वजन घटाने वालों के लिए बेस्ट नाश्ता, इस रेसिपी से घर पर बनाएं पौष्टिक सूजी चिल्ला
भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर हेल्दी और आसान नाश्ते की तलाश में रहते हैं. ऐसे में सूजी का चिल्ला एक बेहतरीन विकल्प है. सूजी पचने में हल्की होती है और इसमें ताजी सब्जियां मिलाने से यह पौष्टिक नाश्ता बन जाता है. सूजी चिल्ला बनाने में भी आसान है. इसे बनाने के लिए एक बर्तन में एक कप सूजी और आधा कप दही लें. इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी धनिया, हरी मिर्च और अदरक मिलाएं. जरूरत के अनुसार पानी डालकर घोल तैयार करें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि सूजी फूल जाए. इसके बाद मध्यम आंच पर पैन गर्म करें और हल्का तेल लगाएं. बैटर को गोल आकार में फैलाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेक लें. तैयार चिल्ले को पुदीना चटनी, नारियल चटनी या टमाटर सॉस के साथ परोस सकते हैं.
Video: गैस सिलेंडर की छुट्टी! युवक का जुगाड़ वाला देसी चूल्हा, ₹60 के खर्च में जलता है 4 घंटे
Desi Jugad Stove: गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच जमशेदपुर के परसुडीह में एक युवा ने रसोई संकट को मौके में बदल दिया है. प्रमोद नगर निवासी फास्ट फूड कारोबारी संदीप महतो ने ऐसा देसी चूल्हा विकसित किया है, जो बिना गैस सिलेंडर के चल जाता है. छोटे व्यवसायियों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है. संदीप का चूल्हा 60 प्रतिशत डीजल और 40 प्रतिशत मोबिल के मिश्रण पर चलता है. इसमें बैटरी, पंखा और रेगुलेटर लगा है, जिससे आंच को जरूरत के मुताबिक नियंत्रित किया जा सकता है. उनका दावा है कि एक लीटर डीजल में यह चूल्हा लगभग साढ़े 4 घंटे तक लगातार जलता है और धुआं भी नहीं छोड़ता. महज 10 दिनों की मेहनत से तैयार इस इनोवेशन ने संदीप का कारोबार फिर से रफ्तार दे दी है. अब लोग सिर्फ फास्ट फूड नहीं, बल्कि इस अनोखे चूल्हे को देखने भी पहुंच रहे हैं. संदीप का प्रयोग दिखाता है कि जुगाड़ भी अगर सोच-समझकर हो, तो वह संकट में तकनीकी समाधान बन सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18





















