Breaking News Today Live Updates: पीएम मोदी आज पहुचेंगे कूच बिहार, BJP के बंगाल अभियान की करेंगे शुरुआत
Breaking News Today Live Updates: आज 05 अप्रैल 2026 और दिन रविवार है. दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत के ज्यादा इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है. तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई है. वहीं मध्य पूर्व में अभी भी जंग जारी है. आज इस जंग का 37वां दिन है. दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले हो रहे हैं. अमेरिका-इजरायल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं तो वहीं ईरान इजरायली शहरों के साथ-साथ खाड़ी के देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले कर रहा है.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रचार अभियान की शुरुआत करने के लिए कूच बिहार का दौरा करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर के आसपास ऐतिहासिक रास मेला मैदान में 'विजय संकल्प सभा' को संबोधित करेंगे, जो उत्तर बंगाल में पार्टी के गहन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत का प्रतीक होगा. उधर केरल, तमिलनाडु और असम में भी सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव अभियान में जुटी हुई हैं. ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…
हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
Aaj ka Kumbh Rashifal 05 April 2026: करियर देगा नए मौके, परिवार में गूंजेंगी खुशियां, काम में बरतें सावधानी
Aaj ka Kumbh Rashifal 05 April 2026: कुंभ राशि के लिए 5 अप्रैल 2026 का दिन मिला-जुला रहने वाला है. करियर में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन धैर्य और सावधानी जरूरी है. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रुका हुआ धन मिल सकता है. परिवार में खुशी का माहौल रहेगा, सेहत सामान्य बनी रहेगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18























