Responsive Scrollable Menu

“रोजगार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा का तीसरे दिन हाथरस में हुआ प्रवेश, जगह-जगह संजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत

आम आदमी पार्टी का दावा है कि यूपी में बरोजगारी चरम पर पहुंच चुकी है. उत्तर प्रदेश  में बेरोजगारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ पार्टी की “रोजगार दो- सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को रविवार को तीसरे दिन भी जनता का जबरदस्त समर्थन मिला. आप यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के अगुवाई में यह यात्रा आगरा के खंदौली स्थित सूरज फार्म हाउस से शुरू होकर दोपहर को हाथरस की सीमा में प्रवेश करते हुए सादाबाद स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल दोपहर विश्राम के लिए पहुंची, जिसके बाद शाम होते बिहारी फार्म हाउस पहुंची. जहां-जहां से यह पदयात्रा गुजरी, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद, माताओं की दुआएं, युवाओं का जोश और जनता ने जिस तरह संजय सिंह का जबरदस्त स्वागत किया, उन सबने इस "रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा को और मजबूत किया.

संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया

आगरा से हाथरस प्रवेश करने तक रास्ते भर युवाओं, वकीलों, महिलाओं और बुजुर्गों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया. जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और फूलों की मालाएं पहनाकर लोगों ने खुले दिल से संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया. इस दौरान शिक्षामित्र, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी, और रेडी पटरी वाले दुकानदारों ने अपने नेता संजय सिंह को रोककर उनसे अपनी समस्याओं को साझा किया. लोग “रोजगार दो-  सामाजिक न्याय दो” के नारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल हुए. राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में यह पदयात्रा धीरे-धीरे जनआंदोलन का रूप ले रही है.

रोजगार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है

पदयात्रा के दौरान संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में बेरोजगारी की भयावह स्थिति को उजागर करते हुए कहा कि मनरेगा में 65% गिरावट, भर्तियों में पेपर लीक और परीक्षाएं रद्द होने से प्रदेश की रोजगार व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है. उन्होंने बताया कि 2025-26 में मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार पूरा करने वाले परिवारों की संख्या 6.15 लाख से घटकर मात्र 2.21 लाख रह गई है, जो सरकार की नीतियों की विफलता का स्पष्ट प्रमाण है.

युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही 

उन्होंने आगे कहा कि “94 लाख आवेदन पर सिर्फ 58 हजार नौकरियां देना इस बात का सबूत है कि प्रदेश का युवा किस स्तर की बेरोजगारी झेल रहा है. ऊपर से पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही हैं.” उन्होंने 2026 में पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती में पेपर लीक के आरोप, टेलीग्राम पर पेपर बिकने और 2025 में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा रद्द होने का जिक्र करते हुए सरकार पर युवाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया.

महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार हो रहे 

सामाजिक न्याय के मुद्दे पर बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि हाथरस से बाराबंकी तक दलितों, महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और पूरा प्रदेश रोजगार और न्याय दोनों से वंचित होता जा रहा है. उन्होंने 2020 के हाथरस कांड, सहपऊ क्षेत्र में दलित विधवा के साथ दुष्कर्म, बाराबंकी में युवती के साथ दुष्कर्म, कानपुर में महिला उत्पीड़न और गोरखपुर में पंचायत के दौरान महिला की हत्या जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अकेली घटनाएं नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की विफलता है. 

सरकार सिर्फ आंकड़ों में रोजगार दे रही

संजय सिंह ने कहा कि “उत्तर प्रदेश में दलित, महिला और युवा-तीनों सबसे ज्यादा पीड़ित वर्ग बन चुके हैं. गांव में रोजगार नहीं, शहर में नौकरी नहीं और समाज में न्याय नहीं. बीजेपी सरकार सिर्फ आंकड़ों में रोजगार दे रही है, जमीन पर बेरोजगार लाइन में खड़े हैं.” उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर युवाओं को तत्काल रोजगार नहीं दिया गया तो उन्हें हर महीने 10,000 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाए, वरना आम आदमी पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष तेज करेगी.

जनता का समर्थन मिल रहा 

इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता दिलीप पाण्डेय ने कहा कि हाथरस की धरती पर यह पदयात्रा सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि अन्याय के खिलाफ जनआंदोलन बन चुकी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता का समर्थन मिल रहा है, वह इस बात का संकेत है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और अन्याय के खिलाफ खुलकर आवाज उठाने को तैयार है. दिल्ली के विधायक अनिल झा, विशेष रवि, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, दिनेश पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ हृदेश चौधरी, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत, दिनेश पटेल जी, जिलाध्यक्ष जगदीश यादव, प्रभारी मेंबर सिंह, वंशराज दुवे, राजेश यादव, जनक प्रसाद,  प्रशान्त यादव,  केके वर्मा, अजय भारती, के एस राणा, नीरज कुमार, रहमत अली, मोहित प्रताप सिंह, सूरज वर्मा, ओम वीर यादव, यश पाल, नरेश वार्ष्णेय, तनु वार्ष्णेय, आरती भट्ट संदीप कुमार रामेंद्र आदि मौजूद रहे

Continue reading on the app

Badi Khabar | Speed News | Today's Top Headlines | 11th July 2023 | Breaking News | News18 India

Badi Khabar | Speed News | Today's Top Headlines | 11th July 2023 | Breaking News | News18 India

Continue reading on the app

  Sports

अगर कोहली का कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख हमारे पक्ष में रहता: गायकवाड़

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इस टीम के खिलाफ 43 रन से जीत दर्ज की। सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का मानना है कि अगर टीम ने विराट कोहली का शुरुआती कैच लिया होता, तो शायद मैच का रुख उनकी टीम के पक्ष में रहता। Sun, 5 Apr 2026 23:55:06 +0530

  Videos
See all

Gold Silver Price : 2 बजते ही सोना-चांदी हुआ सस्ता! | Share Market | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T20:30:13+00:00

Israel Iran War Update : इजरायल का बड़ा हमला, सबसे बड़ा पेट्रोकेमिकल हब तबाह! | Khamenei | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T21:00:03+00:00

AAP में रहते हुए भी पार्टी से बाहर हो गए हैं Raghav Chadha? AAP प्रवक्ता क्या बोले? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T20:30:19+00:00

Iran-Israel War | अमेरिका ने 10 कार्गोशिप से खाड़ी भेजे बम | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T20:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers