Responsive Scrollable Menu

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 11 मेडल पक्के:मीनाक्षी और जैस्मिन सहित 5 महिला बॉक्सर सेमीफाइनल में; 6 पुरुष मुक्केबाजों ने भी मेडल पक्के किए

मंगोलिया के उलानबटोर में चल रही एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के शानदार प्रदर्शन जारी है। पांच महिला और छह पुरुष मुक्केबाज़ों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पुरुष वर्ग में लोकेश, आकाश और हर्ष चौधरी की जीत के साथ कुल छह भारतीय बॉक्सर सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। मीनाक्षी और जैस्मिन की एकतरफा जीत रविवार के मॉर्निंग सेशन में मीनाक्षी (48 किग्रा) और जैस्मिन (57 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मीनाक्षी ने जापान की युका सादामात्सु को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया। वहीं, जैस्मिन ने चीन की झियी चेन को 5-0 से मात देकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। इससे पहले शनिवार को निखत जरीन, प्रिया घंघास और प्रीति पवार भी अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। लोकेश, आकाश और हर्ष आगे बढ़े पुरुष वर्ग में भारतीय मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत की। 85 किग्रा भार वर्ग में लोकेश ने कोरिया के गिचे किम को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, आकाश ने तुर्कमेनिस्तान के यल्हास बग्टयारोव को 5-0 से मात दी। इसके अलावा, हर्ष चौधरी ने किर्गिज़ गणराज्य के तिनिस्तान अलीबाएव को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। हालांकि, 80 किग्रा भार वर्ग में अंकुश को जॉर्डन के हुसैन इशाश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जिससे वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। वहीं, 50 किग्रा वर्ग में विश्वनाथ सुरेश और 60 किग्रा में सचिन ने भी जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। ------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली बने CSK के खिलाफ टॉप स्कोरर:डेविड का 106 मीटर लंबा सिक्स, गेंद मैदान के बाहर; भुवनेश्वर के 200 विकेट पूरे, मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रन से हरा दिया। रविवार को खेले गए इस मुकाबले के दौरान विराट कोहली CSK के खिलाफ IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। RCB ने 250/3 का स्कोर बनाकर अपना तीसरा सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया। टिम डेविड ने 106 मीटर लंबा सिक्स लगाया। गेंद स्टेडियम के बाहर जा पहुंची। पूरी खबर

Continue reading on the app

UP Board 2026: उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, कब तक आएगा कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें ताजा अपडेट

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 4 अप्रैल तक पूरा हो गया है। प्रदेश के 254 केंद्रों पर करीब 2.75 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। अब डेटा फीडिंग और मार्कशीट तैयार करने में करीब 15 से 20 दिन का समय लगेगा, ऐसे में संभावना है कि उत्तर …

Continue reading on the app

  Sports

इंदौर निगम में वंदे मातरम को लेकर हंगामा, पार्षद रुबीना बोलीं “बुलवाकर दिखाओ”, राजू भदौरिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गद्दार कहा

इंदौर नगर निगम में बुधवार को 8,455 करोड़ रुपए का सालाना बजट शोर-शराबे और राजनीतिक तनातनी के बीच बहुमत से पास कर दिया गया। दरअसल बजट सत्र के दौरान सदन में कई घटनाएं हुईं, जिनसे माहौल गरमा गया। सबसे बड़ा विवाद तब शुरू हुआ जब बजट पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम … Wed, 08 Apr 2026 20:05:13 GMT

  Videos
See all

Shankhnaad: Bengal Election में नया विवाद, TMC बनाम चुनाव आयोग, BJP भी हमलावर | Voter List #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:43:51+00:00

Delhi: दिग्गज काँग्रेस नेत्री मोहसिना किदवई के जनाज़े में पहुंचे Rahul gandhi #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:45:26+00:00

Halla Bol: रक्षा विशेषज्ञ Vishambhar Dayal का बयान, बोले- जंग का गोल बदल गया | US Iran Ceasefire #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:43:46+00:00

Breaking News: BJP का चुनाव आयोग से शिकायती दौरा, Mamata Banerjee पर रोक की मांग | Bengal Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T14:46:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers