Responsive Scrollable Menu

MP में बड़ा झटका! 126 प्राइवेट अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर, अब फ्री इलाज बंद

मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना को लेकर एक बड़ा और सख्त फैसला लिया गया है। प्रदेश के 126 निजी अस्पतालों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था में हलचल तेज हो गई है। इस फैसले के बाद अब इन अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत मिलने वाला मुफ्त इलाज बंद …

Continue reading on the app

ध्रुव जुरेल ने 42 गेंदों पर बनाए 75 रन, फिर भी उन्हें क्यों नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड? जानिए किसने मारी बाजी

GT VS RR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक कांटे की टक्कर वाला मुकाबला खेला गया. इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 211 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया, जिसका पीछा करने उतरी GT 204 रन ही बना पाई और 6 रन से गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज कर ली. इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए ध्रुव जुरेल ने 75 रनों की तूफानी पारी खेली. मगर, इसके बावजूद जुरेल को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं मिला. तो आइए जानते हैं ये अवॉर्ड किसने जीता...

ध्रुव जुरेल ने बनाए 42 गेंद पर 75 रन

गुजरात टाइटंस के साथ खेले गए मैच में ध्रुव जुरेल ने कमाल की बल्लेबाजी की और वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे. कैप्टन रियान पराग ने उन्हें प्रमोट किया और नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए भेजा. जहां, उन्होंने 42 गेंदों पर 75 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 छक्के-5 चौके लगाए. उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 178.57 का रहा. जुरेल की इस पारी की मदद से ही RR ने अहमदाबाद में 210 रन बोर्ड पर लगाए थे.

किसने जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

राजस्थान रॉयल्स के दिए 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन ही बना सकी. वैसे तो RR की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली. लेकिन, गुजरात को 204 रन पर रोकने का क्रेडिट रवि बिश्नोई को जाता है, जिन्होंने अपनी फिरकी में फंसाकर जीटी के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया.

उन्होंने 4 ओवर का कमाल का स्पेल फेंका, जिसमें 41 रन देकर 4  विकेट झटके. उनकी इस शानदार गेंदबाजी के लिए GT VS RR मैच में रवि बिश्नोई को ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. रवि बिश्नोई ने साईं सुदर्शन को सबसे पहले आउट किया, 73 रन पर तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे. फिर ग्लेन फिलिप को 3, वॉशिंगटन सुंदर को 4, राहुल तेवतिया को 12 रन पर चलता किया.

राजस्थान रॉयल्स ने 6 रन से जीता रोमांचक मैच

GT VS RR के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बोर्ड पर लगाए. आरआर की ओर से यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन फिर आरआर के गेंदबाजों ने आखिर में अपनी टीम को जीत दिलाई और गुजरात को 204/8 रन पर ही रोक दिया.

ये भी पढ़ें: 'उनकी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है...', रियान पराग ने जीतने के बाद किसके लिए दिया ऐसा बयान

Continue reading on the app

  Sports

दुनिया के 5 क्रिकेटर...जिन्होंने बिना शतक लगाए बना दिए सबसे ज्यादा रन, सेंचुरी से 1 कदम रह गए दूर

5 cricketers Most runs in a career without hundred in Test: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में शेन वॉर्न के नाम बिना एक भी शतक लगाए सर्वाधिक रन बनाने का विश्व कीर्तिमान है. उनके बाद निरोशन डिकवेला और मिचेल स्टार्क का नंबर आता है, जो 99 के फेर में फंसकर चूके. टिम साउदी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और सबसे अधिक 98 छक्कों से प्रभावित किया, वहीं भारत के चेतन चौहान सर्वश्रेष्ठ औसत के साथ इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर रहे. ये आंकड़े बताते हैं कि कभी-कभी महानतम योगदान देने के बावजूद जादुई तिहरा अंक किस्मत में नहीं होता. Sun, 5 Apr 2026 16:22:21 +0530

  Videos
See all

Kerala Election 2026: Amit Shah ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, कहा- राहुल बाबा सही कहते हैं #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T11:03:56+00:00

Seema Haider Dance Viral Video : सीमा हैदर के डांस ने कर दिया सबको हैरान | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T11:11:42+00:00

Shorts : SP की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं महिला सिपाही | Top News | Viral News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T11:15:05+00:00

CM Yogi बोले: त्रेता युग में Islam नाम की कोई चीज नहीं थी | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T11:06:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers