शुगर से लेकर त्वचा संबंधी समस्याओं लिए फायदेमंद है ये पौधा, जानें कैसे करें उपयोग
आज की बदलती जीवनशैली और असंतुलित खान-पान के कारण डायबिटीज जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं. लोग दवाइयों के सहारे शुगर कंट्रोल करते हैं, लेकिन आसपास मौजूद कई औषधीय पौधे भी मददगार हो सकते हैं. आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, घरों में आसानी से मिलने वाला सदाबहार का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसके पत्ते शुगर कंट्रोल करने में सहायक माने जाते हैं. रोजाना 5-7 पत्तों का सीमित मात्रा में सेवन ब्लड शुगर संतुलित रखने में मदद कर सकता है. इसके अलावा, सदाबहार में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव, खुजली और त्वचा संबंधी समस्याओं में राहत देते हैं. पत्तों का लेप लगाने से छोटे घाव जल्दी भरते हैं.
रसोई की स्मार्ट आदत, आपका गैस सिलेंडर चलेगा 1 से 2 महीने, जानिए आसान टिप्स
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं? तो कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप गैस सिलेंडर को 1-2 महीने तक चला सकते हैं. छोटे बदलाव से गैस की बड़ी बचत होगी. ये आसान टिप्स न सिर्फ गैस की बचत करेंगे, बल्कि आपकी कुकिंग को भी ज्यादा स्मार्ट बना देंगे. अगर आप इन सभी टिप्स को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं, तो आपका गैस सिलेंडर आसानी से 1 से 2 महीने तक चल सकता है. छोटे-छोटे बदलाव ही बड़ी बचत का कारण बनते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




















