Responsive Scrollable Menu

Diljit-A.R.Rahman: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' के लिए एक हुए ए.आर. रहमान और दिलजीत दोसांझ, फैंस की खुशी होई दोगुनी

Diljit-A.R.Rahman: मशहूर निर्देशक इम्तियाज अली की आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के लिए ए.आर. रहमान और दिलजीत दोसांझ ने हाथ मिलाया है। इस जोड़ी का नया गाना 'क्या कमाल है' एक 'सॉन्ग ऑफ होप' के रूप में पेश किया गया है, जो 12 जून 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म की भावनात्मक गहराई को और बढ़ाएगा।

Continue reading on the app

RCB vs CSK: टिम डेविड की आंधी में उड़ी चेन्नई सुपर किंग्स, IPL 2026 में मिली लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से रौंदा

RCB vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 11वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 43 रनों से हरा दिया है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 251 रनों की टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 207 रनों पर सिमट गई है. सीएसके के लिए सरफराज खान ने सबसे ज्यादा 50 रनों की पारी खेली. जबकि प्रशांत वीर 43 रन बनाए, लेकिन आरसीबी के लिए टिम डेविड ने नाबाद 70 रनों की मैच इम्पैक्ट पारी खेली. 

ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन हुए बुरी तरह से फ्लॉप

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 251 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही. 2.5 ओवर में सिर्फ 30 रन के स्कोर पर चेन्नई ने 3 विकेट गंवा दिए. ऋतुराज गायकवाड़ (7), आयुष म्हात्रे (1) और संजू सैमसन (9) रन बनाकर चलते बने. इसके बाद 108 रन के स्कोर तक चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट गंवा दिए.

सरफराज खान ने खेली चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी पारी

इस दौरान सिर्फ सरफराज खान ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अर्धशतक लगाया. फिर एक ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने चेन्नई सुपर किंग्स के 2 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा. पहले उन्होंने सरफराज खान को चलता किया. सरफराज खान सिर्फ 25 गेंदों पर 50 रनों की तूफानी खेली. इसके बाद कार्तिक शर्मा को 6 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद अभिनंदन सिंह ने शिवम दुबे को चलता किया. दुबे 13 गेंद पर 18 रन बनाए.

इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने प्रशांत वीर को आउट कर चेन्नई सुपर किंग्स की जीत की बची उम्मीद भी खत्म कर दी. प्रशांत वीर 29 गेंद पर 43 रन बनाकर आउट हुए. फिर सुयश शर्मा ने जिमी ओवरटन को पवेलियन भेजा. ओवरटन 16 गेंद पर 37 रन बनाए.

ऐसी रही आरसीबी की बल्लेबाजी

IPL 2026 के 11वें मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 विकेट पर 250 रनों का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी के लिए सबसे टिम डेविड ने सबसे ज्यादा 25 गेंदों पर 70 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौके और 8 छक्के निकले. वहीं देवदत्त पडिक्कल 29 गेंद पर 50 रन बनाए. कप्तान रजत पटीदार ने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 48 रनों की पारी खेली. वहीं फिल सॉल्ट ने 30 गेंद पर 46 रन बनाए. जबकि विराट कोहली ने 18 गेंद पर 28 रनों का योगदान दिया. चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज, शिवम दुबे और जिमी ओवरटन ने 1-1 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें:  RCB vs CSK: भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास, बने IPL के नंबर-1 गेंदबाज, नाम किया ऐसा रिकॉर्ड जिसे तोड़ पाना मुश्किल

Continue reading on the app

  Sports

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

 कुछ साल पहले तक नजफगढ़ में रहने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राम निवास यादव अपने सबसे छोटे बेटे प्रिंस के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थे, जिसकी दिलचस्पी केवल टेनिस बॉल टूर्नामेंट में यॉर्कर गेंदबाजी करने में थी। लेकिन इस युवा क्रिकेटर को खुद पर भरोसा था और उसने अपने पिता से सीधे शब्दों में कह दिया, ‘‘आप मेरी चिंता करना छोड़ दो। मैं अपने से कुछ कर लूंगा।’’ अब बात करते हैं 2026 की। वह बेपरवाह दिखने वाला लड़का अपने वादे पर खरा उतर चुका है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के इस स्विंग गेंदबाज का नाम है प्रिंस यादव, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अक्षर पटेल और ईशान किशन जैसे अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों के डिफेंस को भेदने में सफल रहा। प्रिंस के पिता रामनिवास ने कहा, ‘‘कोई भी पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होगा और मैं भी था। 18 साल की उम्र तक उसने चमड़े की गेंद से एक बार भी गेंदबाजी नहीं की थी। मैंने उसे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर किया। वह शारीरिक रूप से फिट था, लेकिन लिखित परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं था क्योंकि उसका ध्यान कहीं और था।’’

रामनिवास ने आखिर अपने बेटे की जिद मान ली क्योंकि उनके पास अपने बेटे का साथ देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘बेटे की ज़िद है और हमें पूरा करना था। एक एएसआई के वेतन में कितना ही गुज़ारा हो पाता है। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने उसे अपनी इच्छा पूरी करने दी।’’ प्रिंस के शानदार प्रदर्शन के बाद अब नजफगढ़ के खेड़ा डाबर गांव से भी लोग उनके घर पर बधाई देने के लिए आने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हमारे इस इलाके को लोग इसलिए जानते थे क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति साहिबा (प्रतिभा पाटिल) चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक संस्थान का उद्घाटन करने (2012में) यहां आई थी। अब हमारा इलाका क्रिकेट के लिए फेमस हो गया है।’’ राम निवास के अनुसार प्रिंस के पहले और अब तक के एकमात्र कोच अमित वशिष्ठ और भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उनके खेल में निखार लाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, “मैं अमित सर का जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। उन्होंने प्रिंस को टेनिस टूर्नामेंट खेलते हुए देखा और उसे नजफगढ़ स्थित अपनी अकादमी से जुड़ने के लिए कहा। प्रदीप जी (सांगवान) भी अमित सर के शिष्य थे और उन्होंने प्रिंस को फिटनेस में मदद की।’’ एक समय ऐसा भी था जब प्रिंस अपनी पीठ पर रेत की बोरी बांधकर धान के खेतों में दौड़ते थे ताकि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बन जाए।

रामनिवास ने कहा, ‘‘प्रदीप ने उसका बहुत मार्गदर्शन किया और अमित सर ने उसके खेल में सुधार किया। मैं डीपीएल (दिल्ली प्रीमियर लीग) और नयी दिल्ली टीम को कैसे भूल सकता हूं। अगर डीपीएल नहीं होता, तो मुझे नहीं लगता कि मेरे बेटे की प्रगति इतनी तेज़ होती। इसलिए मैं डीडीसीए और विजय दहिया सर का भी आभारी हूं।’’

प्रिंस के कोच वशिष्ठ ने कहा,‘‘वह यॉर्कर गेंदें फेंक सकता था और टेनिस बॉल को भी अच्छी गति से स्विंग करा सकता था। जब मैंने उसे देखा तो मैंने उसके दोस्तों से कहा कि वे उसे मुझसे मिलने के लिए कहें। वह पहले से ही 18 साल का था और उसके पास अपनी काबिलियत साबित करने के लिए बहुत कम समय था।’’ वशिष्ठ को लगता है कि प्रिंस की कड़ी मेहनत करने की क्षमता ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटा। वह दिल्ली की भीषण गर्मी में भी दो घंटे गेंदबाजी कर सकता है। प्रदीप के साथ काम करने से उसकी फिटनेस में सुधार हुआ है। वह जहीर खान और भरत अरुण से भी टिप्स ले चुका है। अब उसकी सफलता की कोई सीमा नहीं है।

Tue, 07 Apr 2026 17:17:33 +0530

  Videos
See all

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00

Patna में BJP के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, नेताओं की उपस्थिति और दीप प्रज्वलन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:44:10+00:00

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers