US Iran Conflict: एक गलती और तबाही शुरू! ईरान-अमेरिका जंग का न्यूक्लियर मोड़; खाड़ी देशों में बढ़ी चिंता
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अब एक बेहद खतरनाक रूप ले लिया है. खासतौर पर ईरान के दक्षिणी तट पर स्थित बुशेहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर बार-बार हो रहे हमलों ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है. खबरों के मुताबिक, एक महीने में इस न्यूक्लियर प्लांट पर चार बार हमले हो चुके हैं.
परमाणु हादसे का खतरा
अब तक इस संघर्ष का असर तेल और गैस की सप्लाई पर दिख रहा था, लेकिन अब सबसे बड़ा खतरा परमाणु हादसे का है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची ने चेतावनी दी है कि अगर इस प्लांट पर सीधा हमला हुआ, तो इसका असर सिर्फ ईरान तक सीमित नहीं रहेगा. इसका रेडियोधर्मी असर खाड़ी देशों (GCC) तक फैल सकता है.
क्यों बढ़ गया है खतरा?
विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय सबसे बड़ा खतरा परमाणु बम नहीं, बल्कि परमाणु प्लांट पर होने वाला कोई हादसा है. अगर कोई मिसाइल गलती से या जानबूझकर न्यूक्लियर प्लांट के संवेदनशील हिस्सों जैसे कि रिएक्टर कोर, स्पेंट फ्यूल पूल और कूलिंग सिस्टम पर गिर जाती है, तो रेडियोधर्मी रिसाव (Radiation Leak) हो सकता है.
ऐसी स्थिति में रेडिएशन हवा और समुद्री धाराओं के जरिए सैकड़ों किलोमीटर तक फैल सकता है. इससे लाखों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है और समुद्री जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हो सकता है.
अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की चिंता
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने भी इस मामले पर चिंता जताई है. एजेंसी के प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने साफ कहा है कि किसी भी न्यूक्लियर साइट पर हमला नहीं होना चाहिए. हालांकि, एजेंसी ने यह भी कहा है कि अभी तक रेडिएशन लेवल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन खतरा बना हुआ है.
ईरान भी कर रहा है जवाबी हमला
यह लड़ाई एकतरफा नहीं है. ईरान भी इजराइल के न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बना रहा है. खासकर डिमोना न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर हमले की कोशिशें हो रही हैं. हाल ही में ईरान की मिसाइल ने नेगेव रेगिस्तान में उस जगह के पास हमला किया, जो डिमोना प्लांट से कुछ ही किलोमीटर दूर है. माना जाता है कि यहां इजराइल के पास कई परमाणु हथियार मौजूद हैं.
कितना घातक हो सकता है असर?
अगर इस तरह के किसी प्लांट पर हमला सफल हो जाता है, तो इसका असर बहुत विनाशकारी हो सकता है, इतना कि हिरोशिमा और नागासाकी जैसे हमलों से भी कई गुना ज्यादा तबाही हो सकती है.
पहले भी हो चुके हैं ऐसे खतरे
यह पहली बार नहीं है जब किसी न्यूक्लियर प्लांट पर युद्ध के दौरान खतरा पैदा हुआ हो. रूस-यूक्रेन युद्ध में भी जेपोरेजिया न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कई बार हमले हुए थे. इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि आधुनिक युद्ध में परमाणु ठिकाने सबसे संवेदनशील और खतरनाक लक्ष्य बन चुके हैं.
छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी
इस पूरे मामले में सबसे बड़ी चिंता यह है कि अगर कोई छोटी सी गलती भी हो गई, तो उसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ेगा. यह सिर्फ एक देश की समस्या नहीं रहेगी, बल्कि कई देशों की आबादी और पर्यावरण को प्रभावित करेगी. युद्ध के इस दौर में परमाणु संयंत्रों की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है, क्योंकि यहां हुई एक गलती पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकती है.
दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोदभराई, क्या Twins बच्चे पैदा करने वाली हैं एक्ट्रेस?
Divyanka Tripathi Godh Bharai: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनकी गोदभराई फंक्शन हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस खास मौके पर उनके साथ पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) भी एक्ट्रेस के साथ नजर आए. दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और यह पल उनके लिए काफी खास रहा. इसी के साथ यह चर्चा भी होने लगी, क्या दिव्यांका ट्विन्स बच्चे पैदा करन वाली हैं? आइए जानते हैं इस तरह के रूमर्स की वजह क्या है-
गोदभराई का वीडियो आया सामने
दिव्यांका और विवेक ने यह गोदभराई फंक्शन अपने घर पर ही रखा था. इसमें सिर्फ परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए. फंक्शन भले ही छोटा था, लेकिन इसमें प्यार और खुशी भरपूर थी. वीडियो में देखा गया कि परिवार ने सभी रस्में निभाईं और माहौल काफी इमोशनल और खुशियों से भरा रहा. इस दौरान दिव्यांका ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था और उसके साथ रेड दुपट्टा लिया हुआ था. उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था. वहीं विवेक कैजुअल लुक में दिखे और अपनी पत्नी का पूरा ख्याल रखते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस को काफी इंप्रेस किया.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के असलम चौधरी की पत्नी धुरंधर 2 के मेकर्स के खिलाफ लेंगी लीगल एक्शन? वजह बना बेटा
कपल ने खुद दी थी गुड न्यूज
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कई प्यारे पल देखने को मिले. वीडियो में विवेक, दिव्यांका के बेबी बंप की चूमते नजर आए और उसे सहलाते भी दिखे. दोनों हंसते हुए बातें कर रहे थे और उनकी खुशी साफ झलक रही थी. इन पलों ने फैंस को काफी इमोशनल कर दिया. बता दें कि पिछले महीने ही इस कपल ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी दी थी. दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं. उन्होंने बताया था कि शादी के कई साल बाद उनकी जिंदगी में यह नया चैप्टर शुरू होने जा रहा है. इस खबर के बाद से ही फैंस लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं.
ट्विंस को लेकर शुरू हुई चर्चा
गोदभराई के बाद अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है. कुछ रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिव्यांका ट्विंस (Twins) बच्चों को जन्म दे सकती हैं. इसी वजह से फैंस के बीच एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. हालांकि, इस बारे में कपल की तरफ से कोई भी कन्फर्मेशन नहीं दी गई है. सोशल मीडिया फैंस कह रहे हैं कि दिव्यांका का बेबी बंप सामान्य से ज्यादा बड़ा लग रहा है, ऐसे में वो ट्विंस को जन्म दे सकती हैं. इस बारे में दिव्यांका या विवेक ने कोई बयान नहीं दिया है. यह कहना सही नहीं होगा कि वह ट्विंस की उम्मीद कर रही हैं. फैंस जरूर इस खबर को लेकर एक्साइटेड हैं, लेकिन सच्चाई का पता वक्त आने पर ही चलेगा.
फैंस खुद को इस खुशी का हिस्सा कर रहे महसूस
दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी. लंबे समय बाद अब दोनों पेरेंट्स बनने जा रहे हैं. यह उनके रिश्ते का एक बड़ा और खास मोड़ है. फैंस भी उनके इस नए सफर को लेकर काफी खुश हैं और बेसब्री से उनके बच्चे के आने का इंतजार कर रहे हैं. गौरतलब है कि प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से ही दिव्यांका अपनी जर्नी से जुड़े अपडेट शेयर कर रही हैं. कभी फोटोशूट तो कभी छोटे-छोटे वीडियो के जरिए वह फैंस को अपनी लाइफ की झलक दिखा रही हैं. यही वजह है कि फैंस खुद को इस खुशी का हिस्सा महसूस कर रहे हैं. अब दोबारा गोदभराई के बाद से दिव्यांका और विवेक को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें: 'जाने-माने शैतान हैं', अक्षय कुमार के साथ क्यों ज्यादातर फिल्में बनाते हें प्रियदर्शन? खुद बताई वजह
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation




















