Responsive Scrollable Menu

'लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी हिदायत' रोहित शेट्टी फायरिंग केस में नया खुलासा, शूटरों को हवाला नेटवर्क से मिली रकम

फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़ा खुलासा किया है. जांच से सामने आया है कि बिश्नोई गैंग ने शूटरों की भर्ती करने वाले आरोपी गोलू पंडित को नेपाल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के 'हवाला नेटवर्क' के जरिए मोटी रकम भेजी थी. गैंग ने बैंकिंग सिस्टम से बचकर यह लेनदेन किया, ताकि पुलिस की पकड़ में न आ सकें. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि लॉरेंस बिश्नोई ने खुद गोलू को पुलिस के सामने मुंह न खोलने की हिदायत दी थी. फिलहाल, 11 दिनों की रिमांड के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Continue reading on the app

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दर्ज की जीत, ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी

आईपीएल 2026 का 10वां लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया। जिसे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 1 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से अपने नाम किया। ये मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक रहा। इस दौरान लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। 

वहीं टॉस गंवा कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी के अर्धशतकों के दम पर 156 रन बनाए। जिसके जवाब में लखनऊ ने 5 विकेट खोकर 19.5 ओवर में 157 रनों का टारगेट चेज कर लिया। इस दौरान पंत ने 68 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

इस दौरान एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। मार्श ने 12 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए वहीं मार्करम ने 27 गेंदों पर 45 रन का योगदान दिया। उन्होंने 6 और 2 छक्के जड़े। आयुष बडोनी 12 रन बनाकर आउट हुए वहीं निकोलस पूरन एन रन बनाकर रनआउट हो गए। पंत ने 50 गेंदों पर नाबाद 68 रन बनाए। उन्होंने चौका जडकर टीम को पहली जीत दिलाई। पंत ने अपनी मैच विनिंग पारी में 9 चौके लगाए। 

इससे पहले शमी के करिश्माई स्पैल के बाद हेनरिक क्लासेन और नीतिश कुमार रेड्डी की आक्रामक शतकीय साझेदारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 9 विकेट पर 156 रन बनाए। शुरुआती 10 ओवर में 35 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही हैदराबाद के लिए क्लासेन और नीतिश रेड्डी ने आक्रमण ही सर्वश्रेष्ठ बचाव की रणनीति पर अमल किया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रन की रिकॉर्ड साझेदारी के दौरान सात छक्के जड़े। दोनों के जल्दी- जल्दी आउट होते ही लखनऊ ने मैच पर फिर से पकड़ बना ली और मेजबान टीम को 160 रन से नीचे रोकने में सफलता हासिल की। 

Continue reading on the app

  Sports

मैं हूं इस हार का जिम्मेदार... छलका कप्तान का दर्द, गायकवाड़ बोले- अगर मैंने रन बना दिए होते तो नतीजा कुछ और होता

Ruturaj Gaikwad Statement: सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लगातार तीसरी हार के बाद गुस्से में हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हार की जिम्मेदारी खुद पर ली. गायकवाड़ ने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर में उन्होंने रन बना दिए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. कप्तान ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए माना कि विराट कोहली का कैच छोड़ना और टिम डेविड की आक्रामक बल्लेबाजी टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन को जीत मिली. Mon, 6 Apr 2026 01:52:36 +0530

  Videos
See all

Iran vs America: ईरान की धरती पर US Operation का बड़ा खुलासा | Iran Israel War | Us Iran Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:00:06+00:00

News KI Pathshala | Israel-US Vs Iran | युद्ध से बौखलाए Donald Trump का ईरान ने तोड़ा गुरुर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:33:51+00:00

Raja Raghuvanshi Rebirth | “राजा वापस आ गया…” मां का भावुक स्वागत #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:00:26+00:00

Iran America War Update: अमेरिका ने कैसे बचाया दूसरा पायलट? | Trump | Khamenei | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:30:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers