लुधियाना में 5 गोलियां मारकर युवक की हत्या,VIDEO:दोस्त के घर जाते वक्त घेरा, पहले मारपीट की, फिर फायरिंग; परिवार का इकलौता बेटा था
लुधियाना में गोली मारकर युवक की हत्या कर दी गई। वह दोस्त के घर गया था, जहां पर हमलावारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और पहले उसके साथ मरपीट की, इसके बाद उसे 5 गोलियां मारीं, जिससे की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी उसे पीटते हुए दिख रहे हैं। इसी बीच फायरिंग की आवाज भी आती है। मृतक की पहचान हरजिंदर सिंह (25) के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वह अकेला था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। PHOTOS में दिखिए हरजिंदर का मर्डर कैस हुआ 1. कार के आगे कार अड़ाकर रोका 2.रुकते ही हमला किया, जान बचाकर भागे साथी 3.हरजिंदर को बचाने के लिए साथी हमलावरों पर पत्थर फेंका 4.फायरिंग कर हरजिंदर के साथियों को खदेड़ता हुआ आरोपी 5. कार के अंदर हरजिंदर को पीटा, फिर गोलियां मारीं दोस्त की एक्टिवा रखने गया था युवक जानकारी के अनुसार, घटना सुभाष नगर और सुंदर नगर इलाके में रात करीब 11:30 बजे हुई। हरजिंदर सिंह रात के समय अपने एक दोस्त की एक्टिवा को उसके पास छोड़ने गया था। इसी दौरान वहां एक कार में सवार होकर 5 से 6 लोग आए। इन लोगों ने पहले उसे बुरी तरह पीटा। इसके बाद माहौल पूरी तरह से गरमा गया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में हरजिंदर सिंह की मौके ही मौत हो गई। हरजिंदर अपने घर का इकलौता कमाने वाला था। उसके पिता ऑटो चताते थे और मां हाउसवाइफ हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीमें गठित कर दी गई हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि दूसरी कार में सवार हमलावरों की पहचान की जा सके। ********* ये खबर भी पढ़ें: जगराओं में चाकू मारकर युवक की हत्या: खेत की मोटर के पास मिला शव, पीठ पर घाव था लुधियाना देहात के रायकोट क्षेत्र के किशनगढ़ छन्ना में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। युवक का शव खेतों में बनी मोटर के पास मिला। उसकी पीठ पर चाकू से वार के निशान पाए गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। (पढ़ें पूरी खबर)
Gen Z की अनोखी नौकरी वाली मांग ने छेड़ी बहस, IITian फाउंडर ने बताया क्यों कैंडिडेट को किया सिलेक्ट
नौकरी के इंटरव्यू में एक Gen Z कैंडिडेट ने ऐसी मांग रख दी, जिसे सुनकर नोएडा के फाउंडर भी हैरान रह गए। उम्मीदवार ने कहा कि उसे हर दोपहर 30 मिनट की नींद चाहिए, क्योंकि इससे उसकी productivity बढ़ती है। दिलचस्प बात यह रही कि उसकी इस बेबाकी ने फाउंडर को अपना नजरिया बदलने पर मजबूर कर दिया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Moneycontrol










