फिल्म रामायण पर चीन के लोगों ने दिया रिएक्शन!:भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर की जगह सौरभ राज जैन को बेहतर बताया
रणवीर कपूर की फिल्म रामायण में भगवान राम का लुक हाल ही में रीवील किया गया, जिसे चीन के कथित इंटरनेट यूजर्स ने पसंद किया है। यह रिएक्शन रेडिट पर वायरल पोस्ट के जरिए सामने आए हैं, जहां लोगों ने विजुअल्स की तारीफ की, लेकिन भगवान राम के रोल के लिए एक्टर सौरभ राज जैन को बेहतर विकल्प बताया। 2 अप्रैल को रामायण के टीजर को यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किए जाने के बाद दर्शकों के रिएक्शन लगातार सामने आ रहे हैं। इसी बीच रेडिट पर एक वायरल पोस्ट में दावा किया गया कि चीन के इंटरनेट यूजर्स भी इस टीजर पर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्ट के अनुसार, एक यूजर ने फिल्म के विजुअल्स की तारीफ करते हुए लिखा कि यह सस्ते फैंटेसी ड्रामा से अलग और बेहतर नजर आती है। वहीं दूसरे यूजर ने भारतीय पौराणिक फिल्मों पर भरोसा जताया। सौरभ राज जैन को बेहतर बताया गया हालांकि, भगवान राम के किरदार को लेकर कुछ यूजर्स ने अलग राय रखी। कई यूजर्स ने लिखा कि स्टार प्लस के शो महाभारत में श्रीकृष्ण का रोल निभाने वाले सौरभ राज जैन इस भूमिका के लिए ज्यादा सही होते। एक यूजर ने कहा कि यह किरदार उनके लिए ही बना है। बता दें कि चीन में रामायण के कई रूपांतरणों को सेक्रेड लॉर्ड जैसे नामों से डब करके रिलीज किया गया, जिन्हें वहां के दर्शकों ने काफी पसंद किया है। गौरतलब है कि सौरभ राज जैन 2013-2014 में प्रसारित महाभारत में श्रीकृष्ण और 2014 के महादेव में भगवान विष्णु की भूमिका निभा चुके हैं। ये दोनों शोज चीन में भी लोकप्रिय रहे हैं, जिसके चलते वहां के दर्शक उन्हें राम के रूप में देखना पसंद कर रहे हैं।
संजय गुप्ता ने VFX को लेकर पुराना ट्वीट शेयर किया:कहा- रिलीज से पहले खुद की तारीफ नहीं की जाती, क्या रामायण पर तंज कसा?
डायरेक्टर संजय गुप्ता एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक पुराना ट्वीट दोबारा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बड़ी फिल्मों के VFX और उनके प्रमोशन के तरीके पर कमेंट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने द मैट्रिक्स, द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स, अवतार, ड्यून और स्टार वार्स जैसी फिल्मों का उदाहरण देते हुए कहा था कि इन फिल्मों ने अपने शानदार विजुअल इफेक्ट्स के बावजूद रिलीज से पहले खुद की तारीफ नहीं की, बल्कि उनका काम खुद बोलता था। संजय गुप्ता का यह ट्वीट ऐसे समय में सामने आया है, जब फिल्म रामायण के VFX को लेकर चर्चा हो रही है। ऐसे में उनके इस ट्वीट को रामायण के संदर्भ में जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी संजय गुप्ता खबरों में आ चुके हैं, जब उन्होंने ट्वीट किया था, “खोदा पहाड़ निकला चूहा”, जिसे लोगों ने फिल्म रामायण के टीजर पर तंज माना था, क्योंकि उनका यह ट्वीट रामायण में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर का लुक सामने आने के बाद किया गया था। हालांकि, बाद में उन्होंने साफ किया था कि उनका बयान किसी खास फिल्म के लिए नहीं था। रामायण के VFX को लेकर उठे सवाल फिल्म रामायण से भगवान राम का लुक हनुमान जयंती पर सामने आया। टीजर में युद्ध के सीन और शानदार VFX भी दिखे, जिसकी कई लोगों ने तारीफ की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म के सीन्स को हॉलीवुड फिल्मों की नकल बताया। टीजर में दिखाए गए युद्ध के सीन (लंका में) कुछ यूजर्स को हॉलीवुड फिल्मों जैसे लगे। कुछ ने इसे गेम ऑफ थ्रोन्स या अन्य हॉलीवुड फिल्मों से प्रेरित बताया। राक्षसों के डिजाइन और कुछ शॉट्स को लॉर्ड ऑफ द रिंग्स जैसी हॉलीवुड मूवीज से कॉपी बताया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने लिखा, "रामायण मूवी का टीजर कल रिलीज किया गया। बजट 4 हजार करोड़ रुपए, जबकि इस छोटे से टीजर में हमें कई शॉट्स ऐसे देखने को मिले जो हॉलीवुड मूवी से कॉपी किए गए हैं। सवाल यह है कि इतनी महंगी फिल्म में कॉपी शॉट्स से क्या लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है?" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "समस्या ये है कि बॉलीवुड वाले सब हॉलीवुड को कॉपी करने के लिए पगलाए रहते हैं। इस वाले टीजर में गेम ऑफ थ्रोन्स का शैडो साफ पता चलता है। रामायण मतलब VFX और CGI होता है, ये मान बैठे हैं बॉलीवुड वाले।" जब एक यूजर ने कहा कि रामायण के सीन गेम ऑफ थ्रोन्स, द डार्क नाइट और ड्यून: पार्ट टू जैसी फिल्मों से मिलते-जुलते हैं, तो दूसरे यूजर ने जवाब दिया कि बाहुबली के भी कई सीन दूसरी हॉलीवुड फिल्मों से मिलते-जुलते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 


















