा माथे से बोझ, मोहम्मद शमी के फैंस का दिल खुश कर देगी ये खबर

Shami in IPL: मोहम्मद शमी अपनी गेंदबाजी को लेकर चर्चा में हैं. आईपीएल 2026 में वो आग उगलते दिख रहे हैं. इसी बीच हैदराबाद में SRH के खिलाफ खेले मुकाबले के बाद उन्होंने एक जबरदस्त कमाल भी किया है. Mon, 06 Apr 2026 12:37:27 +0530

  Videos
See all

CM Yogi Live: गोरखपुर से सीएम योगी लाइव | UP News | Gorakhpur | Press Club #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:37:41+00:00

Assam Election 2026: पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा का कांग्रेस पर हमला | BJP | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:47:08+00:00

Iran Israel America War:क्या अब होगा परमाणु हमला? | Middle East Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:45:02+00:00

BJP Foundation Day Live: नए बीजेपी अध्यक्ष पर क्या बोले पीएम मोदी? | CM Yogi | Nitin Nabin | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T07:46:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers