Responsive Scrollable Menu

US-Iran War : 'सबको नर्क में पहुंचा देंगे...', होर्मुज नहीं खोलने पर ईरान को ट्रंप ने दी सबसे बड़ी धमकी

US-Iran War : अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने पोस्ट में काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि अगर यह रास्ता नहीं खोला गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए मंगलवार तक का समय भी तय किया। ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, " मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट डे और ब्रिज डे एक साथ मनाया जाएगा। हमला ऐसा होगा, जैसा कुछ पहले कभी नहीं देखा गया होगा

Continue reading on the app

वात प्रकृति वाले के लिए चावल का सेवन वरदान या नुकसान, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मनुष्य का शरीर प्रवृत्ति पर आधारित होता है और उसी के आधार पर अगर जीवनशैली और आहार को चुना जाए तो आधी बीमारियों का अंत तय है।

हालांकि आज के समय में शरीर की प्रवृत्ति के अनुसार आहार लेना मुश्किल है। यही कारण है कि गलत खान-पान की वजह से शरीर में रुखापन, पाचन अग्नि मंद और मधुमेह से लेकर थायराइड हर घर की समस्या बनती जा रही है, विशेषकर वात प्रवृत्ति वालों के लिए। ऐसे में यह जान लेना ज्यादा जरूरी है कि वात प्रवृत्ति के लोगों को चावल का सेवन करना चाहिए या फिर नहीं।

आयुर्वेद के अनुसार, वात दोष का स्वभाव हल्का, ठंडा और रूखापन देने वाला होता है, जबकि चावल का स्वभाव स्वाद में मीठा, ठंडा और पाचन में आसान होता है। ऐसे में अगर कुछ नियमों के साथ चावल का सेवन किया जाए तो यह वात को शांत करने में मदद करेगा। अब सवाल है कि वात प्रवृत्ति वाले लोगों को चावल का सेवन कैसे करना चाहिए। इसके लिए 1 साल पुराना चावल खाएं, क्योंकि चावल जितना पुराना होता है, उतना ही गुणों से भरपूर होता है।

इसके साथ ही हमेशा गर्म और ताजा चावल ही खाएं। फ्रिज में रखा ठंडा और पुराना चावल वात को बढ़ा सकता है और पाचन की समस्या पैदा कर सकता है। चावल का सेवन हमेशा घी के साथ करें। घी चिकनाई से भरा होता है और वात को शांत कर शरीर के रुखेपन को शांत करने में मदद करता है।

ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि चावल का सेवन हमेशा दोपहर के वक्त लंच में ही करें। इस वक्त पाचन अग्नि तेज होती है और तरह का खाना पचाने में समर्थ होती है। वात प्रवृत्ति वालों को चावल के साथ दही का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में वात का असंतुलन पैदा होता है। कोशिश करें कि चावल को मूंग की दाल और एक चम्मच घी के साथ खाएं। इससे चावल और शरीर का शुष्कपन कम होगा।

इसके अलावा, वात प्रवृत्ति वालों को रात के समय चावल खाने से परहेज करना चाहिए। रात के समय चावल का सेवन कफ और वात दोनों को असंतुलित कर सकता है।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

सीएसके को पीटकर आरसीबी बनी नंबर-1... वीकेंड पर बदल गई पॉइंट्स टेबल की पूरी तस्वीर, जानें टॉप-4 में कौन-कौन?

आईपीएल 2026 के 11 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम नंबर-1 पर है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स हार की हैट्रिक के साथ सबसे निचले पायदान पर है. टॉप-4 में आरसीबी के अलावा पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें हैं. चलिए आपको पूरी अंकतालिका की तस्वीर बताते हैं. Mon, 6 Apr 2026 00:00:36 +0530

  Videos
See all

Unique Auction in Leh: लद्दाख में 1 अंडा ₹25 हजार में नीलाम #viralnews #viralvideo #shorts #iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T23:37:00+00:00

NKP I Sushant Sinha I Strait Of Hormuz पर Donald Trump ने किया बड़ा दावा #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T00:07:17+00:00

Iran America War Update: अमेरिकी पायलट के सामने मौत बनकर खड़ा था ईरान! | Trump | Khamenei |Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T00:00:01+00:00

Mallikarjun Kharge की विवादित टिप्पणी पर जमकर बरसे BJP National President Nitin Nabin #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T23:59:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers