Video: साइबर ठगों के उड़ जाएंगे होश, एक्सपर्ट की ये 3 जादुई ट्रिक्स आपको रखेंगी हमेशा सुरक्षित
Cyber Security Tips: देश में बढ़ते साइबर अपराध और डिजिटल अरेस्ट जैसे खतरों के बीच साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट तरुण विग (इनेफू लैब्स) ने सुरक्षा के अचूक मंत्र साझा किए हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी सी जागरूकता आपको लाखों के चूने से बचा सकती है. सुरक्षा के 3 गोल्डन रूल्स में पहला डेटा की प्राइवेसी. हर मॉल या अनजान जगह पर अपना आधार और मोबाइल नंबर देने से बचें.आपका डेटा ही ठगों का सबसे बड़ा हथियार है. दूसरा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन. सोशल मीडिया और बैंकिंग ऐप्स पर इसे अनिवार्य रूप से लागू करें. यह सुरक्षा की वह दोहरी दीवार है जिसे भेदना लगभग नामुमकिन है. तीसरा अज्ञात लिंक्स से तौबा. प्ले स्टोर के बाहर से कोई भी ऐप डाउनलोड न करें. अनजान लिंक पर क्लिक करना आपके पूरे फोन का कंट्रोल हैकर्स को दे सकता है. यदि आप शिकार हो गए हैं, तो घबराएं नहीं. तुरंत टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर सेल में रिपोर्ट दर्ज कराएं.आप भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र की वेबसाइट पर भी शिकायत कर सकते हैं. एक्सपर्ट टिप डरें नहीं, सतर्क रहें. कोई भी सरकारी एजेंसी फोन पर आपको डिजिटल अरेस्ट नहीं करती.
राहुल गांधी का असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, कहा- मेरा 'बब्बर शेर' डालेगा जेल में
Rahul gandhi on Assam CM Himanta Biswa Sarma : असम के विश्वनाथ में राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. राहुल ने उन्हें देश का सबसे भ्रष्ट और नफरत फैलाने वाला मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के 'बब्बर शेर' उन्हें सलाखों के पीछे भेजेंगे. राहुल के इस बयान ने असम विधानसभा चुनाव 2026 की सियासी तपिश को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18













/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)







