Responsive Scrollable Menu

इतिहास रचने के लिए तैयार है 'धुरंधर 2', 1000 करोड़ की दहलीज पर खड़ी फिल्म, 17 दिनों में हुआ रिकॉर्डतोड़ कलेक्शन

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया, जिससे इसका कुल कलेक्शन 1000 करोड़ के बिल्कुल करीब पहुंच चुका है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह जासूसी थ्रिलर बॉक्स ऑफिस पर हर दिन डबल डिजिट में कलेक्शन कर रही है और अब तक कई फिल्मों की कमाई को पछाड़ चुकी है. सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है, फिल्म की इस सुनामी ने साबित कर दिया है कि बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है.

Continue reading on the app

IPL में आज पहला मैच RCB vs CSK:चेन्नई सीजन के अपने दोनों मैच हारी, बेंगलुरु के खिलाफ 61% मैच जीते

IPL में आज लगातार दूसरे दिन डबल हेडर खेला जाएगा। दिन का दूसरा और सीजन का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7:00 बजे होगा। इस सीजन बेंगलुरु ने हैदराबाद को हराकर जीत से शुरुआत की थी। वहीं, चेन्नई की टीम दोनों मुकाबले हार चुकी है। पॉइंट्स टेबल में RCB तीसरे स्थान पर है, जबकि CSK 10वें नंबर पर है। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच हैदराबाद में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरे मैच का प्रीव्यू… CSK ने RCB के खिलाफ 61% मुकाबले जीते बेंगलुरु और चेन्नई के बीच अब तक कुल 36 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु को 13 मुकाबलों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। ऐसे में CSK ने RCB के खिलाफ 61% मैच जीते हैं। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 12 बार सामना हुआ है। इसमें बेंगलुरु ने 6 और चेन्नई को 5 मैचों में जीत मिली। एक मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। दोनों ही टीमों के बीच पिछले सीजन दो मुकाबले हुए थे। दोनों ही बेंगलुरु ने अपने नाम किए थे। चेन्नई सुपर किंग्स की बॉलिंग कमजोर चेन्नई के बल्लेबाजों ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। आयुष म्हात्रे ने पंजाब के खिलाफ अर्धशतक जमाते हुए 43 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 73 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 28 रन का योगदान दिया, जबकि सरफराज खान ने सिर्फ 12 गेंदों में तेज 32 रन बनाए। शिवम दुबे ने नाबाद रहते हुए 27 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, टीम के गेंदबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके और 210 रन का बड़ा टारगेट भी डिफेंड नहीं कर पाए। कोहली की पहले मैच में फिफ्टी RCB के लिए विराट कोहली ने सीजन के पहले ही मुकाबले में फिफ्टी लगा दी थी। हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए कोहली ने 69 रन की पारी खेली। उनकी फिफ्टी की बदौलत टीम ने 201 का टारगेट 15.4 ओवर में चेज कर लिया था। बॉलिंग डिपार्टमेंट में जैकब डफी ने 3 विकेट लिए थे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। RCB ने 202 रन का टारगेट 16वें ओवर में चेज किया एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। सीजन के पहले मैच में बेंगलुरु और हैदराबाद आमने-सामने थे, जहां हैदराबाद ने 202 रन का टारगेट दिया था। बेंगलुरु ने इस टारगेट को सिर्फ 16वें ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अब तक कुल 101 IPL मैच खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 43 और पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने 54 मैच जीते हैं, जबकि 4 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं। इस ग्राउंड का सबसे बड़ा टीम स्कोर 287/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बनाया था। बेंगलुरु में 25% बारिश के आसार रविवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना है, मौसम विभाग के अनुसार बारिश के 25% आसार हैं। सुबह के समय धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। आज बेंगलुरु का तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा की रफ्तार करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल। चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी और खलील अहमद, जैमी ओवरटन। मैच कहां देख सकते हैं? IPL मैचों का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मैच के स्कोर और सभी अपडेट्स दैनिक भास्कर ऐप पर भी देखे जा सकते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

GT vs RR: भाई की कुर्बानी का दिखा रंग, किसान के बेटे ने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद

Ashok Sharma fastest ipl 2026 Ball: अपने करियर का सिर्फ़ दूसरा आईपीएल मैच खेल रहे अशोक शर्मा ने शनिवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैच में ज़बरदस्त गेंदबाजी की। दाएं हाथ के पेसर ने 154.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो आईपीएल 2026 की अबतक की सबसे तेज गेंद है। अशोक ने चार ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिया और वेस्ट इंडीज़ के पावर-हिटर शिमरॉन हेटमायर को आउट किया।

154.2 KMPH की इस गेंद ने एनरिक नॉर्खिया के 151.6 किलोमीटर प्रति घंटे को पीछे छोड़ दिया, और यह पिछले दो आईपीएल सीज़न की सबसे तेज़ गेंद भी है। कुल मिलाकर, इस गेंद ने अशोक को आईपीएल इतिहास की सबसे तेज़ गेंदों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल कर दिया, और वह कगिसो रबाडा के साथ नौवें स्थान पर रहे।

कौन हैं अशोक कुमार?
गुजरात अशोक की पहली आईपीएल फ़्रेंचाइज़ी नहीं है। कुछ साल पहले, उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 55 लाख में अपना पहला आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने से पहले राजस्थान के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम किया था। लेकिन, उन्हें तीन बार की चैंपियन टीम के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला और बाद में वे राजस्थान रॉयल्स में लौट आए, जिन्होंने 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें 30 लाख में साइन किया। फिर भी, अशोक को अपने आईपीएल डेब्यू के लिए इंतज़ार करना पड़ा, एक और सीज़न बेंच पर बिताने के बाद गुजरात टाइटन्स ने उन्हें 2026 सीज़न से पहले 90 लाख में ले लिया।

IPL इतिहास की सबसे तेज़ गेंद
157.7 kmph - शॉन टेट (राजस्थान रॉयल्स, 2011)
157.3 kmph - लॉकी फर्ग्यूसन (गुजरात टाइटन्स, 2022)
157 kmph - उमरान मलिक (सनराइजर्स हैदराबाद, 2022)
156.7 kmph - मयंक यादव (लखनऊ सुपर जायंट्स, 2024)
156.2 kmph - एनरिक नॉर्खिया (दिल्ली कैपिटल्स, 2020)
154.2 kmph - अशोक शर्मा (गुजरात टाइटन्स, 2026)

डेल स्टेन के फैन हैं अशोक
साउथ अफ्रीका के दिग्गज पेस बॉलर डेल स्टेन के पक्के फ़ैन, अशोक ने आख़िरकार 31 मार्च को मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के ख़िलाफ़ अपना आईपीएल डेब्यू किया। उन्होंने मार्को यानसेन का विकेट लिया और कप्तान शुभमन गिल को इम्प्रेस किया।

गिल भी अशोक की गेंदबाजी से थे प्रभावित
दाएं हाथ के इस गेंदबाज़ ने लगातार 140 से 145 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकी और धीमी गेंदें भी डालीं। हालांकि उन्होंने अपने पहले दो ओवर में 26 रन दिए, लेकिन डेथ ओवरों में उन्होंने ज़बरदस्त वापसी की, और 18वां शानदार ओवर फेंका जिसमें यानसेन का विकेट मिलाकर सिर्फ़ पांच रन बने।

मैच के बाद गिल ने कहा था, 'उसने फ्रंट में और मुझे लगता है कि बैक में भी काफी अच्छी बॉलिंग की। वह पक्का ऐसा खिलाड़ी है, जो ज़्यादा मैच और एक्सपीरियंस के साथ हमारे लिए बहुत कीमती साबित होगा।'

राजस्थान के लिए अपने शानदार डोमेस्टिक सीज़न के बाद गुजरात ने अशोक को एक होनहार टैलेंट के तौर पर पहचाना। 23 साल के अशोक ने चार फर्स्ट-क्लास मैचों में 14 विकेट, सात लिस्ट-ए गेम्स में 13 विकेट और 12 T20 मैचों में 24 विकेट लिए।

भाई की कुर्बानी का बदला चुकाना
पिछले नवंबर में स्पोर्ट्सस्टार के साथ एक इंटरव्यू में, मुंबई के खिलाफ शानदार परफॉर्मेंस के बाद, जिसमें उसने अजिंक्य रहाणे, सरफराज खान और सिद्धेश लाड सहित तीन अहम विकेट लिए थे, इमोशनल अशोक ने अपने भाई की कुर्बानी के बारे में बात की।

अशोक ने कहा था, 'मेरे बड़े भाई, अक्षय, डिस्ट्रिक्ट लेवल पर खेले, लेकिन उन्होंने मेरे लिए अपना करियर कुर्बान कर दिया। मेरे पिता किसान हैं। जब मैं क्लास 10 में था, तो मेरे पिता ने कहा कि हम दोनों में से कोई एक ही क्रिकेट खेल सकता है क्योंकि वे दोनों का खर्च नहीं उठा सकते। इसलिए मेरे भाई ने इसे छोड़ दिया। अगर वह न होते तो मैं इतनी दूर नहीं आ पाता।'

Sun, 05 Apr 2026 12:12:03 +0530

  Videos
See all

PM Modi: Kerala Files और Dhurandhar जैसी फिल्मों पर झूठ फैलाने वालों को जवाब | Kerala News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T07:30:03+00:00

Middle East War | 5th April 2026 | World News: 37th Day पर Trump ये क्या कह गए ? #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T07:31:10+00:00

Pakistan Oil Crisis: पाकिस्तान में बिगड़े हालात, शहबाज शरीफ ने टेके घुटने! | Petrol Shortage |Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T07:40:00+00:00

Iran America War Update: ईरान ने अमेरिकी बेस को उड़ाया! | Trump | Khamenei | Netanyahu| Iran Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T07:30:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers