Responsive Scrollable Menu

Rishikesh Rafting : कुछ घंटों की नहीं ये राफ्टिंग, 3 दिन तक चलता है सफर, क्या-क्या करना होगा जानिए

Rafting Health Tips : देवप्रयाग से ऋषिकेश तक का राफ्टिंग एडवेंचर प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, लेकिन यह अनुभव हर किसी के लिए नहीं है. करीब 70 किलोमीटर लंबा यह सफर सामान्य राफ्टिंग से बिल्कुल अलग है. शुरुआत में गंगा का बहाव शांत दिखाई देता है, लेकिन जैसे-जैसे राफ्ट आगे बढ़ती है, पानी का स्वरूप बदलने लगता है और खतरनाक रैपिड्स सामने आने लगते हैं. लोकल 18 से नमामि गंगे एडवेंचर के मालिक सैंडी बताते हैं कि यही बदलाव इस सफर को रोमांचक भी बनाता है और जोखिम भरा भी.

Continue reading on the app

अचानक चटपटा खाने का मन? बनाएं कोलकाता स्टाइल झालमुड़ी, हर बाइट में मिलेगा मसालेदार और चटपटा स्वाद, जानिए तरीका

Bengali Style Jhalmuri Recipe: आपको झटपट कुछ चटपटा खाना है तो बंगाली स्टाइल झालमुड़ी एकदम सही ऑप्शन है. ये जल्दी बनती है, स्वाद में जबरदस्त होती है और किचन की आसान चीजों से तैयार हो जाती है. शाम के स्नैक के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

Continue reading on the app

  Sports

जानें कौन हैं समरीन कौर? गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ जुड़ रहा है नाम

ये कहना गलत नहीं होगा कि, ग्लैमर और क्रिकेट एक दूसरे के पूरक हैं। अनुष्का शर्मा, अथिया शेट्टी और सागरिका घाटगे जैसी कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने क्रिकेटरों से शादी कर सुर्खियां बटोरी हैं वहीं कुछ मॉडल्स भी क्रिकेटर्स को डेट करती आ रही हैं। इसी कड़ी में अब एक नाम और जुड़ता दिख रहा है। दरअसल, कहा जा रहा है कि बेहतरीन गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी एक मॉडल-एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। 

बता दें कि, क्रिकेटर ने अपने स्नैपचैट हैंडल पर एक अंजान लड़की का हाथ थामें हुए स्टोरी शेयर की थी। जैसे ही उनकी स्नैप स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोग ये जानने के लिए उत्सुक हो गए कि आखिर वह लड़की कौन है? फिलहाल, ऐसा माना जा रहा है कि अर्शदीप की रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि समरीन कौर हैं। 

सबसे पहले अर्शदीप ने अपने इंस्टा पर एक लड़की के नाखूनों की तस्वीर शेयर की। फिर उन्होंने स्नैप पर एक लड़की के साथ हाथ थामे हुए फोटो शेयर कि। ऐसे में सवाल ये उठा कि बिना चेहरे के ये कैसे पता चला कि वह समरीन ही हैं। तो कुछ लोगों ने समरीन की वो फोटो शेयर की जिसमें उन्होंने अपने नाखूनों पर उसी कलर और डिजाइन का नेल आर्ट बनवा रखा था। 

इसके अलावा जो क्रिकेटर ने हाथ थामे तस्वीर शेयर की थी, उस पर एक टैटू बना था। वहीं ठीक वैसा ही टैटू समरीन कौर के हाथ पर भी है। समरीन ने मुल्लानपुर में हुए मैच के दौरान की एक तस्वीर शेयर की। उस तस्वीर में वह पंजाब किंग्स की जर्सी पहने हुए दिख रही हैं और अर्शदीप भी इसी टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, अभी दोनों ने इस मुद्दे पर खुलकर बात या रिएक्शन नहीं दिया है। 

मूल रूप से जम्मू-कश्मीर की रहने वाली समरीन कौर 26 साल की हैं। उन्होंने पुणे स्थित सिम्बायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से अपनी पढ़ाई पूरी की और अब वह एक मॉडल-एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा वह 2018 में मिस इंडिया की फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं। समरीन कई हिंदी और पंजाबी म्यूजिक वीडियो और फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ 83 में काम किया था। साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2 में भी वंदना चावला का किरदार निभा चुकी हैं। साथ ही वह पंजाबी फिल्म सरदार जी-2, नेल पॉलिश में भी काम कर चुकी हैं।
Tue, 07 Apr 2026 14:20:00 +0530

  Videos
See all

Mamata Banerjee ने जुल्म किया, अत्याचार किया है | #viralnews #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:02:58+00:00

ब्रिटिश मीडिया का मोजतबा खामेनेई को लेकर बड़ा दावा | Shorts | Mojtaba Khamenei | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:03:12+00:00

कहाँ हैं मोजतबा खामेनेई? आगे क्या होगा? Iran Israel War News | America Iran News | Mojtaba Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:03:21+00:00

Viral Video | कार और ट्रक की टक्कर, देख होश उड़ जाएंगे | #viralnews | #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T09:02:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers