Responsive Scrollable Menu

दैनिक भास्कर के अवधेश आकोदिया को दानिश सिद्दीकी मेमोरियल अवॉर्ड:‘विधायक निधि’ में भ्रष्टाचार उजागर किया था, 27 मार्च को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिला

दैनिक भास्कर के पत्रकार अवधेश आकोदिया को रविवार को ‘दानिश सिद्दीकी मेमोरियल जर्नलिज्म अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान राजस्थान में विधायक निधि में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने वाली खोजी रिपोर्ट के लिए दिया गया है। अवधेश आकोदिया को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित समारोह में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मदन बी. लोकुर ने ‘ज्यूरी स्पेशल अवॉर्ड’ दिया। आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। विधानसभा की एथिक्स कमेटी ने लिया था संज्ञान अवधेश ने स्टिंग ऑपरेशन में खुलासा किया था कि राजस्थान में सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक अपने विकास कोष से खरीद की सिफारिश के बदले रिश्वत ले रहे थे। यह खबर दैनिक भास्कर में दिसंबर 2025 में पब्लिश हुई थी। स्टिंग ऑपरेशन में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के शामिल होने की बात सामने आई थी। इस खुलासे के बाद राजस्थान विधानसभा की एथिक्स कमेटी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपी विधायकों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किए थे, जिसकी सुनवाई अभी जारी है। खबर की हेडिंग: राजस्थान- 3 विधायक कमीशन की डील करते कैमरे में कैद:कांग्रेस की अनीता ने 50,000 लिए, बीजेपी के डांगा बोले-40% दो; निर्दलीय ऋतु से 40 लाख की डील विधायक निधि में भ्रष्टाचार पर भास्कर पहली बार अब तक का सबसे बड़ा खुलासा कर रहा है। इसमें विकास कार्यों की अनुशंसा करने के नाम पर विधायक 40% कमीशन ले रहे हैं। इसे उजागर करने के लिए भास्कर रिपोर्टर ने एक डमी फर्म का प्रोपराइटर बनकर विधायकों से संपर्क किया। उन्हें बताया कि ये फर्म खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से संबद्ध है और विधायक निधि से स्कूलों में दरी फर्श (कारपेट) सप्लाई करती है। बिना यह जाने कि इसकी कीमत कितनी है और इनकी स्कूलों में जरूरत है या नहीं, विधायक अनुशंसा करने को तैयार हो गए। उनका सिर्फ एक ही सवाल पर फोकस रहा– हमें कितना प्रतिशत मिलेगा? पूरी खबर पढ़ें… यह अवॉर्ड पुलित्जर विजेता दिवंगत फोटो-पत्रकार दानिश सिद्दीकी की याद में ‘डीएस फाउंडेशन’ द्वारा दिया जाता है। यह सम्मान पाठकों के प्रति दैनिक भास्कर की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 27 मार्च को मिला था रामनाथ गोयनका अवॉर्ड अवधेश को 27 मार्च को ही ‘हिंदी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टिंग’ का रामनाथ गोयनका अवॉर्ड मिला है। उन्हें यह अवॉर्ड बांग्लादेश से भारत में हो रही किडनी तस्करी के रैकेट का खुलासा करने वाली खबर के लिए मिला है। खबर की हेडिंग: जयपुर में 32 लाख रुपए तक बिकी किडनी, बांग्लादेश में खतरनाक दलालों के बीच 5 दिन गुरुग्राम के एक गेस्ट हाउस से तीन बांग्लादेशी नागरिकों की साधारण सी गिरफ्तारी भास्कर की फॉलो-अप जांच में बदल गई। इसने भारत में ट्रांसप्लांट कानून के कमजोर क्रियान्वयन का फायदा उठाने वाले बांग्लादेशी अंग तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया। बांग्लादेश के डोनर को फर्जी कागजात के आधार पर भारत लाया जाता था और पैसे का लालच देकर किडनी डोनेट करवाई जाती थी। पढ़ें पूरी खबर… ये खबर भी पढ़ें… दैनिक भास्कर के 2 जर्नलिस्ट को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड:बांग्लादेशी अंग तस्करों के रैकेट दैनिक भास्कर के दो जर्नलिस्ट अवधेश आकोदिया और विजयपाल डूडी को पत्रकारिता के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित ‘रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवॉर्ड्स-2026’ से सम्मानित किया गया। शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने यह सम्मान दिया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

यहां बटुक भैरव को प्रसाद में चढ़या जाता है टॉफी-बिस्किट और खिलौने, शिव नगरी में है वास, तंत्र-मंत्र से दिलाते हैं राहत

Shri Batuk Bhairav Temple: शिव की नगरी काशी में बटुक भैरव का भी मंदिर है. यहां बटुक महाराज को प्रसाद में टॉफी-बिस्किट और खिलौने अर्पित किए जाते हैं. मान्यता है कि बटुक भैरव के दर्शन करने मात्र से ही सभी तरह के तंत्र-मंत्र से मुक्ति मिलती है और ग्रह-नक्षत्रों के अशुभ प्रभाव से राहत भी. आइए जानते हैं शिव की नगरी काशी में विराजमान बटुक महाराज के मंदिर के बारे में खास बातें.

Continue reading on the app

  Sports

VIDEO: IPL 2026 के पहले हफ्ते में कौन कौन बना काम का खिलाड़ी जानिए

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अब तक फैंस के लिए पूरी तरह से पैसा वसूल साबित हुआ है. मुकाबले सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं, बल्कि मैदान पर भी जबरदस्त टक्कर वाले रहे हैं. अगर एमएस धोनी की गैरमौजूदगी को छोड़ दें, तो टूर्नामेंट ने हर लिहाज से मनोरंजन का स्तर ऊंचा रखा है. एक ओर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों ने समय को पीछे मोड़ते हुए अपने क्लास का प्रदर्शन किया है, तो दूसरी ओर नई पीढ़ी यानी ‘Gen Z’ खिलाड़ियों ने भी मैच पर अपना दबदबा बनाया है.इसी प्रदर्शन के आधार पर हमने 28 मार्च से 5 अप्रैल तक खेले गए 11 मुकाबलों के बाद IPL 2026 की “टीम ऑफ द वीक” तैयार की है, जिसमें अब तक के 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है.  डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने जहां SRH के खिलाफ आसान जीत के साथ शुरुआत की, वहीं वीकेंड पर चिर-प्रतिद्वंदी CSK को हराकर अपना दबदबा कायम रखा. Tue, 7 Apr 2026 18:11:36 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: IIT बाबा की प्रेम कहानी कब हुई शुरू? #iitbaba #mahakumbh #wedding #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T13:15:01+00:00

Iran वाली डेडलाइन से भारत में अमेरिकी दूत से मिलेंगे Donald Trump, क्या मकसद? | US Iran War | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T13:15:06+00:00

UAE ने मांगा कर्ज़ा तो बौखला गया Pakistan | #uae #pakistan #shebazsharif #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T13:14:58+00:00

Iran Israel War: आज ईरान की आखिरी रात है? | Iran | Mojtaba Khamenei | Donald Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T13:13:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers