Bank Job 2026: पंजाब एंड सिंध बैंक में 1000 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता
Bank Job 2026: सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंजाब और सिंध बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 1000 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in या निर्धारित पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को पात्रता और मापदंड ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
योग्यता और अनुभव
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। साथ ही, उम्मीदवार के पास किसी पब्लिक सेक्टर बैंक, रीजनल रूरल बैंक या अन्य बैंक में ऑफिसर कैडर में कम से कम 18 महीने का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
जन्म तिथि: 2 मार्च 1996 से 1 मार्च 2006 के बीच
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन शुल्क
जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹850 + टैक्स
एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹100 + टैक्स
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती के लिए चयन कई चरणों में किया जाएगा:
- लिखित परीक्षा
- स्क्रीनिंग
- पर्सनल इंटरव्यू
- लोकल लैंग्वेज टेस्ट
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम रूप से नियुक्ति दी जाएगी।
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step)
- आधिकारिक पोर्टल ibpsreg.ibps.in/psbmar26/ पर जाएं।
- अब “Click here for New Registration” पर क्लिक करें।
- जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म में बाकी डिटेल्स भरें।
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Patna High Court Vacancy 2026: पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट की भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
Patna High Court Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। Patna High Court ने टेक्निकल असिस्टेंट (ग्रुप-C) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या PHC/01/2026 के तहत निकाली गई है, जिसमें कुल 53 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल-5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे। नियुक्ति शुरुआत में एक साल की प्रोबेशन अवधि पर होगी।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू: 1 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2026
फीस जमा करने की अंतिम तिथि: 2 मई 2026
आरक्षण का विवरण
कुल पद: 53
महिलाओं के लिए आरक्षित: 17 पद
दिव्यांग (Locomotor Disability): 2 पद
कैसे करें आवेदन? (Step-by-Step)
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
- अब “Technical Assistant Recruitment” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म ध्यान से भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
ध्यान रखें: आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए फॉर्म मान्य नहीं होंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















