Responsive Scrollable Menu

राजस्थान के 6 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे:UP में आंधी-बारिश से ऑटो पर पेड़ गिरा, 2 की मौत; हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। राजस्थान के छह जिलों में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे। झालावाड़ में ओले गिरने के कारण गाड़ियों के शीशे टूट गए। वहीं कोटा जिले के डिपरी में चंबल नदी पर बनने वाले पुल के शिलान्यास कार्यक्रम का टेंट तेज आंधी में उड़ गया। मध्य प्रदेश के बैतूल और ग्वालियर में शनिवार शाम को ओले गिरे। सड़कें सफेद नजर आने लगीं। प्रदेश के 45 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी है। सिवनी और रीवा में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। यूपी के चार जिलों में भी शनिवार शाम को जमकर ओले गिरे। कानपुर में धूल भरी आंधी के बाद बारिश हुई। हैलट अस्पताल में पानी भर गया। वहीं एक ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर गया। इसमें ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। पंजाब के पठानकोट, अमृतसर और मोगा में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी बिछी दिखी। वहीं, शाम को जालंधर में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में शनिवार को बर्फबारी हुई। अटल टनल रोहतांग में बर्फबारी के बाद गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। वहीं शिमला में भारी ओलावृष्टि हुई। देशभर में बारिश-बर्फबारी की 3 तस्वीरें… दिल्ली-NCR में 1000 km तक घने बादल दिल्ली-NCR, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और MP में शनिवार को मौसम अचानक बदल गया। IMD ने यलो अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश, ओले और 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी है। इसकी वजह सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है, जिससे 1000 किमी तक लंबे घने बादल बने हैं।

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:तमिलनाडु के कुन्नूर में मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल

तमिलनाडु के कुन्नूर में एक मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस नामक्कल से आ रही थी। इसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, शरीर पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के अंदर दो लोगों के शव मिले। मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार और अमित के रुप में की गई है। वे दोनों भाई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच है। शुरुआती जांच में शवों पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

यशस्वी-वैभव के तूफान में उड़ी मुंबई इंडियंस, जीत की हैट्रिक लगाकर राजस्थान रॉयल्स नंबर-1

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 27 रन से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई. बारिश के चलते 11-11 ओवर के हुए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट खोकर 150 रन बोर्ड पर लगाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की बल्लेबाजी खुश खास नहीं रही, जिसका खामियाजा उन्हें हार से उठाना पड़ा. मुंबई की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन तक ही पहुंच सकी. Wed, 8 Apr 2026 00:38:17 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका युद्ध पर बड़ी खबर |Trump |Iran Israel War | Khamenei |World War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:30:17+00:00

News Ki Pathshala | Deadline से पहले Trump की Iran को धमकी ! क्या होगा Middle East में बड़ा धमाका? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:09:11+00:00

News Ki Pathshala | US Vs Iran War | Donald Trump की सनक जारी ! क्या आज Iran पर होगा बड़ा हमला ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:25:01+00:00

Trump accused of genocide threat after warning Iran its “civilisation will die tonight” | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-07T22:20:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers