Responsive Scrollable Menu

किचन का सबसे बड़ा झंझट खत्म! अब नहीं आएंगे प्याज काटते समय आंसू

Why Do Onions Make You Cry: प्याज काटते समय आंखों में जलन और आंसू आना आम बात है, लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय इससे राहत दिला सकते हैं। प्याज को पहले ठंडा कर लें या पानी में भिगो दें, इससे गैस का असर कम होता है। तेज चाकू और पंखे के सामने बैठकर काटने से भी जलन कम होती है और काम आसान बनता है

Continue reading on the app

गुजरात में होटलों और ढाबों पर छापेमारी, 1.40 लाख रुपए का जुर्माना और 615 किलो खाना नष्ट

गांधीनगर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात में बड़े स्तर पर होटलों और ढाबों समेत सैकड़ों भोजनालयों पर छापेमारी हुई है। इस दौरान अलग-अलग 17 होटलों और भोजनालयों पर 1.40 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया गया। वहीं लगभग 615 किलोग्राम खराब क्वालिटी का खाना नष्ट किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई होटलों, रेस्टोरेंट, ढाबों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों में पनीर (भारतीय कॉटेज चीज) और एनालॉग पनीर के इस्तेमाल में खाने की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए चल रहे प्रयासों का हिस्सा है। गुजरात भर में कुल 347 जगहों का निरीक्षण किया गया, जिनमें रेस्टोरेंट, ढाबे और खाने के स्टॉल शामिल थे।

अधिकारियों के अनुसार, सही जानकारी न दिखाने के लिए जिन लोगों पर जुर्माना लगाया गया, उनमें अहमदाबाद के होटल भी शामिल थे। वहीं, सूरत नगर निगम और राजकोट नगर निगम ने क्रमशः 52,300 रुपए और 3,600 रुपए का जुर्माना लगाया।

खाद्य एवं औषधि नियंत्रण प्रशासन (एफडीसीए) ने 4 अप्रैल को एक आदेश जारी कर सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिया कि वे साफ तौर पर बताएं कि वे दूध से बना पनीर इस्तेमाल कर रहे हैं या वनस्पति वसा, स्टार्च या अन्य चीजों से बना एनालॉग पनीर।

आदेश में कहा गया, दूसरी चीजों से बने उत्पादों पर पनीर का लेबल नहीं लगाया जाना चाहिए और न ही उन्हें पनीर के तौर पर बेचा जाना चाहिए। इसके बजाय उन्हें पनीर एनालॉग या एनालॉग के तौर पर बताया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने कहा कि ग्राहकों को गुमराह करने या गलत जानकारी देने की किसी भी कोशिश को नियम का उल्लंघन माना जाएगा और इसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि ये कदम दिखाते हैं कि गुजरात भर में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करने और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता लगातार बनी हुई है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी

 कुछ साल पहले तक नजफगढ़ में रहने वाले रेलवे सुरक्षा बल के सहायक सब इंस्पेक्टर (एएसआई) राम निवास यादव अपने सबसे छोटे बेटे प्रिंस के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित थे, जिसकी दिलचस्पी केवल टेनिस बॉल टूर्नामेंट में यॉर्कर गेंदबाजी करने में थी। लेकिन इस युवा क्रिकेटर को खुद पर भरोसा था और उसने अपने पिता से सीधे शब्दों में कह दिया, ‘‘आप मेरी चिंता करना छोड़ दो। मैं अपने से कुछ कर लूंगा।’’ अब बात करते हैं 2026 की। वह बेपरवाह दिखने वाला लड़का अपने वादे पर खरा उतर चुका है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के इस स्विंग गेंदबाज का नाम है प्रिंस यादव, जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अक्षर पटेल और ईशान किशन जैसे अनुभवी भारतीय बल्लेबाजों के डिफेंस को भेदने में सफल रहा। प्रिंस के पिता रामनिवास ने कहा, ‘‘कोई भी पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होगा और मैं भी था। 18 साल की उम्र तक उसने चमड़े की गेंद से एक बार भी गेंदबाजी नहीं की थी। मैंने उसे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की परीक्षा में बैठने के लिए मजबूर किया। वह शारीरिक रूप से फिट था, लेकिन लिखित परीक्षा के लिए अच्छी तरह से तैयार नहीं था क्योंकि उसका ध्यान कहीं और था।’’

रामनिवास ने आखिर अपने बेटे की जिद मान ली क्योंकि उनके पास अपने बेटे का साथ देने के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘बेटे की ज़िद है और हमें पूरा करना था। एक एएसआई के वेतन में कितना ही गुज़ारा हो पाता है। लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने उसे अपनी इच्छा पूरी करने दी।’’ प्रिंस के शानदार प्रदर्शन के बाद अब नजफगढ़ के खेड़ा डाबर गांव से भी लोग उनके घर पर बधाई देने के लिए आने लगे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पहले हमारे इस इलाके को लोग इसलिए जानते थे क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति साहिबा (प्रतिभा पाटिल) चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेदिक संस्थान का उद्घाटन करने (2012में) यहां आई थी। अब हमारा इलाका क्रिकेट के लिए फेमस हो गया है।’’ राम निवास के अनुसार प्रिंस के पहले और अब तक के एकमात्र कोच अमित वशिष्ठ और भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने उनके खेल में निखार लाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, “मैं अमित सर का जितना भी शुक्रिया अदा करूं, कम है। उन्होंने प्रिंस को टेनिस टूर्नामेंट खेलते हुए देखा और उसे नजफगढ़ स्थित अपनी अकादमी से जुड़ने के लिए कहा। प्रदीप जी (सांगवान) भी अमित सर के शिष्य थे और उन्होंने प्रिंस को फिटनेस में मदद की।’’ एक समय ऐसा भी था जब प्रिंस अपनी पीठ पर रेत की बोरी बांधकर धान के खेतों में दौड़ते थे ताकि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा मजबूत बन जाए।

रामनिवास ने कहा, ‘‘प्रदीप ने उसका बहुत मार्गदर्शन किया और अमित सर ने उसके खेल में सुधार किया। मैं डीपीएल (दिल्ली प्रीमियर लीग) और नयी दिल्ली टीम को कैसे भूल सकता हूं। अगर डीपीएल नहीं होता, तो मुझे नहीं लगता कि मेरे बेटे की प्रगति इतनी तेज़ होती। इसलिए मैं डीडीसीए और विजय दहिया सर का भी आभारी हूं।’’

प्रिंस के कोच वशिष्ठ ने कहा,‘‘वह यॉर्कर गेंदें फेंक सकता था और टेनिस बॉल को भी अच्छी गति से स्विंग करा सकता था। जब मैंने उसे देखा तो मैंने उसके दोस्तों से कहा कि वे उसे मुझसे मिलने के लिए कहें। वह पहले से ही 18 साल का था और उसके पास अपनी काबिलियत साबित करने के लिए बहुत कम समय था।’’ वशिष्ठ को लगता है कि प्रिंस की कड़ी मेहनत करने की क्षमता ही उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

उन्होंने कहा, ‘‘वह कड़ी मेहनत करने से पीछे नहीं हटा। वह दिल्ली की भीषण गर्मी में भी दो घंटे गेंदबाजी कर सकता है। प्रदीप के साथ काम करने से उसकी फिटनेस में सुधार हुआ है। वह जहीर खान और भरत अरुण से भी टिप्स ले चुका है। अब उसकी सफलता की कोई सीमा नहीं है।

Tue, 07 Apr 2026 17:17:33 +0530

  Videos
See all

Patna में BJP के 47वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, नेताओं की उपस्थिति और दीप प्रज्वलन | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:44:10+00:00

Unauthorized Colonies में Residents के लिए सरकार का बड़ा उपहार, ‘As-is Where-is’ REGULARISATION #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:40:12+00:00

Breaking News: Ghaziabad के Indirapuram की एक सोसायटी में 18 वर्षीय लड़की की संदिग्ध मौत से सनसनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:36:30+00:00

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को झटका, इतने मैचों से बाहर हुए मिचेल स्टार्क | N18V | Mitchell Starc |TOp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T11:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers