Responsive Scrollable Menu

'रातों को अकेली रोई', तलाक के बीच सेलिना जेटली ने शेयर किया पोस्ट, खालीपन पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

Celina Jaitly Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय अपनी निजी जिंदगी के बेहद कठिन दौर से गुजर रही हैं. एक ओर जहां वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने भाई से जुड़े कानूनी मामले को लेकर संघर्ष कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ उनके पति Peter Haag के साथ तलाक का मामला भी चल रहा है. इसके अलावा वह अपने बच्चों की कस्टडी के लिए भी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं. इसी बीच उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है. 

तलाक और विवाद के बीच भावुक पोस्ट

सेलिना जेटली ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने मानसिक और भावनात्मक संघर्ष के बारे में खुलकर लिखा. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने कई रातें अकेले रोते हुए बिताईं और कई बार खुद को पूरी तरह टूटता हुआ महसूस किया. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। साथ में एक नोट लिखा. 

सेलिना ने लिखा है, 'हील कर रही हूं. अगर तुम मुझे खुश रहते हुए, अपना पसंदीदा खाना खाते हुए, खूबसूरत कपड़ों में मुस्कुराते हुए देखो, तो बस मुझे ऐसे ही रहने देना. तुमने वो रातें नहीं देखीं, जब मैं अकेले रोई. वो दिन नहीं देखे, जब मैं पूरी तरह से खाली महसूस करती थी. तुम्हें नहीं पता कि कितनी बार मैंने खुद से हार मानने की सोची. मैंने चुपचाप कई लड़ाइयां लड़ीं, जिन पर किसी ने ध्यान नहीं दिया. मैंने अकेले जीना सीखा. इसलिए जब तुम मुझे अब हंसते हुए देखो… तो जान लो कि ये सब आसान नहीं था.'

'ये मुस्कान दर्द से आई है'

अपने नोट में सेलिना ने ये भी कहा कि उनकी मौजूदा शांति और मुस्कान आसानी से नहीं मिली, बल्कि यह दर्द, टूटन और संघर्ष के बाद हासिल हुई है. उन्होंने उन लोगों को भी संदेश दिया जो मानसिक तनाव, दिल टूटने या कठिन समय से गुजर रहे हैं. उन्होंने लिखा, 'ये जो स्माइल है, वो दर्द के जरिए आई है. ये शांति मैंने कमाई है. जो लोग दर्द, दिल टूटने या सदमे से जूझ रहे हैं, वो मेरी बात ध्यान से सुनें, क्योंकि मैंने इसे खुद झेला है. अगर अभी लाइफ क्लियर न लग रही हो, तो दुनिया के पीछे मत भागो. खुद पर ध्यान दो. पहले अपने ठीक होने पर ध्यान दो, आगे बढ़ो. मजबूत, शांत, जागरूक और आत्मविश्वासी बनने का चुनाव करो... हर दिन थोड़ा-थोड़ा करके. और हां, रात तो तुम रोओगे, लेकिन कोई बात नहीं.'

पति पर गंभीर आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ महीने पहले सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए, जिनमें घरेलू हिंसा और मारपीट, मानसिक उत्पीड़न, अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव, अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करना शामिल हैं. वहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि अतीत में उन्हें डराने-धमकाने की घटनाएं हुईं. हालांकि, इन आरोपों पर कानूनी प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय अदालत द्वारा ही किया जाएगा.

शादी और परिवार

Celina Jaitly ने साल 2010 में Peter Haag से शादी की थी. इसके बाद 2012 में वह जुड़वां बेटों की मां बनीं. 2017 में फिर जुड़वां बच्चों को जन्म दिया. लेकिन दुर्भाग्यवश, उनमें से एक बेटे की एक गंभीर हृदय बीमारी (Hypoplastic Heart Condition) के कारण मौत हो गई. वर्तमान में वह अपने बच्चों की कस्टडी के लिए भी कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें: पीयूष मिश्रा ने अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर की बात, बोले- '15 साल में एहसास हुआ वो मेरी पत्नी है'

Continue reading on the app

बेंगलुरु में एनएच 44 का डिजाइन खराब, रखरखाव पर भी नहीं दिया जाता ध्यान: किरण मजूमदार-शॉ

बेंगलुरु, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फार्मा कंपनी बायोकॉन लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किरण मजूमदार-शॉ ने रविवार को एनएच 44 की डिजाइन और रखरखाव को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई और कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी इस मुद्दे का समाधान नहीं किया जा रहा है।

एनएच 44, बेंगलुरु को होसुर से जोड़ने वाला प्रमुख आईटी कॉरिडोर है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, पूरे देश में एनएचएआई अपने सड़क बुनियादी ढांचे की प्रशंसा करता है, फिर भी देश का प्रमुख आईटी कॉरिडोर एनएच44 (पूर्व में एनएच7) यानी होसुर रोड इतनी घटिया ढंग से डिजाइन किया गया और इसका रखरखाव खराब क्यों है?

उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, ये देखने में बेहद खराब है - डिवाइडर और बैरिकेड्स की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है और फुटपाथ पर डामर नहीं बिछा है।

आगे उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए लिखा कि सालों से कई शिकायतें करने के बावजूद, यहां कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इसके साथ ही उन्होंने एनएचएआई को टैग करते हुए लिखा, क्या यही वह रिकॉर्ड है जिसे एनएचएआई गौरवशाली मानता है?

इस पहले भी, देश की प्रमुख महिला उद्योगपति में शामिल शॉ ने पिछले साल देश में, विशेषकर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े महानगरों में, कचरे की बढ़ती समस्या पर गंभीर चिंता जताई थी।

पिछले साल अक्टूबर में एक एक्स पोस्ट में, उन्होंने इन शहरों की नगरपालिकाओं और राज्य सरकारों की इस मुद्दे के प्रति घोर अज्ञानता और लापरवाही की कड़ी आलोचना की थी। यह समस्या हाल ही में चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन गई है।

भारत की सबसे धनी महिलाओं में शामिल शॉ पहली पीढ़ी की कारोबारी है और उन्होंने 1978 में बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की थी। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ करीब 3.2 अरब डॉलर है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

David Warner Arrested: डेविड वॉर्नर को नशा करना पड़ा भारी, PSL 2026 के बीच हुए गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर इन दिनों पाकिस्तानी लीग में खेल रहे हैं और कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं. Tue, 07 Apr 2026 16:46:22 +0530

  Videos
See all

Amit Shah in Cachar: घुसपैठिए ममता और राहुल के 'वोट बैंक' हैं! अमित शाह का कछार रैली में बड़ा हमला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:46+00:00

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers