Responsive Scrollable Menu

Haryana Police PMT Exam: हरियाणा पुलिस पीएमटी परीक्षा की तिथि घोषित, इस तारीख से होंगे फिजिकल टेस्ट

चंडीगढ़। हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने 5500 कांस्टेबल पदों के लिए शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) की तारीख घोषित कर दी है।

जारी शेड्यूल के मुताबिक, फिजिकल टेस्ट 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को मौका मिलने जा रहा है।

भर्ती विवरण की बात करें तो इसमें

  • 4500 पद पुरुष कांस्टेबल (GD)
  • 600 पद महिला कांस्टेबल (GD)
  • 400 पद पुरुष कांस्टेबल (GRP)

आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों का चयन HSSC ग्रुप C CET स्कोर के आधार पर किया जाएगा। यानी जिन अभ्यर्थियों का CET स्कोर अच्छा है, उन्हें इस भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।

आयोग द्वारा जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उम्मीदवारों के PMT/PST की तारीख, समय और एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक जारी किया जाएगा। उम्मीदवार hssc.gov.in पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय-समय पर वेबसाइट चेक करते रहें, ताकि किसी भी जरूरी अपडेट से चूक न जाएं।

Continue reading on the app

Happy Easter Wishes 2026: आज ईस्टर संडे पर अपने दोस्तों और परिवार को भेजें दिल छू लेने वाले ये संदेश, यीशु का मिलेगा आशीर्वाद

Happy Easter Wishes 2026: गुड फ्राइडे वो दिन होता है जब प्रभु यीशु अपने अनुयायियों के लिए सूली पर चढ़ गए थे, माना जाता है कि इसके तीन दिन बाद उनका पुनर्जन्म हुआ था और ये रविवार का दिन था जिसे ईस्टर संडे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन चर्च में खास प्रेयर की जाती हैं जिसमें ईसाई समुदाय के लोग शामिल होते हैं. इस दिन मोमबत्तियां जलाकर प्रभु यीशु के प्रेम और बलिदान को याद किया जाता है. लोग एक दूसरो को प्यार से विश करते हैं. फैमिली-दोस्तों के साथ समय बिताते हैं और उन्हें ट्रीट देते हैं. इस खास दिन पर अगर आप भी अपने दोस्तों और परिजनों को कुछ प्यार भरे कोट्स या संदेश भेजना चाहते हैं तो ईस्टर विश कर सकते हैं तो चलिए देख लेते हैं विशेज.

Happy Easter Wishes 2026 

ईस्टर से हो नई शुरुआत, 
ये दिन उम्मीदों का संदेश लाए, 
आपका हर दिन खुशियों की रोशनी से जगमगाए
हैप्पी ईस्टर

प्रभु यीशु की ब्लेसिंग्स आपको मिलती रहें, 
प्यार, दया की भावना हमेशा दिल में पलती रहे 
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर का पर्व प्रेम और शांति का संदेश लाया है, 
यीशु के उपदेशों पर चलें, 
ये प्यार का दिन आया है
Happy Eater 2026 

ऐ यीशू आ गए तुम वापस पास हमारे
तरस गए थे दर्शन को हम तुम्‍हारे 
जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने चमका दी किस्‍मत, 
पूरे किए सपने हमारे
Happy Easter 2026 Sunday

आपको और आपके परिवार को ईस्टर की शुभकामनाएं.
वसंत की सुंदरता और ईस्टर की आशा आपके दिल को
खुशी और सकारात्मकता से भर दे.
Happy Easter

ईस्टर के अंडे, फूलों की खुशबू और प्यारे खरगोश
सब मिलकर आपके जीवन में खुशियां लाएं!
हैप्पी ईस्टर!

प्रभु यीशु का प्रेम सभी के दिल में बस जाए, 
आप जहां भी जाएं सभी में प्यार ही फैलाएं 
हैप्पी ईस्टर

ईस्टर का यही है संदेश, 
सभी में बांटे खुशियां और प्यार, 
हर दिन बने खास, 
जिंदगी में आए बहार
ईस्टर की हार्दिक शुभकामनाएं 

ईस्टर का यह पावन अवसर सुख लेकर आए, 
आपके जीवन में नई रोशनी और प्यार उमंग भर जाए
हैप्पी ईस्टर

प्रभु यीशु के चरणों की धूल है हम,
प्रभु के लिये, प्यारे फूल है हम,
इन्हीं फूलों को बचाया और बगीचे को सजाया
हमारे पापों को प्रभु यीशू ने है अपनाया.
हैप्पी ईस्टर!

यह भी पढ़ें: Easter Sunday 2026: आज है ईस्टर संडे, जानें गुड फ्राइडे के बाद ईसाई क्यों मनाते हैं ये त्योहार और कब हुई शुरुआत?

Continue reading on the app

  Sports

RR vs MI: यशस्वी-वैभव के विस्फोट से दहली मुंबई इंडियंस, राजस्थान की लगातार तीसरी जीत

RR vs MI Match Result: बारिश के कारण ये मैच सिर्फ 11-11 ओवर का हो सका, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने जीत की हैट्रिक लगाई है. वहीं इस पहला मैच जीतकर बेहतरीन शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार है. Wed, 08 Apr 2026 00:28:46 +0530

  Videos
See all

Ramban District में Massive Landslide के बाद Jammu Srinagar National Highway बंद किया गया ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T23:55:00+00:00

Iran America War Update: खंडहर बना इजरायल, हमलों के बाद लेबनान के हालात | Trump | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T00:00:44+00:00

UP Poster Politics: पोस्टर वार से गरमाई UP की राजनीति कौन पड़ेगा भारी?|#ytshorts #shorts #yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T00:00:57+00:00

Iran America War Update: Kharg Island के बाद रात में अमेरिका करेगा भयंकर हमला । Atom Bomb | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-08T00:15:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers