Responsive Scrollable Menu

सालों बाद भारत ने निकाला बाहुबली, पाकिस्तान में मची खलबली

भारत ने मैदान में उतार दिया है अपना नया और अचूक ब्रह्मास्त्रस शत्रुंज। अब आसमान से आए हर हमले का पूरा-पूरा हिसाब होगा। पाकिस्तान, चीन और उनकी हर नापाक ड्रोन साजिश को अब हवा में ही नस्तनाबूत कर दिया जाएगा बल्कि दुश्मन के मंसूबे वहीं के वहीं राख कर दिए जाएंगे। हर उड़ते हुए खतरे का पीछा करेगा शत्रुंजय क्योंकि इसके प्रहार से अब बचना मुश्किल ही नहीं बल्कि पूरी तरह नामुमकिन है। पिछले कुछ सालों में सरहद पर मंडराते ड्रोन आतंकवाद और जासूसी का सबसे बड़ा यह जरिया बन चुके हैं। चाहे हथियारों की तस्करी हो, नशे की खेप पहुंचाने की साजिश हो। दुश्मन ने कई बार भारत को अस्थिर करने की कोशिश की है। लेकिन अब पूरी तरह से खेल जो है बदल चुका है, पलट चुका है। मैदान में वो उतर चुका है जो दुश्मनों के लिए अकेला ही काफी है। जिसका नाम है शत्रुंजय। शत्रु यानी दुश्मन और जय यानी विजय। जिसके नाम में ही विजय का हुंकार हो वो दुश्मनों से कैसे डर सकता है? यह स्वदेशी एंट्री ड्रोन सिस्टम ना सिर्फ पाकिस्तान और चीन बल्कि भारत की तरफ बुरी नजर उठाने वाले हर शत्रु की नींद उड़ाने के लिए काफी है। 
सूत्रों के अनुसार दिल्ली स्थित रक्षा कंपनी भूमि एंड द्वारा विकसित यह काउंटर अनमेड एरियल सिस्टम यानी कि सीयूएएस सीधे तौर पर भारतीय सेना की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य हमारे सीमावर्ती इलाकों, संवेदनशील सैन्य ठिकानों और महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रतिष्ठानों को दुश्मन के ड्रोन हमलों से पूरी तरह सुरक्षित करना है। शत्रुंजय रेडियो फ्रीक्वेंसी यानी कि आरएफ डिटेक्शन तकनीक का इस्तेमाल करता है। यह लगभग 4 कि.मी. की दूरी तक दुश्मन के ड्रोन की मौजूदगी का सटीक पता लगा सकता है। सिस्टम की एंटीना आधारित सिग्नेचर डिटेक्शन और डायरेक्शन फाइंडिंग तकनीक पलक झपकते ही यह पहचान लेती है कि ड्रोन किस दिशा से संचालित किया जा रहा है। सबसे बड़ी और घातक बात यह है कि यह बिना एक भी गोली चलाए दुश्मन के ड्रोन को नेस्तनाबूत कर सकता है। यह सॉफ्ट किल तकनीक पर आधारित है। यानी ड्रोन को हवा में नष्ट करने के बजाय यह उसके कंट्रोल सिग्नल को पूरी तरह से जाम कर देता है। इसके अलावा जीपीएस, स्पूफिंग और जीएसएस डिरप्शन तकनीक की मदद से यह दुश्मन के नेविगेशन सिस्टम को भटका भी देता है। जिससे ड्रोन अपने तय लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही हवा में लाचार होकर बेकार हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें: MEA Press Briefing : FCRA पर अमेरिकी टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया, 'हमारी संसद ही लेगी फैसला'

शत्रुंजय की अजय क्षमता क्या है? 

डिटेक्शन रेंज 4 कि.मी. की है। आरएफ सिग्नेचर आधारित है। बता दें कि इसमें ओमनी डायरेक्शनल जैमिंग भी है। दूसरी खासियत यह 5 कि.मी. या 4 कि.मी. तक की मुख्य तकनीक पर काम करता है। दुश्मन चाहे तुर्की के ड्रोन ले आए या फिर चीन के शत्रुंजय के चक्रव्यूह से बच पाना अब असंभव है। इसमें दो तरह की अचूक जैमिंग क्षमताएं दी गई हैं। ओमनी डायरेक्शनल जैमि लगभग 2 कि.मी. तक यह प्रभावी है और दूसरा डायरेक्शनल जैमि सीधे 5 कि.मी. तक दुश्मन के तंत्र को तहस-नहस करने में यह सक्षम है। यह सिस्टम सिर्फ ताकतवर नहीं बल्कि बेहद लचीला भी है। इसे भारीभरकम सैन्य वाहनों पर आसानी से माउंट किया जा सकता है। या फिर जरूरत पड़ने पर सैनिक खुद इसे उठाकर सीधे मोर्चे पर पैदल ही दुश्मन के मुहाने तक पहुंचा सकते हैं। यह स्टैंड अलोन और मोबाइल दोनों तरह की रणनीतिक तैनाती के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। मौसम चाहे कितना भी चरम पर क्यों ना हो शत्रुंजय कभी नहीं थकता। यह लगभग 3000 मीटर की ऊंचाई तक पूरी ताकत से काम कर सकता है। 

इसे भी पढ़ें: NIA ने 2 आरोपियों पर दाखिल की Charge Sheet, यात्री ट्रेन पर आईईडी हमले की रची थी साजिश

सियाचीन जैसी -20° सेल्सियस की भयंकर ठंड हो या फिर रेगिस्तान का 55 डिग्री सेल्सियस झुलसा देने वाला तापमान इसकी कार्य क्षमता पर कभी आंच नहीं आने देता। इतना ही नहीं इसमें एआई आधारित इलेक्ट्रो आर्टिफिशियल ट्रैकिंग सब सिक्स जीएच जेड आरएफ स्पेक्ट्रम सर्िलंस और एईएस 256 इंक्रिप्शन पर आधारित सुरक्षित संचार जैसी अत्याधुनिक तकनीकें भी इसमें जोड़ी गई हैं जो निगरानी को अचूक बनाती है। दुश्मन के लिए कैसे शत्रुंजय काल है उसे समझिए। पाकिस्तान और चीन की तरफ से आते ड्रोन शत्रुंजय के बीम से हवा में ही ढेर हो जाते हैं। मुख्य इसकी टैगलाइन जो है हवा में ही भस्म होना है। नो एंट्री और एआई बेस्ड ट्रैकिंग। सेना ने भले ही आधिकारिक तौर पर इसकी तादाद का खुलासा ना किया हो। लेकिन शत्रुंजय का भारतीय सेना के बेड़े में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि अब भारत हमला होने का इंतजार नहीं करता बल्कि खतरे को हवा में ही भस्म कर देता है।

Continue reading on the app

Chhattisgarh Police Transfers News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत 40 से ज्यादा पुलिसकमियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

Chhattisgarh Police Transfers News: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI, ASI समेत 40 से ज्यादा पुलिसकमियों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश, देखें किसकी कहां हुई तैनाती

Continue reading on the app

  Sports

Rishabh Pant उत्तराखंड का गौरव! CM Dhami ने जमीन मामले पर दिए अधिकारियों को निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में ज़मीन के लिए ऋषभ पंत की अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ को सरकार के समर्थन का भरोसा दिलाया है। धामी ने 'X' पर पंत के उत्तराखंड के लिए योगदान को सराहा और कहा कि अधिकारियों को इस मामले पर गौर करने के निर्देश दिए गए हैं। धामी ने लिखा कि प्रिय ऋषभ, आप उत्तराखंड का गौरव हैं। अपने शानदार प्रदर्शन और उपलब्धियों से आपने देश और दुनिया में देवभूमि का नाम रोशन किया है। उन्होंने पंत के अपने गृह राज्य से जुड़ाव और वहां वापस आकर इसके विकास में योगदान देने की उनकी इच्छा की भी तारीफ की।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी मातृभूमि के प्रति आपका प्रेम और यहां लौटकर योगदान देने की आपकी भावना बहुत सराहनीय है। धामी, उत्तराखंड में ज़मीन के संबंध में पंत के हालिया अनुरोध का जवाब दे रहे थे, जिसमें क्रिकेटर ने बताया था कि वह लंबे समय से राज्य में ज़मीन लेने की कोशिश कर रहे हैं। पंत के अनुरोध पर सीधे बात करते हुए धामी ने कहा कि सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि आपने जो मामला उठाया है, उसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। वे जल्द ही आपसे संपर्क करेंगे और नियमों के अनुसार हर संभव सहयोग सुनिश्चित करेंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Irfan Pathan ने Babar Azam की Fake News का किया खुलासा, बताया क्यों नहीं देते जवाब


उत्तराखंड के रहने वाले पंत ने अक्सर उस राज्य के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव के बारे में बात की है। उन्होंने वहां अपना घर बनाने और अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की इच्छा जताई थी। उनकी यह अपील उस जगह के प्रति कुछ करने की बड़ी सोच के साथ आई थी, जो उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा रही है। इस घटनाक्रम पर पंत के फ़ैन्स ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, क्योंकि धामी के आश्वासन से संकेत मिलता है कि संबंधित अधिकारी मौजूदा नियमों के अनुसार क्रिकेटर के अनुरोध पर विचार करेंगे।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi. 
Sat, 08 Aug 2026 13:05:05 +0530

  Videos
See all

Uttar Pradesh: Varanasi में गंगा नदी का जलस्तर अचानक तेजी से बढ़ता देखा जा रहा है, कई घाट हुए जलमग्न #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:47:23+00:00

Aaban Ahmed के जनाजे में आएगी Shaista Parveen? Atiq Ahmed की पत्नी पर पुलिस की पैनी नजर #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T07:46:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers