Responsive Scrollable Menu

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च: Dimensity 7500 Turbo चिपसेट वाला बनेगा पहला फोन, देखें खासियत

iQOO ने अपने नए स्मार्टफोन iQOO Z11 को लेकर बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि iQOO Z11 भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जिसमें MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट दिया जाएगा। कंपनी पिछले करीब एक सप्ताह से इस फोन को टीज़ कर रही है। अब इसके प्रोसेसर और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है।

iQOO Z11 में मिलेगा Dimensity 7500 Turbo
iQOO Z11 में Dimensity 7500 Turbo प्रोसेसर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यह मौजूदा Dimensity 7500 का कस्टमाइज्ड वर्जन हो सकता है, हालांकि इसके मुख्य स्पेसिफिकेशन समान रहने की उम्मीद है। कंपनी के एक टीज़र के अनुसार, यह चिपसेट AnTuTu पर 12 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल कर सकता है।

इससे पहले iQOO Z11 को पिछले महीने Geekbench AI पर भी देखा गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 12GB RAM और Android 16 दिया जा सकता है। रेफरेंस के तौर पर, MediaTek Dimensity 7500 एक 4nm चिपसेट है, जिसमें Armv9.3-A आर्किटेक्चर पर आधारित ऑक्टा-कोर CPU दिया गया है। इसकी अधिकतम क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है। इसमें बेहतर ऑन-डिवाइस AI प्रोसेसिंग के लिए NPU 850 भी मौजूद है।

ये भी पढ़े-ः Pova AI Buds Pro: 14 अगस्त लॉन्च होंगे धांसू ईयरबड्स, 78 भाषाओं में AI Translation के साथ मिलेंगे कई स्मार्ट फीचर्स

गेमिंग के लिए चिपसेट में MediaTek HyperEngine सपोर्ट मिलता है। यह 144Hz तक के डिस्प्ले और 200MP तक के कैमरा सेंसर को सपोर्ट करता है।

चिपसेट को बेहतर पावर एफिशिएंसी और तेज ऐप रिस्पॉन्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसके AI फीचर्स में वॉयस रिकग्निशन, स्मार्ट रिप्लाई और ऑन-डिवाइस लैंग्वेज प्रोसेसिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 और 3GPP Release 17 आधारित 5G मॉडेम मिलता है। यह मॉडेम 5.2Gbps तक की डाउनलोड स्पीड को सपोर्ट करता है।

iQOO Z11 के कलर और डिजाइन का भी खुलासा
चिपसेट के अलावा iQOO ने Z11 के डिजाइन और कलर ऑप्शंस की भी जानकारी साझा की है। फोन का Celestial Blue वेरिएंट 199 ग्राम वजन के साथ आएगा। वहीं, Aurora Green वेरिएंट में मोनोक्रोम लिक्विड क्रिस्टल फिनिश देखने को मिलेगी।

इसके अलावा फोन को White कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z11 में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलने की पुष्टि की गई है।

20 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा iQOO Z11
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Dimensity 7500 Turbo चिपसेट के साथ आने वाला यह देश का पहला स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने अभी फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस का पूरी तरह खुलासा नहीं किया है। लॉन्च के दौरान इनकी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

Continue reading on the app

IND vs SLC XI: यशस्वी जायसवाल को आउट करना बाएं हाथ का खेल… श्रीलंका में खुली पोल, 0 पर आउट

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. वो प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए.

Continue reading on the app

  Sports

भारत के 5 सबसे सफल कप्तान...जिन्होंने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में की कप्तानी, जानें कौन है नंबर 1

5 captain Most matches for India in international cricket: भारतीय क्रिकेट इतिहास में एमएस धोनी, मोहम्मद अज़हरुद्दीन, विराट कोहली, सौरव गांगुली और रोहित शर्मा ने कप्तानी के नए आयाम स्थापित किए हैं. आंकड़ों के लिहाज से एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैचों में भारत की कमान संभाली और आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां जीतीं. वहीं, रोहित शर्मा ने रिकॉर्ड जीत प्रतिशत के साथ अपनी श्रेष्ठता साबित की. अज़हरुद्दीन की स्थिरता, गांगुली की निडरता, कोहली की आक्रामकता और रोहित के रणनीतिक कौशल ने मिलकर भारतीय क्रिकेट को विश्व पटल पर सिरमौर बनाया है. Mon, 10 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Aban Funeral में शामिल हुए Mohammad Umar-Ali Ahmed |Atiq Ahmed Son Died In Car Accident | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T00:39:30+00:00

Weather Update Today: देश के इन राज्यों में Monsoon दिखाएगा अपना रौद्र रूप! Latest News | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T00:30:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers