Responsive Scrollable Menu

बिलखकर रो पड़े प्रदीप रावत के बेटे:कहा- हाथ-पैर कांप रहे हैं, सलमान से मिलने की इच्छा जताई, कहा- पापा उनके किस्से सुनाते थे

मुंबई में शुक्रवार को दिवंगत अभिनेता प्रदीप रावत की प्रार्थना सभा हुई। इसमें परिवार के साथ फिल्म जगत के दोस्त और साथी कलाकार शामिल हुए। प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में ब्लड कैंसर से निधन हुआ था। प्रार्थना सभा में उनके बेटे विक्रमादित्य रावत ने पिता को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि वे अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे और उनका नाम रोशन करेंगे। इस दौरान पिता को याद कर विक्रमादित्य बिलख कर रो पड़े और कहा, ‘आपका यहां आने के लिए शुक्रिया, मैं बात करने की स्थिति में नहीं हूं। बहुत सारी यादें हैं। मेरे हाथ-पैर कांप रहे हैं।’ बेटे ने कहा- पिता सम्मान और इज्जत वाले इंसान थे प्रार्थना सभा के दौरान एएनआई से बात करते हुए विक्रमादित्य रावत अपने पिता को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने कहा, “सबसे पहले मैं कहना चाहता हूं कि मैं अपने पिता के बारे में जितने भी शब्द बोलूं, वे हमेशा कम पड़ेंगे। वे सम्मान और इज्जत वाले इंसान थे।” उन्होंने आगे कहा, “मैं कितनी भी बार भगवान से प्रार्थना करूं या भगवान मुझसे पूछें कि मुझे कैसा पिता चाहिए था, तो मैं हमेशा उनका नाम लूंगा।” सलमान से मिलने की इच्छा जताई, कहा- पापा उनके किस्से सुनाते थे मैं एक्चुअली एक चीज कहता था, अब अगर यह बात पहुंच जाए उन तक तो बहुत अच्छी रहेगी। मैं पापा को बोलता था कि पापा मुझे सलमान सर से मिलना है, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं, सलमान भाई का। सिर्फ एक्टिंग के लिए नहीं, वो इंसान बहुत अच्छे हैं। पापा मुझे उनकी कहानियां बताते थे कि कैसे एक घर में रहते थे, सलीम साहब, उनसे कितने करीब थे। आगे विक्रमादित्य ने कहा, काफी खुशी हुई कि सलमान भाईजान ने पापा को एक ट्रिब्यूट दिया इतने सालों बाद जब उनकी बात नहीं हुई है, मुलाकात नहीं हुई है। बहुत खुशी हुई। दो महीने पहले शुरू हुई थी हिचकी, दवाओं का असर नहीं हुआ विक्रमादित्य ने प्रदीप रावत की आखिरी बीमारी के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शुरुआत में यह मामूली स्वास्थ्य समस्या जैसी लगी थी, लेकिन जल्द ही जानलेवा स्थिति में बदल गई। उन्होंने बताया, “दो महीने पहले उन्हें हिचकी आनी शुरू हुई। वे घर आए और हमें लगा कि शायद कोई मामूली संक्रमण होगा। लेकिन जब हिचकी बढ़ती गई, तो हमने डॉक्टर को घर बुलाया।” विक्रमादित्य ने कहा, “डॉक्टर के आने पर उन्होंने बताया कि गंभीर संक्रमण हो सकता है। डॉक्टर ने कई दवाएं लिखीं, लेकिन दुर्भाग्य से उनमें से किसी का असर नहीं हुआ।” प्रदीप रावत का ब्लड कैंसर दोबारा लौट आया था। 5 अगस्त 2026 को उनका निधन हुआ। उनके परिवार में पत्नी कल्याणी रावत और बेटा विक्रमादित्य रावत हैं। विक्रमादित्य बोले- पिता की विरासत को और बड़ा करूंगा विक्रमादित्य ने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का वादा किया। उन्होंने कहा, “उन्हें विश्वास था और मुझे भी विश्वास है कि एक दिन मैं उनका नाम रोशन करूंगा।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा। मैं उनकी विरासत को अपनाना चाहता हूं और इसे और बड़ा बनाना चाहता हूं।” प्रेयर मीट की तस्वीरें- 74 साल की उम्र में मंगलवार को प्रदीप रावत का निधन हो गया था। बुधवार को मुंबई के गोरेगांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। आमिर खान और रजा मुराद समेत कई सेलेब्स प्रदीप रावत के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे। अंतिम संस्कार की तस्वीरें- हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप रावत के मैनेजर सिद्धार्थ तिवारी ने बताया था कि एक्टर कैंसर से पीड़ित थे। उन्हें यह बीमारी दोबारा लौट आई थी। पिछले एक महीने से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। महाभारत में अश्वत्थामा का रोल निभाया था प्रदीप रावत ने एक्टिंग करियर की शुरुआत बीआर. चोपड़ा के टीवी शो महाभारत से की थी। वे अश्वत्थामा के रोल में नजर आए थे। प्रदीप ने इसके बाद हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में वे लगान, सरफरोश, गजनी और ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। तेलुगु फिल्म सई (Sye) से उन्होंने दक्षिण भारतीय सिनेमा में कदम रखा और कई यादगार विलेन के किरदार निभाए। तमिल फिल्म गजनी (2005) में उनके डबल रोल को काफी पसंद किया गया। बाद में उन्होंने इसी भूमिका को हिंदी रीमेक गजनी में भी निभाया। इसके अलावा उन्होंने कन्नड़ फिल्म पैरोडी, मलयालम फिल्म चाइना टाउन, बंगाली फिल्म हीरो 420 और भोजपुरी फिल्म क्रैक फाइटर में भी एक्टिंग की थी। आमिर खान को बहन ने डांट दिया था फिल्म लगान में देवा का किरदार पहले एक्टर मुकेश ऋषि को ऑफर हुआ था, लेकिन साउथ की कई फिल्मों में व्यस्त होने के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं की। इसके बाद यह रोल प्रदीप रावत को मिला था। दरअसल, फिल्म सरफरोश में प्रदीप रावत का काम देखकर आमिर खान काफी प्रभावित हुए थे। उन्होंने आधी रात करीब 12 बजे प्रदीप के घर के लैंडलाइन पर फोन किया। उस समय प्रदीप घर पर नहीं थे। उनकी बहन ने फोन उठाया। ‘मैं आमिर खान बोल रहा हूं’ सुनकर उन्होंने इसे प्रैंक कॉल समझा। उन्होंने डांटते हुए कहा, ‘क्यों बदमाशी कर रहे हो?’ बाद में आमिर ने लेखक उमाशंकर पाठक से बात कराई, जिन्हें परिवार पहचानता था। तब सबको यकीन हुआ कि फोन सच में आमिर खान का है। आमिर ने प्रदीप को अगले दिन ऑफिस बुलाकर फिल्म का कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया और साइनिंग अमाउंट का चेक दिया। फिर इस तरह उन्हें फिल्म लगान में काम मिला था। प्रदीप रावत के कारण सलमान को नहीं मिली गजनी 27 मार्च 2025 को मुंबई में फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट के दौरान सलमान से पूछा गया था कि क्या वाकई आमिर से पहले आपको गजनी मिली थी। इस पर एक्टर ने कहा था, ‘मैंने भी सुना है। मैंने ये प्रदीप से सुना है। हम उसे गजनी बुलाते हैं। वो मेरे दोस्त हैं। हमने 4-5 फिल्में साथ की हैं। उसने एक बार कहा था, मुरुगदास (गजनी के डायरेक्टर) बहुत अनुशासित हैं, इतने सिंसियर हैं, सलमान कैसे काम कर लेगा उनके साथ, सलमान को गुस्सा बहुत आता है।’ सलमान ने आगे कहा, 'मतलब वो मेरे साथ 5 पिक्चरें कर चुका है, उसके बाद वो ये बोलता है। उसके बाद मैं बेचारे से मिला ही नहीं। मिलेगा तो उससे पूछूंगा कि मैं कब गुस्सा हुआ तेरे से।' प्रदीप रावत की 2 शादियां हुई थीं प्रदीप रावत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादियां हुईं। NBT की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और करीब साढ़े पांच महीने में दोनों का तलाक हो गया। प्रदीप रावत ने बताया था कि पहली पत्नी ने उन पर और उनके परिवार पर झूठे आरोप लगाए थे, हालांकि बाद में मामला खत्म हो गया। इसके बाद उनकी मुलाकात साउथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कल्याणी रावत से हुई। दोनों ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया और साल 2006 में शादी कर ली। इस शादी से उनका एक बेटा है, जिसका नाम विक्रमादित्य रावत है। यह खबर भी पढ़ें… फिल्ममेकर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन: राजेश खन्ना की फिल्म समेत 40 से ज्यादा फिल्में बनाई थीं; 6 नेशनल अवार्ड मिले फिल्ममेकर भारतीराजा का लंबी बीमारी और उम्र संबंधी दिक्कतों के कारण 10 जून, 2026 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। भारतीराजा को छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार साउथ फिल्मफेयर पुरस्कार, छह तमिलनाडु राज्य फिल्म पुरस्कार और एक नंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

बॉलीवुड की बोल्ड बाला जिसे कभी मिला था 'होम ब्रेकर' का टैग, अमिताभ बच्चन पर लगाए थे गंभीर आरोप, दर्दनाक था अंत

एक वक्त था जब हिंदी सिनेमा में परवीन बाबी का नाम ग्लैमर, खूबसूरती और कामयाबी का पर्याय माना जाता था. जिस दौर में एक्ट्रेसेस को पर्दे पर साड़ी में दिखाया जाता था, उस दौर में परवीन बाबी ने अपने मॉर्डन लुक से खूब सुर्खियां बटोरीं. परवीन बाबी ने रुढ़िवादी इंडस्ट्री में अपने ग्लैमरस और मॉर्डन अवतार से महिलाओं के लिए नया रास्ता तराशा.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2027 पर ऑस्ट्रेलिया के Head Coach का 'प्लान': Test Players की उपलब्धता पर गहरा सस्पेंस!

ऑस्ट्रेलिया के हेड कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने कन्फर्म किया है कि नेशनल टीम को अगले साल होने वाले IPL में अपने टेस्ट प्लेयर्स की भागीदारी को लेकर मुश्किल फैसले लेने होंगे, क्योंकि टीम एक बहुत ही व्यस्त इंटरनेशनल शेड्यूल के लिए तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि गुरुवार से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलिया के कैलेंडर में 12 महीनों में 20 टेस्ट और 14 व्हाइट-बॉल मैच शामिल हैं, जिसमें भारत का पांच-टेस्ट का दौरा, उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ एक 150वीं एनिवर्सरी टेस्ट और इंग्लैंड में पांच-टेस्ट की एशेज सीरीज शामिल है।
 

इसे भी पढ़ें: India vs Sri Lanka: कोलंबो में गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा, Kuldeep और Jadeja ने अभ्यास मैच में कराई वापसी


IPL के मार्च के बीच से मई के आखिर तक होने की उम्मीद है, जिसके बाद जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हो सकता है। 2027 के आखिर तक ऑस्ट्रेलिया के शेड्यूल में यह एकमात्र ऐसा लंबा समय है जब कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं होगा। पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड, कैमरन ग्रीन और ट्रैविस हेड अभी IPL लिस्ट में हैं, जबकि जोश इंग्लिस लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, इस सीज़न में उन्हें ज़्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। अब, अगर खिलाड़ी सीज़न से हट जाते हैं या सिर्फ़ कुछ समय के लिए उपलब्ध रहते हैं, तो फ़्रैंचाइज़ी अपने रिटेंशन प्लान में बदलाव कर सकती हैं।

मैकडोनाल्ड ने क्रिकइन्फो से कहा कि मुझे पता है कि लोग IPL और उस समय का इस्तेमाल कैसे किया जाए, इस पर बात करने लगेंगे। मैंने पहले भी कहा है कि IPL हमारे कई खिलाड़ियों के लिए हमारे मैनेजमेंट प्लान का हिस्सा है। T20 क्रिकेट के लिहाज़ से सबसे अच्छे कॉम्पिटिशन में अपने बेहतरीन खिलाड़ियों को खेलने का मौका देने से उनके परफ़ॉर्मेंस में भी फ़ायदा होता है। बस आपको इसमें संतुलन बनाना होता है। 
 

इसे भी पढ़ें: Hardik Pandya ट्रेड पर R Ashwin का बड़ा प्लान, MI को KKR से चाहिए ये दो स्टार!


ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ों के ग्रुप पर खास ध्यान दिए जाने की उम्मीद है। मैकडोनाल्ड ने कहा कि तेज़ गेंदबाज़ों के लिए क्रिकेट से कुछ समय का ब्रेक लेना ज़रूरी है ताकि वे रिकवर हो सकें और आगे के वर्कलोड के लिए तैयार हो सकें, जिसमें एशेज़ और वनडे वर्ल्ड कप जैसी अहम प्रतियोगिताएं शामिल हैं। मैकडोनाल्ड ने कहा कि मुझे पता है कि लोग देश बनाम फ़्रैंचाइज़ी और ऐसी बातें करते हैं, लेकिन इस समय का अहम पहलू यह है कि हम अपने तेज़ गेंदबाज़ों को अपने शरीर को रीसेट करने और सब कुछ ठीक करने का मौका दे रहे हैं, ताकि वे उन 20 या 21 मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें जिनकी हर कोई बात करता है।
 
For more updates and in-depth coverage on cricket, visit Cricket News in Hindi at Prabhasakshi.
Sat, 08 Aug 2026 14:13:18 +0530

  Videos
See all

Lucknow Kanpur Expressway Fan Drying Road: एक्सप्रेसवे सुखाने के लिए लगाया पंखा | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T08:45:04+00:00

PM Modi Convocation 2026: दीक्षांत समारोह में GenZ के साथPM मोदी का अलग अंदाज़ | IIT Delhi |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T08:45:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers