श्रीलंका ने दिखाया बड़ा दिल, ऑलआउट हुए बिना ही टीम इंडिया को दे दी बैटिंग, जानिए बाकी रह गए थे कितने विकेट
IND VS SLXI: कोलंबो में भारत और श्रीलंका इलेवन के बीच 3 दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस जीतकर लंकाई कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. जहां, भारत की ओर से बेहद निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. पहले दिन भारत ने श्रीलंका के 8 विकेट चटकाए. लेकिन, दूसरे दिन श्रीलंका बल्लेबाजी के लिए नहीं आई और उन्होंने भारतीय टीम को बल्लेबाजी का न्यौता दे दिया.
बल्लेबाजी के लिए उतरी टीम इंडिया
SLC XI have declared their first innings on their overnight score of 363/8.
— BCCI (@BCCI) August 8, 2026
Over to our batters as Day 2 of the warm-up match begins ????????
Updates ▶️ https://t.co/g7rdlUUjY2 pic.twitter.com/QvaB5p7CzA
श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक गेंदबाजी देखने को मिली. पहले दिन श्रीलंका की ओर से अच्छी बल्लेबाजी हुई और 90 ओवर के खेल में 368 रन बनाए और भारतीय गेंदबाज 8 विकेट ले सके. इस तरह टीम इंडिया लंकाई टीम को पहले दिन ऑलआउट नहीं कर पाई. मगर, दूसरे दिन मेजबान टीम ने भारत को बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया.
भारतीय गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल
श्रीलंका इलेवन के साथ खेले जा रहे वॉर्म-अप मैच की पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का बुरा हाल हुआ. कोलंबो में पहली पारी में भारत की ओर से 7 गेंदबाज एक्शन में दिखे. रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने 2-2 विकेट लिए. तो वहीं, गुरनूर बरार ने एक विकेट झटका. इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने 13 ओवर फेंके, जिसमें 44 रन लुटाए. प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर किए, जिसमें 32 रन लुटाए. सारांश जैन ने 11 ओवर फेंका, जिसमें 54 रन लुटाए और बिना विकेट रहे.
ये भी पढ़ें: 'आप तो उत्तराखंड के गौरव हैं...', ऋषभ पंत की मांग पर आ गया CM धामी का जवाब, जानिए क्या-क्या कहा...
भारतीय क्रिकेटर्स ने गुपचुप तरीके से 7 साल बड़ी लड़की से रचाई शादी, कौन हैं KKR के स्टार ऑलराउंडर की पत्नी?
Ramandeep Singh Marriage : भारत के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. उनकी शादी एक 7 साल बड़ी लड़की से हुई है. आपको बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर रमनदीप सिंह की शादी की तस्वीरें बीते रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. पंजाब के 29 वर्षीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट की. इससे रमनदीप की शादी का पता चला. रमनदीप ने चार्ली चौहान से शादी की है.
दरअसल, भारतीय क्रिकेटर रमनदीप सिंह ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की है. रमनदीप की शादी में क्रिकेट जगत से पंजाब के क्रिकेटर नमन धीर, अश्विनी कुमार, अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बरार पहुंचे. इन सभी खिलाड़ियों ने उनकी शादी की फोटो अपनी स्टोरी पर लगाई और पोस्ट किया. इसमें रमनदीप सिंह की पत्नी भी बहुत संदुर लग रही हैं. ऐसे में कई फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि, रमनदीप सिंह की पत्नी कौन हैं. तो आइए आज हम आपको इसके बारे में बताने वाले हैं.
Arshdeep Singh, Naman Dhir, Ashwini Kumar, Jassinder Singh and friends at Ramandeep Singh's Marriage ???? pic.twitter.com/7LRyeZuR9v
— Ayush Singh (@Ayush_Singh27) August 7, 2026
कौन हैं रमनदीप सिंह की पत्नी?
रमनदीप सिंह की पत्नी का नाम चार्ली चौहान है. वो एक एक्ट्रेस हैं, जो कई रियलिटी शो और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं. वो पंजाब में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं. चार्ली चौहान काफी लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. उनका जन्म शिमला में हुआ था. चार्ली ने "बेस्ट फ्रेंड्स फोरेवर", "कैसी ये यारियां", MTV रोडीज और नच बलिए जैसे टीवी शो में भी काम किया है. वहीं चार्ली ने ‘द उसुअल नाइट’ और ‘द लव बाइट्स’ जैसी दो शॉर्ट फिल्मों में भी काम कर दुनिया को अपना हुनर दिखाया है.
Just Married! ????✨
— Aviral Shukla (@Aviralcric) August 7, 2026
KKR all-rounder Ramandeep Singh ties the knot with popular TV star Charlie Chauhan in a beautiful, intimate ceremony! Wishing the newlyweds a lifetime of love, laughter, and togetherness. ❤️????????#RamandeepSingh #CharlieChauhan #KKR #IPL #JustMarried… pic.twitter.com/Bjvva6H1b3
रमनदीप सिंह की कप्तानी चार्ली चौहान 36 साल की हैं. उन्होंने 2029 में रोडिज शो से अपना करियर शुरू किया था. अब तक वो लगातार एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं. वो
ये भी पढ़ें : 'फिटनेस उनकी सबसे बड़ी दुश्मन...' हरभजन सिंह ने कप्तान शुभमन गिल पर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








