Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में बारिश से सुबह की शुरुआत, UP में ओले तो बिहार में वज्रपात को लेकर IMD का अलर्ट
Aaj Ka Mausam: अप्रैल की शुरुआत में जहां आमतौर पर तेज गर्मी पड़ने लगती है, वहीं इस बार मौसम ने सबको चौंका दिया है. राजधानी दिल्ली-NCR समेत देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है. सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन में भी हल्का अंधेरा जैसा महसूस हो रहा है. कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच रही है.
इस अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को काफी प्रभावित किया है. सड़कों पर पानी भर गया है, ट्रैफिक धीमा हो गया है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं. यह बदलाव सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे उत्तर भारत और देश के अन्य हिस्सों में भी इसका असर देखा जा रहा है.
IMD ने बताया बदलाव का कारण
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बदलाव के पीछे एक नहीं बल्कि कई मौसम सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं. खासतौर पर दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और कई चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सिस्टम देश के अलग-अलग हिस्सों में असर डाल रहे हैं. 7 और 8 अप्रैल को इनका प्रभाव और तेज होने की संभावना है. इसके कारण उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में तेज हवाएं, बारिश और ओले गिरने का सिलसिला जारी रह सकता है.
दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह बारिश
दिल्ली-NCR की सुबह की शुरुआत ही बारिश से हुई. यहां नोएडा और आस-पास के इलाकों में बूंदा-बांदी देखने को मिली है. अनुमान लगाया जा रहा है कि 5 से 8 अप्रैल के बीच मौसम लगातार खराब रहेगा. इस दौरान तेज हवाएं (30 से 50 किमी/घंटा या उससे ज्यादा), गरज-चमक और बारिश जारी रह सकती है. तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन इससे स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. पेड़ गिरने, जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.
यूपी में आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में भी मौसम ने खतरनाक रूप ले लिया है. पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड में तेज आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किमी/घंटा तक हो सकती है. कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इससे बिजली आपूर्ति बाधित होने और पेड़ गिरने का खतरा है. किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय है क्योंकि गेहूं और दलहन की फसलें खराब हो सकती हैं.
बिहार में वज्रपात का खतरा बढ़ा
बिहार में भी मौसम तेजी से बदला है. पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखा जा रहा है. यहां भी वज्रपात और ओलावृष्टि का खतरा बढ़ गया है. तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट संभव है.
राजस्थान में हवाई यातायात पर पड़ सकता है असर
राजस्थान में धूल भरी आंधी और तेज हवाओं का खतरा है. जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और अजमेर में हवा की रफ्तार 70-80 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. इससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.
एमपी में बारिश और ओले गिरने की संभावनाएं
मध्य प्रदेश में भी मौसम सक्रिय है. भोपाल, रीवा और सतना जैसे क्षेत्रों में तेज हवाएं, बारिश और ओले गिरने की संभावना है. 5 से 7 अप्रैल के बीच बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ सकती हैं.
पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन का खतरा
पहाड़ी राज्यों में भी हालात गंभीर हैं. उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा है. हिमाचल प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, जबकि जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और बर्फबारी से बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है.
पूर्वोत्तर राज्यों में आ सकती है बाढ़
दक्षिण भारत में भी मौसम बदला हुआ है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों जैसे असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
रियान पराग का सेलिब्रेशन क्यों चर्चा में, गुजरात को हराने के बाद मैदान पर ऐसा क्या कर दिया, वीडियो देखिए
Ryan parag celebration : इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शनिवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ सांसे रोक देने वाले रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल की. आखिरी बॉल तक चले मैच में लिए गए फैसले के लिए कप्तान रियान पराग की तारीफ हो रही है. उनका सेलिब्रेशन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18






















