Assam Election 2026: असम चुनाव में JMM ने झोंकी पूरी ताकत, हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार
Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पूरी ताकत झोंक दी है. पार्टी के नेता और झारखंड के मुख्यमंत्री गहेमंत सोरेन लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं और जनसभाओं के जरिए केंद्र सरकार व ‘डबल इंजन’ की सरकार पर निशाना साध रहे हैं.
हक और सम्मान की लड़ाई: हेमंत सोरेन
सीएम सोरेन ने अपने भाषण में कहा कि हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीतिक ताकत जरूरी है. उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी चुनाव प्रचार में सक्रिय हैं. उन्होंने कहा कि असम बदलाव के लिए तैयार है.
आदिवासी वोट बैंक पर फोकस
जेएमएम का मुख्य फोकस आदिवासी और चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों पर है, जिनकी संख्या लाखों में है. सोरेन खुद इन इलाकों में जाकर लोगों से मिल रहे हैं, उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और खासकर कम मजदूरी के मुद्दे को उठा रहे हैं. पार्टी की कोशिश है कि अगर उसे अच्छा वोट प्रतिशत मिलता है, तो राष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान मजबूत होगी. फिलहाल JMM का कहना है कि उसके कई उम्मीदवार जीत के करीब हैं और वह असम में नई राजनीतिक जगह बनाने की दिशा में काम कर रही है.
यह भी पढ़ें- Hazaribagh Murder Case: हजारीबाग में अंधविश्वास की बलि चढ़ी मासूम, मां समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
PF पॉर्टल पर जॉइनिंग या एग्जिट डेट हो गई गलत? नहीं निकाल पाएंगे पैसा! तुरंत ऐसे सुधारें
EPFO Date of Exit Correction: EPFO ने पीएफ अकाउंट होल्डर्स को अलर्ट करते हुए कहा है कि खाते में जॉइनिंग और एग्जिट डेट गलत होने पर पेंशन और फंड निकालने में समस्या आ सकती है. जानिए कैसे आप घर बैठे ऑनलाइन अपनी डिटेल्स सुधार सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
NDTV



















