Responsive Scrollable Menu

Bengal Election 2026: खेल और फिल्म जगत तक के लोगों को BJP ने मैदान में उतारा, स्टार प्रचारक सूची में देखें किस-किस का नाम

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनाव सरगर्मियां तेज हो गईं हैं. राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस बीच भाजपा ने अपने चुनावी कैंपेन को धार देने के लिए अपने प्रमुख चेहरों और दिग्गज नेताओं की एक लिस्ट जारी कर दी है. भाजपा ने रविवार को पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है. इस लिस्ट में कुल 40 नाम है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से लेकर विभिन्न मुख्यमंत्री, सांसद और फिल्म जगत की हस्तियां शामिल हैं.

देखें लिस्ट में किन-किन लोगों का नाम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा, भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव शामिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर हैं. इसके अलावा, फिल्मी जगत के मिथुन चक्रवर्ती, हेमा मालिनी, मनोज तिवारी, कंगना रनौत और स्मृति ईरानी भी शामिल है. बता दें, हेमा, मनोज और कंगना भाजपा सासंद भी हैं. पूर्व टेनिस प्लेयर लियेंडर पेस भी भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे.

बंगाल चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Bengal Elections 2025: चुनाव से पहले बंगाल के नेताओं को इलेक्शन कमिश्नर ने कड़े शब्दों में दिया संदेश, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

भाजपा ने कई मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ, असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ सीएम मोहन चरण माझी, गुजरात सीएम भूपेंद्र यादव, त्रिपुरा सीएम माणिक साहा शामिल है. इसके अलावा, सासंद अनुराग ठाकुर, सासंद बिप्लब कुमार देब, सासंद सामिक भट्टाचार्य, सासंद डॉ. जयंता कुमार रॉय, सासंद मनोज टिग्गा और सांसद राजू बिस्ता को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है. 

बंगाल चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'TMC के अन्याया की लिस्ट बहुत लंबी है, विकास में राज्य सरकार का अड़ंगा', बंगाल में बोले PM मोदी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, बिहार के कैबिनेट मंत्री मंगल पांडेय, भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल है. स्टार प्रचारकों की सूची में भाजपा नेता सुनील बंसल, भाजपा नेता अर्जुन मुंडा और भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा नेता दिलीप घोष और बिजन गोस्वामी भी शामिल हैं.

बंगाल चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'बंगाल की जनता BJP को बहुमत देगी', अमित शाह बोले-राज्य को घुसपैठियों से मुक्त कराना है

294 में से 292 सीटों पर भाजपा ने उतारे उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल में 294 सीटों पर विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. भाजपा ने 294 से में 292 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. पहली लिस्ट में भाजपा ने 144, दूसरी में 111, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 13 और पांचवी लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. दो सीटों पर उम्मीदवार उतारना अभी बाकी है. 

बंगाल चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- 'बंगाल में फिर से होगा कानून का राज, निर्मम सरकार का काउंटडाउन शुरू'; ममता सरकार पर PM मोदी ने साधा निशाना

चार मई को आएगा रिजल्ट

बंगाल में दो चरणों में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण के लिए 23 अप्रैल को तो दूसरे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होना है. चुनाव परिणामों की घोषणा चार मई को होगी. 

 

Continue reading on the app

यामानाशी प्रांत के गवर्नर से नगमा मलिक की मुलाकात, भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने पर हुई चर्चा

टोक्यो, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की जापान में राजदूत नगमा मलिक ने रविवार को यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच साझेदारी को ज्यादा मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा हुई।

नगमा मलिक ने यामानाशी प्रांत के अपने दौरे में शिंगेन-को महोत्सव में भी हिस्सा लिया।

जापान में भारतीय दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया, राजदूत नगमा एम. मलिक ने यामानाशी प्रांत का दौरा किया और यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी से मुलाकात की। उन्होंने भारत-जापान साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की, विशेष रूप से यामानाशी प्रांत के साथ गहरे जुड़ाव पर।

इसमें आगे कहा गया, यामानाशी प्रांत की यात्रा के दौरान राजदूत ने शिंगेन-को उत्सव में भी हिस्सा लिया। यह दुनिया का सबसे बड़ा समुराई उत्सव है, जिसका आयोजन कोफू शहर में किया गया था।

इससे पहले 26 मार्च को विदेश मामलों के मंत्री एस. जयशंकर ने फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अपने जापानी समकक्ष तोशिमित्सु मोतेगी से मुलाकात की।

वहीं, छह मार्च को विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की और रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की।

एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर पोस्‍ट किया, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जापान के प्रधानमंत्री के विशेष सलाहकार सदामसा ओउ से मुलाकात की। उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा प्रौद्योगिकी और आर्थिक सुरक्षा स्तंभों को मजबूत करने पर विचारों का उपयोगी आदान-प्रदान किया।

वहीं, आठ फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव में अपनी जापानी समकक्ष साने ताकाइची की जीत पर उन्हें बधाई दी।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

EXPLAINER: IPL 2026 में हर डगआउट के पास कुछ अंजान चेहरे, मोबाइल- हैंडी कैमरों के साथ रहते हैं तैनात, इन खर्च हो रहे है 700 करोड़

एक रिपोर्ट के मुताबिक IPL 2025 में फ्रेंचाइज़ियों और ब्रांड्स ने इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग पर करीब ₹550 करोड़ खर्च किए. और 2026 में यह आंकड़ा ₹700 करोड़ के पार जाने की उम्मीद है, एक ऐसा निवेश, जो कई छोटे देशों के पूरे स्पोर्ट्स बजट से भी बड़ा है Tue, 7 Apr 2026 14:07:41 +0530

  Videos
See all

Himanta Biswa Sarma : "ये मुकदमा राहुल गांधी तक जाएगा" | Rahul Gandhi | BJP | Congress | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T10:10:01+00:00

Assam Election 2026:“तुम्हारा Adopted Son खा रहा है…”, CM Himanta पर Mallikarjun Kharge का कटाक्ष #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T10:12:48+00:00

Himanta Biswa Sarma। Pawan Khera। "Police पहुंची तो वो Hyderabad तक भाग गया"। Assam Polls। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T10:09:21+00:00

Himanta On Pawan Khera | Assam | Assam Police पर ये क्या बोल गए CM हिमंता!| #assam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T10:09:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers