Responsive Scrollable Menu

क्या सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? ओपेक ने गुड न्यूज के साथ दी बड़ी चेतावनी

OPEC+ मई से हर दिन तेल उत्पादन में 206,000 बैरल की बढ़ोतरी करेगा. इस समूह ने चेतावनी दी है कि संघर्षों के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऊर्जा सुविधाओं की मरम्मत करना महंगा और लंबा काम होगा. होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण शिपिंग रूट्स में रुकावटों के कारण बाज़ार में अस्थिरता बढ़ रही है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब वैश्विक ऊर्जा बाज़ार, जारी युद्धों के कारण सप्लाई रूट्स पर पड़ रहे असर की वजह से अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं.

Continue reading on the app

IPL 2026: कोलकाता के सामने पंजाब का है बुरा हाल, ऐसा है दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

KKR vs PBKS Head to Head Records: आईपीएल 2026 का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 5 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमें ईडन गार्डन्स में आमने-सामने होंगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने दोनों मैचों में जीत हासिल किया है. वहीं केकेआर को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब पंजाब किंग्स जीत के हैट्रिक के इरादे से उतरेगी, तो वहीं केकेआर पहली जीत की तलाश करेगी, तो चलिए जानते हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है.

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल किया है. जबकि सिर्फ 13 मैचों में पंजाब किंग्स को जीत मिली है. वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. यानी केकेआर के सामने पंजाब किंग्स का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स अच्छा प्रदर्शन रही है. PBKS अपने इस खराब रिकॉर्ड को सुधारने चाहेगी. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 262 रनों का है, तो वहीं लोएस्ट स्कोर 95 रनों का है.

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 में किया है शानदार शुरुआत

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स शानदार प्रदर्शन कर रही है. टीम ने इस सीजन के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया था. जबकि दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स के लिए कूपर कोनोली अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रभसिमरन सिंह भी अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वहीं गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और विशाक विजयकुमार कमाल कर रहे हैं. ऐसे में केकेआर के खिलाफ इस मैच में पंजाब किंग्स का पलड़ा भारी लग रहा है. 

शुरुआती दोनों मैच हार गई है केकेआर

केकेआर की बात करें तो इस सीजन अपना शुरुआती दोनों मैच हार गई है. टीम की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. फिन एलन अब तक कमाल नहीं दिखा पाए हैं. अंगकृष रघुवंशी ने अब तक अच्छा किया है, लेकिन वो काफी नहीं है. केकेआर को वापसी करनी है तो उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों डिपार्टमेंट में कमाल करना होगा.  

आईपीएल 2026 के लिए कोलकाता और पंजाब का स्क्वाड

कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

पंजाब किंग्स का स्क्वाड:  श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर. विशाक विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद.

यह भी पढ़ें: RCB के लिए मैच से कुछ घंटों पहले बजी खतरे की घंटी, CSK ने बनाया महाप्लान, ये धांसू खिलाड़ी मचाएगा धमाल

Continue reading on the app

  Sports

Bangladesh Cricket में Election धांधली पर बड़ा एक्शन, बोर्ड भंग, Tamim Iqbal के हाथों में अब कमान

बांग्लादेश क्रिकेट में, जहां सरकार ने अहम फैसला लेते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। बता दें कि इसके साथ ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, यह फैसला पिछले साल अक्टूबर में हुए बोर्ड चुनावों में अनियमितताओं और आरोपों की जांच के बाद लिया गया है। गौरतलब है कि पांच सदस्यीय जांच समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार ने यह कदम उठाया, जिसमें चुनाव प्रक्रिया में कई खामियां सामने आई थीं।

नई व्यवस्था के तहत तमीम इकबाल 11 सदस्यीय अंतरिम समिति का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पूर्व कप्तान मिन्हाजुल आबेदीन और पूर्व खिलाड़ी व कमेंटेटर अतहर अली खान भी शामिल हैं। इसके अलावा समिति में कई अन्य सदस्य भी शामिल किए गए हैं, जिनका उद्देश्य अगले तीन महीनों के भीतर निष्पक्ष चुनाव कराना होगा।

बता दें कि तमीम इकबाल ने साफ किया है कि वह आगामी चुनाव में हिस्सा लेंगे और चाहते हैं कि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उनका कहना है कि बोर्ड की छवि पिछले डेढ़ साल में प्रभावित हुई है और उसे सुधारना इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, खेल मंत्रालय के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के कारण यह फैसला लिया गया है और इस बारे में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को भी जानकारी दे दी गई।

गौरतलब है कि हाल के समय में बोर्ड के भीतर लगातार विवाद सामने आ रहे थे। कई निदेशकों के इस्तीफे, टीम के प्रदर्शन को लेकर सवाल और राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों ने स्थिति को और जटिल बना दिया था।

तमीम इकबाल का क्रिकेट करियर भी काफी शानदार रहा है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए तीनों प्रारूपों में लंबा समय खेला और टीम की कप्तानी भी की है। हालांकि 2025 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद उनका करियर अचानक तब थम गया जब घरेलू मैच के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

अब नए अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी न केवल प्रशासनिक सुधार करना है बल्कि क्रिकेट संरचना को स्थिर करना भी है। ऐसे में आने वाले तीन महीने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए काफी अहम माने जा रहे हैं, जहां पारदर्शी चुनाव और बेहतर प्रबंधन की दिशा में ठोस कदम उठाने की उम्मीद की जा रही है।
Wed, 08 Apr 2026 20:36:11 +0530

  Videos
See all

West Bengal: ‘SIR में कटा Nandalal Bose के परिवार का नाम’ #bengalelection #sir #aajtak #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:08+00:00

Breaking News: यूरेनियम खत्म करेगा America? Trump का नया प्लान! | US Iran Ceasefire | War News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:15:03+00:00

Shorts | क्रिकेट खेलते वक्त मधुमक्खियों का हमला | #beeattack #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:11:11+00:00

Breaking News: Bihar में सस्पेंस गहराया, Nitish Kumar का Delhi दौरा, सीएम पद पर फैसला? | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T15:14:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers