Responsive Scrollable Menu

‘जुबिन को 100 दिन के अंदर दिलाएंगे न्याय, हमारे बब्बर शेरों से डरते हैं हिमंत’… असम में BJP पर बरसे राहुल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम में चुनावी जनसभा के दौरान जुबिन गर्ग केस को लेकर लोगों से बड़ा वादा किया है. उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद जुबिन गर्ग केस 100 दिनों के अंदर न्याय होगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर भी कार्रवाई होगी.

Continue reading on the app

बेरोजगारी, पेपर लीक, महिला उत्पीड़न… संजय सिंह ने हाथरस में इन मुद्दों पर जमकर बोला हमला

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि हाथरस से बाराबंकी तक दलितों, महिलाओं और युवाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. पूरा प्रदेश रोजगार और न्याय दोनों से वंचित होता जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार को समाज के सभी तबकों का ख्याल रखना चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

जानें कौन हैं समरीन कौर? गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ जुड़ रहा है नाम

ये कहना गलत नहीं होगा कि, ग्लैमर और क्रिकेट एक दूसरे के पूरक हैं। अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी और सागरिका घाटगे जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों से शादी कर सुर्खियां बटोरी हैं वहीं कुछ मॉडल्स भी क्रिकेटर्स को डेट करती आ रही हैं। इसी कड़ी में अब एक नाम और जुड़ता दिख रहा है। दरअसल, कहा जा रहा है कि बेहतरीन गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी एक मॉडल-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। 

बता दें कि, क्रिकेटर ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक अंजान लड़की का हाथ थामें हुए स्टोरी शेयर की थी। जैसे ही उनकी स्नैप स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग ये जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर वह लड़की कौन है? फिलहाल, ऐसा माना जा रहा है कि अर्शदीप की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि समरीन कौर हैं। 

सबसे पहले अर्शदीप ने अपने इंस्टा पर एक लड़की के नाखूनों की तस्वीर शेयर की। फिर उन्होंने स्नैप पर एक लड़की के साथ हाथ थामे हुए फोटो शेयर कि। ऐसे में सवाल ये उठा कि बिना चेहरे के ये कैसे पता चला कि वह समरीन ही हैं। तो कुछ लोगों ने समरीन की वो फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने अपने नाखूनों पर उसी कलर और डिजाइन का नेल आर्ट बनवा रखा था। 

इसके अलावा जो क्रिकेटर ने हाथ थामे तस्वीर शेयर की थी, उस पर एक टैटू बना था। वहीं ठीक वैसा ही टैटू समरीन कौर के हाथ पर भी है। समरीन ने मुल्लानपुर में हुए मैच के दौरान की एक तस्वीर शेयर की। उस तस्वीर में वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने हुए दिख रही हैं और अर्शदीप भी इसी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी दोनों ने इस मुद्दे पर खुलकर बात या रिएक्शन नहीं दिया है। 

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली समरीन कौर 26 साल की हैं। उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढ़ाई पूरी की और अब वह एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वह 2018 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। समरीन कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 83 में काम किया था। साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में भी वंदना चावला का किरदार निभा चुकी हैं। साथ ही वह पंजाबी फिल्म सरदार जी-2, नेल पॉलिश में भी काम कर चुकी हैं।
Tue, 07 Apr 2026 14:20:00 +0530

  Videos
See all

ब्रिटिश मीडिया का मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा | Shorts | Mojtaba Khamenei | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:03:12+00:00

Viral Video | कार और ट्रक की टक्कर, देख होश उड़ जाएंगे | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:02:48+00:00

Mamata Banerjee ने जुल्म किया, अत्याचार किया है | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:02:58+00:00

कहाँ हैं मोजतबा खामेनेई? आगे क्या होगा? Iran Israel War News | America Iran News | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:03:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers