Responsive Scrollable Menu

इमरान हाशमी के साथ मोहित सूरी की पहली फिल्म कौन सी थी? फ्लॉप हुई थी या हिट

बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी अपनी आइकॉनिक लव स्टोरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं. इमरान हाशमी को भी मोहित सूरी ने ही बतोर ली़ड एक्टर लॉन्च किया था. चलिए जानते हैं दोनों की पहली फिल्म कौन सी थी?

Continue reading on the app

Bala Baiana Recipe: बाहर की टॉफी भूल जाएंगे बच्चे! घर पर बनाएं ये मजेदार क्रिस्पी कैरेमल कैंडी

Bala Baiana Recipe: सोशल मीडिया पर इन दिनों खास नारियल-कैरेमल कैंडी की रेसिपी काफी पसंद की जा रही है। बाहर से कुरकुरी और चमकदार कैरेमल की परत, जबकि अंदर से सॉफ्ट नारियल की फिलिंग इसका स्वाद और लुक दोनों ही इसे खास बनाते हैं।

बच्चों को कैंडी और टॉफी खाना काफी पसंद होता है, तो हर बार बाजार की पैक्ड कैंडी देने के बजाय घर पर बनाने के लिए Bala Baiana  दिलचस्प विकल्प हो सकती है। इसे बनाने के लिए नारियल, कंडेंस्ड मिल्क और कुछ ही चीजों की जरूरत होती है।

क्या है Bala Baiana?
बाला बायाना ब्राजील की फेमस नारियल से बनी मिठाई है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कंडेंस्ड मिल्क और नारियल से नरम फिलिंग तैयार की जाती है। इसके छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें चीनी से तैयार किए गए कैरेमल में डुबोया जाता है।

कैरेमल के ठंडा होते ही गोलों के ऊपर एक पतली और क्रिस्पी परत बन जाती है। सॉफ्ट नारियल और क्रंची कैरेमल का यह कॉम्बिनेशन ही इस मिठाई को खास बनाता है।

नारियल की फिलिंग के लिए सामग्री

  • 400 ग्राम कंडेंस्ड मिल्क
  • 120-150 ग्राम सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 20 ग्राम मक्खन
  • एक चुटकी नमक, वैकल्पिक

कैरेमल के लिए सामग्री

  • 300 ग्राम चीनी
  • 120 मिली पानी
सॉफ्ट और क्रंची कैरेमल का कॉम्बिनेशन

ऐसे तैयार करें Bala Baiana
1. सबसे पहले नारियल की फिलिंग तैयार करें
एक पैन में कंडेंस्ड मिल्क, सूखा नारियल, मक्खन और एक चुटकी नमक डालें। इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए और पैन के किनारों से अलग होने लगे, तो गैस बंद कर दें।

2. मिश्रण से बनाएं छोटे-छोटे गोले
अब तैयार मिक्चर को पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद हाथों की मदद से इसके छोटे-छोटे गोल बॉल्स बना लें।

3. फ्रिज में करें सेट
नारियल के इन गोलों को करीब 20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। इससे वे अच्छी तरह सेट हो जाएंगे और कैरेमल कोटिंग करना आसान रहेगा।

4. अब बनाएं कैरेमल
एक पैन में चीनी और पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। इसे तब तक पकने दें, जब तक चीनी पिघलकर सुनहरे-भूरे रंग के कैरेमल में न बदल जाए।

सॉफ्ट और क्रंची कैरेमल का कॉम्बिनेशन

5. नारियल के गोलों पर चढ़ाएं कैरेमल की परत
अब हर नारियल बॉल को सावधानी से गर्म कैरेमल में डुबोएं। एक्सट्रा कैरेमल को टपकने दें और इन्हें पार्चमेंट पेपर पर रख दें। कुछ देर बाद कैरेमल जम जाएगा और तैयार हो जाएगी आपकी बाला बायाना।

सोशल मीडिया पर क्यों छाई है Bala Baiana?
इस रेसिपी की सबसे खास बात इसका लुक और टेक्सचर है। बाहर से चमकदार और हल्की क्रिस्पी कैरेमल कोटिंग और अंदर से नरम नारियल की फिलिंग इसे आम कैंडी से अलग बनाती है। यही वजह है कि नारियल-कैरेमल से बनी यह मिठाई सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

अगर आप भी बच्चों के लिए बाजार की कैंडी से कुछ अलग और घर पर तैयार होने वाला मीठा स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो Bala Baiana Recipe को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बचे हुए उबले आलू फेंकना बंद करें! 10 मिनट में बनाएं Cheesy Corn Potato Cups

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: सरफराज खान फिर करते रह जाएंगे इंतजार? सुदर्शन की जगह के लिए 21 साल के बल्लेबाज से टक्कर

बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन को चोट के कारण इस सीरीज के लिए श्रीलंका पहुंचने से पहले ही बाहर का रास्ता देखना पड़ा है. अब उनकी जगह भऱने के लिए ही जद्दोजहद शुरू हो गई है. Sat, 08 Aug 2026 16:32:12 +0530

  Videos
See all

Sanctions Against Iran: अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान पर नए प्रतिबंधों की घोषणा कर दी | US-Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T11:15:42+00:00

भाई के जनाजे में शामिल होने झांसी जेल से प्रयागराज रवाना हुआ Ali Ahmed #AtiqAhmed #AliAhmed #Jhansi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T11:14:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers