Responsive Scrollable Menu

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में फिर आया उछाल, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम पर क्या हुआ असर?

Petrol Diesel Price: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते वैश्विक बाजार में क्रूड की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रही है. कच्चे तेल की कीमतों में कभी बढ़ोतरी तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है. शनिवार को एक बार फिर से क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई. शनिवार (8 अगस्त) को वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड की कीमतों में 0.89 डॉलर यानी 1.15 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया.

इसके बाद ये 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. जबकि ब्रेंट क्रूड के दाम में 1.06 डॉलर यानी 1.29 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. इसके बाद ब्रेंट क्रूड का भाव 83.55 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. वहीं मुरबन क्रूड की कीमत 0.72 डॉलर यानी 0.91 प्रतिशत की तेजी के साथ 80.25 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. जबकि नेचुरल गैस की कीमतों में 0.022 डॉलर या 0.83 प्रतिशत उछाल के साथ 2.662 डॉलर पर पहुंच गया.

भारतीय बाजार में क्या हुआ पेट्रोल-डीजल की कीमत पर असर?

आज यानी शनिवार को क्रूड की कीमतों भले ही उछाल आया हो लेकिन भारतीय बाजार में इसका कोई असर देखने को नहीं मिला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड के दाम में आई तेजी के बााद भी आज भारत में पेट्रोल- डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. देश की पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. 

मई में बढ़े थे पेट्रोल-डीजल के दाम

बता दें कि भारतीय बाजार में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने इसी साल मई में चार बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी. तब सरकारी तेल  कंपनियों ने सबसे पहले 15 मई 2026 को पेट्रोल 3 रुपये और डीजल 3.29 रुपये प्रति लीटर महंगा किया था. इसके बाद 19 मई 2026 को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे  महंगा हुआ था. जबकि तीसरी बार 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे तो डीजल 91 पैसे महंगा हुआ था. जबकि आखिरी बार 25 मई 2026 को पेट्रोल 2.61 रुपये तो डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था.

देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन का भाव

राजधानी दिल्ली समेत देश के चारों प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

  • जबकि कोलकाता में पेट्रोल 113.50 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • वहीं मायानगरी मुंबई में आज पेट्रोल का भाव 111.21 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में आज पेट्रोल की कीमत 107.77 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल का भाव 99.55 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है.
  • दिल्ली से सटे नोएडा में पेट्रोल का भाव 102.12 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.  जबकि डीजल का भाव 97.56 रुपये प्रति लीटर बना हुआ है.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC XI: यशस्वी जायसवाल को आउट करना बाएं हाथ का खेल… श्रीलंका में खुली पोल, 0 पर आउट

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. वो प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए. Sat, 08 Aug 2026 11:28:20 +0530

  Videos
See all

14 दिन से सड़क पर छात्र, फिर भी सरकार चुप... JPSC-JSSC को लेकर भड़का Gen-Z | Jharkhand | Ranchi #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T06:16:05+00:00

बस्तर की बेटियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा... CM Sai ने किया बड़ा ऐलान | Chhattisgarh | Weaver Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:55:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers