Responsive Scrollable Menu

खेल के मैदान में आतंक की साजिश, वर्ल्ड कप के दौरान रोनाल्डो और मेसी पर बम से हमले का था प्लान

Lionel Messi: साल 2026 का फीफा विश्व कप जहां मैदान पर अपने रोमांचक मुकाबलों के लिए याद किया जाएगा, वहीं मैदान के बाहर यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हुआ. इस टूर्नामेंट में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना को मात दी और लंबे समय से चले आ रहे अपने खिताबी सूखे को खत्म किया. पूरे टूर्नामेंट में लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गजों का जलवा कायम रहा, लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट ने खेल जगत को सन्न कर दिया है. पुलिस दस्तावेजों से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस महाकुंभ के दौरान मेसी और रोनाल्डो जैसे सितारों पर जानलेवा हमलों की गहरी साजिश रची गई थी.

मेसी पर हमला करने की दी थी चेतावनी

इस टूर्नामेंट के दौरान अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी असामाजिक तत्वों के सबसे बड़े निशाने पर थे. स्पेनिश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डलास में अर्जेंटीना और जॉर्डन के बीच होने वाले मैच से पहले एक अज्ञात शख्स ने एयरपोर्ट पर फोन करके हड़कंप मचा दिया. उसने धमकी दी कि वह अपने दो अन्य साथियों, देसी बमों और खतरनाक हथियारों के साथ स्टेडियम की ओर बढ़ रहा है. इस धमकी में विशेष तौर पर मेसी और पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की बात कही गई थी. इसके अलावा, अटलांटा में मिस्र के खिलाफ मैच से पहले भी सोशल मीडिया पर एक यूजर ने स्टेडियम के अंदर घुसकर मेसी पर विस्फोटकों से हमला करने की चेतावनी दी थी. स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि मैच के दौरान स्टेडियम में बम होने की सूचना पर बम निरोधक दस्ते और खोजी कुत्तों की मदद से चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई.

ये भी पढ़ें: आप तो उत्तराखंड का गौरव हैं...', ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा...

सुरक्षा एजेंसियों ने दिखाई मुस्तैदी

खिलाड़ियों पर मंडराते इस खतरे को देखते हुए अमेरिका और अन्य प्रतिभागी देशों की सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर एक बेहद मजबूत अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जाल तैयार किया था. इस पूरे ऑपरेशन में एफबीआई ने केंद्रीय भूमिका निभाई. यह खुफिया नेटवर्क किसी भी तरह के आतंकी अलर्ट, हिंसक धमकियों और संदिग्ध गतिविधियों को ट्रैक कर रहा था. सुरक्षा व्यवस्था केवल मैदान तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि खिलाड़ियों के ठहरने के स्थानों और उनके परिवारों की सुरक्षा को भी इसी कड़ी निगरानी का हिस्सा बनाया गया था ताकि किसी भी खतरे को पनपने से पहले ही कुचला जा सके.

रोनाल्डो और फ्रांसीसी रेफरी पर भी मंडराया खतराधमकियों और साजिशों का यह सिलसिला सिर्फ मेसी तक ही नहीं रुका. पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को भी नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया गया. जून के मध्य में एक फीफा कर्मचारी ने एक ऐसे संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो रोनाल्डो के होटल और उनकी दिनचर्या की गुप्त जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को ह्यूस्टन के उसी होटल से धर दबोचा जहां पुर्तगाल की टीम ठहरी हुई थी. खिलाड़ियों के अलावा मैच अधिकारी भी इस खौफ का शिकार हुए. फ्रांस के रेफरी फ्रांस्वा लेटेक्सियर को व्हाट्सएप पर छह हजार से अधिक जान से मारने की धमकियां मिलीं. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते इन सभी खतरनाक मंसूबों पर पानी फेर दिया गया और टूर्नामेंट बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ.

Continue reading on the app

EPFO ने बदले PF के 8 नियम! पैसा निकालने, नॉमिनेशन और क्लेम पर आया बड़ा अपडेट

EPFO New Rules 2026: EPFO ने EPF, EPS और EDLI स्कीम 2026 के तहत PF से जुड़े कई अहम बदलाव किए हैं। नए नियमों में नौकरी छोड़ने के बाद पूरा PF निकालने के लिए 12 महीने की बेरोजगारी, ऑनलाइन नॉमिनेशन और PF क्लेम को 20 दिनों में निपटाने जैसे प्रावधान शामिल हैं। आइए 8 बदलावों के बारे में जानते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत,' कॉमनवेल्थ गेम्स मेडलिस्ट से मिलकर पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

PM Narendra Modi Met CWG Medals winners: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'कॉमनवेल्थ गेम्स 2026' के भारतीय पदक विजेताओं से मुलाकात की. पीएम मोदी ने खिलाड़ियों के साथ एक खास वीडियो साझा करते हुए 'जो खेलेगा, वो खिलेगा... ऑलवेज चियर फॉर भारत' का नारा दिया. इस गेम्स में भारत ने 13 गोल्ड, 17 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज समेत कुल 39 मेडल जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. मुक्केबाजी में सभी 10 एथलीट्स ने मेडल जीते, जबकि जूडो में भारत ने पहली बार ऐतिहासिक गोल्ड हासिल किया. Sun, 9 Aug 2026 19:45:32 +0530

  Videos
See all

LIVE: Gen-Z चौकस...सियासत के फोकस! | PM Modi | RSS | Rahul Gandhi | CJP Protest | Vishesh | Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:11:43+00:00

ओलंपिक से बाहर की गई अफगान ब्रेकडांसर का संघर्ष [The Afghan Breakdancer Who Refused to Stay Silent] #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T14:15:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers