Responsive Scrollable Menu

विवाद के बाद कंगना के जेन-जी पर बदले बोल:कहा- ये सरकार की ताकत, इन पर गर्व, कुछ इनका नाम खराब कर रहे हैं; पहले कहा था गटरछाप

प्रोटेस्ट के बाद स्टूडेंट और जेन-जी पर निशाना साथ रहीं एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट के बोल बदल चुके हैं। एक्ट्रेस ने नए बयान में इस जनरेशन की सराहना की और कहा कि ये भी सरकार का ही हिस्सा हैं। हाल ही में संसद के बाहर कंगना से पूछा गया था कि राहुल गांधी कह रहे हैं कि सरकार को जेन-जी की बात सुननी चाहिए। इस पर उन्होंने कहा, जेन-जी सरकार का हिस्सा हैं। उन्हीं का तो योगदान है, जो हमारी सरकार इतने सालों से सत्ता में है। जेन-जी का ही जनादेश है। ऐसा जरूरी नहीं है कि प्रोटेस्ट में 10-15 गाली देने वाले ही जेन-जी हैं। हमें जेन-जी पर गर्व है- कंगना रनोट आगे कंगना ने कहा, ‘आज जो झारखंड में बच्चे बैठे हैं और जो इतने अच्छे से प्रोटेस्ट कर रहे हैं और जो युवा मेडल लेकर आए, जिन्होंने मेडल प्रधानमंत्री जी को समर्पित किए हैं। ये कुछ मुट्ठीभर लोग हैं, जो जेन-जी का नाम खराब कर रहे हैं। जेन-जी जो हैं, वो हमारी सबसे बड़ी ताकत है, हमें गर्व है अपने जेन-जी पर।' पहले नई जनरेशन को कहा था गटरछाप अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में हुए छात्र आंदोलन पर कहा था कि जेन-जी की रील्स देखकर उन्हें उल्टी आने जैसा महसूस होता है। कंगना ने प्रदर्शनकारियों की भाषा और व्यवहार पर सवाल उठाते हुए उन्हें 'कॉकरोच' के प्रतीक का इस्तेमाल करने पर भी खरी-खोटी सुनाई है। कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि प्रदर्शनकारियों के बोलने का तरीका और भाषा बेहद खराब है। उन्होंने लिखा, "मैंने अपनी जिंदगी में एक साथ किसी फ्रेम में इतना भद्दा कंटेंट नहीं देखा है। इन्हें कौन पैदा कर रहा है और कैसी परवरिश दे रहा है?" इसके अलावा कंगना ने नई जनरेशन की महिलाओं पर भी निशाना साधा और उन्हें गटरछाप कहा। कंगना ने सोशल मीडिया से लिखा था, 'सबसे शर्मनाक बात उन युवा हिंदू महिलाओं का व्यवहार है, जो स्वतंत्र और करियर बनाने वाली महिलाओं की जिंदगी की नकल करना चाहती हैं, लेकिन उस आजादी के साथ आने वाली जिम्मेदारियों को नहीं निभाना चाहतीं। वे अपने माता-पिता या परिवार की कीमत पर ऐसा नहीं करतीं।' 'आज तथाकथित वेस्टर्न सोच से प्रभावित भारतीय महिलाओं की एक नई पीढ़ी सामने आई है। मैं इन्हें 'गटर जेनरेशन' कहती हूं। इनमें से कुछ के पास समाज को देने के लिए कुछ भी नहीं है। वे पढ़ाई में अच्छी नहीं हैं, लेकिन इतनी बदसूरत सोच और भ्रष्ट मानसिकता रखती हैं कि अच्छी हाउसवाइफ भी नहीं बन सकतीं।' 'इसके बावजूद वे अपनी तथाकथित आजादी का दिखावा करती हैं, नशा, शराब और अनगिनत यौन संबंधों को अपनी आजादी बताती हैं। बेशर्मी से अपने माता-पिता की कमाई पर पलती हैं और लगातार स्वतंत्र जीवन जीने की बातें करती हैं, जबकि वास्तव में वे आत्मनिर्भर होती ही नहीं। एक छोटी-सी याद दिला दूं, आजाद जीवन कमाना पड़ता है। अगर बिना जिम्मेदारी उठाए स्वतंत्र बनने की कोशिश करोगे, तो तुम सिर्फ एक विकृत मानसिकता वाले इंसान हो, 'गटर छाप'।' कंगना के इन बयानों पर विवाद हो गया। सोनू सूद समेत कई सेलेब्स ने भी उनके बयान की निंदा की। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कंगना के पुराने पार्टी वीडियोज और बोल्ड मूवी क्लिप वायरल हो गए। इन पर रिएक्शन देते हुए कंगना ने कहा कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और असल जिंदगी के विचारों की तुलना करना गलत है। उन्होंने लोगों से रील और रियल लाइफ का फर्क समझने की अपील की।

Continue reading on the app

Rishabh Pant उत्तराखंड का गौरव! CM Dhami ने जमीन मामले पर दिए अधिकारियों को निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ज़मीन के लिए ऋषभ पंत की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को सरकार के समर्थन का भरोसा दिलाया है। धामी ने 'X' पर पंत के उत्तराखंड के लिए योगदान को सराहा और कहा कि अधिकारियों को इस मामले पर गौर करने के निर्देश दिए गए हैं। धामी ने लिखा कि प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड का गौरव हैं। अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से आपने देश और दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंत के अपने गृह राज्य से जुड़ाव और वहां वापस आकर इसके विकास में योगदान देने की उनकी इच्छा की भी तारीफ की।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति आपका प्रेम और यहां लौटकर योगदान देने की आपकी भावना बहुत सराहनीय है। धामी, उत्तराखंड में ज़मीन के संबंध में पंत के हालिया अनुरोध का जवाब दे रहे थे, जिसमें क्रिकेटर ने बताया था कि वह लंबे समय से राज्य में ज़मीन लेने की कोशिश कर रहे हैं। पंत के अनुरोध पर सीधे बात करते हुए धामी ने कहा कि सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपने जो मामला उठाया है, उसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। वे जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Irfan Pathan ने Babar Azam की Fake News का किया खुलासा, बताया क्यों नहीं देते जवाब


उत्तराखंड के रहने वाले पंत ने अक्सर उस राज्य के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बात की है। उन्होंने वहां अपना घर बनाने और अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की इच्छा जताई थी। उनकी यह अपील उस जगह के प्रति कुछ करने की बड़ी सोच के साथ आई थी, जो उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा रही है। इस घटनाक्रम पर पंत के फ़ैन्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि धामी के आश्वासन से संकेत मिलता है कि संबंधित अधिकारी मौजूदा नियमों के अनुसार क्रिकेटर के अनुरोध पर विचार करेंगे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 

Continue reading on the app

  Sports

विश्व के 5 बल्लेबाज... जिन्होंने सबसे कम गेंदों में ठोका तिहरा शतक, वीरेंद्र सहवाग का विश्व कीर्तिमान आज भी बरकरार

5 batsman Fastest triple hundreds in Test: टेस्ट क्रिकेट को धैर्य का खेल माना जाता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज़ों ने लाल गेंद से भी तूफानी बल्लेबाजी कर इतिहास रचा है. वीरेंद्र सहवाग से लेकर हैरी ब्रूक और वियान मुल्डर तक, इन धुरंधरों ने गेंदबाजों के हौसले पस्त करते हुए सबसे कम गेंदों में तिहरा शतक ठोकने का अद्भुत कारनामा किया. जानिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 300 रन बनाने वाले 5 बल्लेबाजों को. Sat, 8 Aug 2026 21:32:27 +0530

  Videos
See all

Top Headlines Of The Day: PM Modi | BJP | Ranchi Protest | Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | NSG #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:15:05+00:00

Iran Israel War : ईरान में बड़ा खेल शुरू? खामेनेई से मिले पेजेश्कियान! Pezeshkian | Iran Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T17:15:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers