Responsive Scrollable Menu

VinFast MPV: विनफास्ट ने शुरू की इलेक्ट्रिक फैमिली कार की बुकिंग, जानें कब होगी लॉन्च?

VinFast MPV: वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता विनफास्ट (VinFast) ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी VF MPV 7 की बुकिंग शुरू कर दी है। यह मॉडल खासतौर पर भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी इसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान 15 अप्रैल 2026 को करेगी।

बुकिंग डिटेल्स
VF MPV 7 की बुकिंग 2 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट vinfastauto.in या देशभर में मौजूद 50 से अधिक अधिकृत डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं। इस इलेक्ट्रिक MPV के लिए बुकिंग अमाउंट 21,000 रुपये रखा गया है, जिससे ग्राहक आसानी से अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।

फैमिली के लिए परफेक्ट MPV
VF MPV 7 को ‘गोल्डन रेशियो’ डिजाइन कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है, जिससे इसमें बेहतर स्पेस और संतुलित लुक मिलता है। इसकी लंबाई 4,740 मिमी, चौड़ाई 1,872 मिमी और ऊंचाई 1,734 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,840 मिमी है। यह 7-सीटर लेआउट के साथ आती है, जिसमें तीनों रो में आरामदायक सीटिंग दी गई है। इसके R19 अलॉय व्हील्स इसे प्रीमियम और स्पोर्टी अपील देते हैं।

बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिसकी मदद से बैटरी को 10% से 70% तक करीब 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

भारत में बढ़ती मौजूदगी
VF MPV 7 से पहले VinFast भारतीय बाजार में VF 6 और VF 7 जैसी इलेक्ट्रिक SUV पेश कर चुकी है, जिन्हें ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी देश में अपने शोरूम नेटवर्क, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और कस्टमर सपोर्ट को तेजी से विस्तार दे रही है। देखा जाए तो VF MPV 7 भारतीय इलेक्ट्रिक फैमिली कार सेगमेंट में एक नया और मजबूत विकल्प बनकर उभर सकती है।

(मंजू कुमारी)

Continue reading on the app

Guna Crime News: गुना में ‘इश्क’ का खूनी अंजाम, शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के गुना में शादीशुदा महिला से मिलने पहुंचे युवक की ससुराल वालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. मॉब लिंचिंग जैसी इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Continue reading on the app

  Sports

जीटी बनाम आरआर: रवि बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में पूरे किए 200 विकेट

अहमदाबाद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में शनिवार को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को 6 रनों से हराया। गेंद से राजस्थान की लगातार दूसरी जीत के नायक रवि बिश्नोई रहे। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट निकाले। बिश्नोई ने टी20 क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। Sat, 4 Apr 2026 23:47:09 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash : युद्ध के बीच सोने में बड़ी गिरावट, क्या अभी और टूटेगा गोल्ड? | Investment News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T23:00:15+00:00

जिंदगी और मौत के बीच सेकंडों में हुआ फैसला! #train #railwaysafety #viralvideo #shortsvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T23:30:31+00:00

West Bengal Election 2026: बैटल ऑफ बंगाल में PM मोदी, शाह और CM योगी! | BJP Vs TMC | EVM Controversy #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T23:30:30+00:00

Iran-US War Update : ईरान ने गिराया अमेरिका का F-35 जेट | Latest News | N18G | Trump Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T22:30:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers