IITian श्रेयांश ने 2.3 करोड़ का पैकेज ठुकराकर चुना IAS का सफर, सेल्फ स्टडी से भेदा UPSC का चक्रव्यूह
Shreyansh Bardia Success Story: मध्य प्रदेश के हरदा जिले के रहने वाले श्रेयांश बार्डिया की कहानी साहस बयां करती है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में शानदार 194वीं रैंक हासिल कर श्रेयांश अब एक आईएएस (IAS) अधिकारी बनने जा रहे हैं।
Punjab Board Result 2026: पंजाब बोर्ड 5वीं-8वीं का रिजल्ट इस वीक आने की उम्मीद, ऐसे कर सकेंगे चेक
Punjab Board Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) की कक्षा 5वीं और 8वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पंजाब बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।
बता दें कि बोर्ड द्वारा इन कक्षाओं की परीक्षाएं 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र और अभिभावक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं, ताकि आगे की पढ़ाई और एडमिशन प्रक्रिया शुरू की जा सके।
पिछले साल के ट्रेंड को देखें तो कक्षा 8वीं का रिजल्ट 4 अप्रैल और 5वीं का रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया था। ऐसे में इस बार भी अप्रैल के पहले सप्ताह में परिणाम आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की गई है।
रिजल्ट कैसे चेक करें:
कक्षा 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।
वहीं, कक्षा 5वीं का रिजल्ट स्कूल स्तर पर जारी किया जाएगा। ऐसे में छात्र अपने स्कूल से संपर्क कर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
पिछले वर्ष कक्षा 5वीं में 99.54 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। वहीं, कक्षा 8वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.19 और लड़कों का 96.49 प्रतिशत दर्ज किया गया था।
बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। यदि कोई छात्र असफल होता है या परीक्षा नहीं दे पाता है, तो बोर्ड की ओर से दोबारा परीक्षा का अवसर भी दिया जाता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi














/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)






